Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    एनीकट के बीच फंसा युवक, अचानक तेज धार में समाया; 500 मीटर तक दिखा बहता

    August 23, 2026

    उबका बांध में रिसाव, ग्रामीणों को सता रहा टूटने का डर; 100 एकड़ फसल और कई घरों पर खतरा

    August 22, 2026

    रामगढ़ के इस्पात प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • एनीकट के बीच फंसा युवक, अचानक तेज धार में समाया; 500 मीटर तक दिखा बहता
    • उबका बांध में रिसाव, ग्रामीणों को सता रहा टूटने का डर; 100 एकड़ फसल और कई घरों पर खतरा
    • रामगढ़ के इस्पात प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत
    • आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने सुधा डेयरी में समझी दूध से बाजार तक की पूरी प्रक्रिया
    • ब्रेकिंग : राजपुर-कुसमी मार्ग पर भीषण हादसा, ट्रक-पिकअप की आमने-सामने टक्कर; 3 मजदूरों की मौत
    • 3 साल के बच्चे की मौत के बाद पुलिस पहुंची तो झोलाछाप डॉक्टर ने किया लकवा का नाटक, जेल दाखिल
    • हाई कोर्ट के आदेश से मिली राहत, लेकिन नौकरी जाने का डर कायम; बोले- दोषियों को सजा दें, सही चयनितों को नहीं
    • झोलाछाप के इलाज से और कितनी जानें जाएंगी? बलरामपुर में तीन साल के मासूम की मौत, पहले भी कई लोगों की जा चुकी है जान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»National»महाशिवरात्रि पर निकली श्री काशी विश्वनाथ की बारात, उत्साह से शामिल हुए बाराती बन काशीवासी
    National

    महाशिवरात्रि पर निकली श्री काशी विश्वनाथ की बारात, उत्साह से शामिल हुए बाराती बन काशीवासी

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsFebruary 15, 2026Updated:February 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    वाराणसी। महाशिवरात्रि पर्व पर रविवार को भाेरपहर से ही श्री काशी विश्वनाथ की नगरी अपने आराध्य के विवाहोत्सव की खुशी और भक्ति में आकंठ डूब गई है। पूरे जनपद में चारों तरफ हर-हर, बम-बम के जयकारे गूंज रहे हैं। शिवमय हुई नगरी में स्थानीय नागरिकों के साथ देश दुनिया से आये शिवभक्त और पर्यटक बाबा विश्वनाथ और आदिशक्ति के मिलन की घड़ी का साक्षी बनने के लिए बेकरार है।

    दोपहर बाद ग्रामीण और शहरी अंचल के विभिन्न स्थानों से निकल रही शिव बारात में शामिल होने का मौका मिला तो आम और खास की सारी दीवार बाबा के अनुराग और आस्था के आगे ढ़ह गयी। चहुंओर गूंजता रहा बस हर हर महादेव, काशी विश्वनाथ शम्भों का कालजयी उद्घोष। काशी में मान्यता है कि महादेव की इस अलौकिक बारात के दृश्य का गवाह बनने के लिए स्वर्ग के सभी देवता भी धरती पर उतर कर विभिन्न स्वरूपों में आते है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    महापर्व पर परम्परानुसार नगर के कई क्षेत्रों से बाबा की बारात धूमधाम से निकाली गयी। इस क्रम में शिव बारात समिति के अगुवाई में दारानगर स्थित महामृत्युजंय मंदिर से बाबा की बारात निकली। मंदिर से दशाश्वमेध स्थित डेढ़सी पुल तक निकली भव्य शिव बारात ने आस्था, उल्लास और लोक संस्कृति का ऐसा विराट दृश्य रचा कि पूरा शहर भावविभोर हो गया।

    विशाल डमरुओं की गड़गड़ाहट, शंखध्वनि और हर-हर महादेव के गगनभेदी जयघोष से गूंजती सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब इस बात का साक्षी बना कि काशी में महाशिवरात्रि केवल पर्व नहीं, बल्कि जीवंत परंपरा का उत्सव है। सड़क के दोनों छोर पर ठसाठस भीड़, छतों और बारजों पर खड़े श्रद्धालु, दूर से आती झिलमिल रोशनी और जैसे ही शिव वर की झांकी निकट आती भीड़ से अनायास स्वर फूट पड़ता, “हर-हर महादेव!”

    काशी विश्वनाथ के अरघा की घटना ने दिया उत्सव को नया आयाम

    जानकार बताते है कि, करीब 44 वर्ष पहले तक बाबा भोलेनाथ का उत्सव केवल दर्शन-पूजन तक सीमित था। किंतु काशी विश्वनाथ मंदिर के अरघा में लगे सोने की चोरी और उसके पुनः प्राप्त होने के बाद निकली शिव बारात ने इस आयोजन को नया स्वरूप दे दिया। तब से यह उत्सव निरंतर विस्तार पाता गया और आज काशी के लक्खा मेलों में शुमार है।

    अघोरियों से लेकर देवताओं तक, इहलोक और परलोक की झांकी

    बारात में शिव वर के रूप में सजे वेशधारी, औघड़, बाबा के गण, भूत-पिशाच, दैत्य-राक्षस, किन्नर, सपेरे, मदारी और देवी-देवताओं की झांकियों ने बारात को अलौकिक स्वरूप दिया। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो इहलोक और परलोक का समूचा संसार काशी की सड़कों पर उतर आया हो। इस वर्ष बारात में दूल्हे के रूप में नेत्र चिकित्सक डॉ. अनुराग टंडन, सहबाला के रूप में 98 वर्षीय तिलक राज कपूर और दुल्हन के रूप में व्यापारी नेता बदरुद्दीन अहमद शामिल हुए। यह दृश्य काशी की सांस्कृतिक समरसता का प्रतीक बना। खाटी बनारसी अंदाज के लिए चर्चित बॉलीवुड अभिनेता संजय मिश्रा की उपस्थिति ने बारात की भव्यता में चार चांद लगा दिए।

    रुद्राक्ष, मेवा और पुष्पों से सजा बाबा का सेहरा

    महाशिवरात्रि की शुरुआत टेढ़ीनीम स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत आवास से ब्रह्ममुहूर्त में हुई, जहां महंत वाचस्पती ने चल प्रतिमा का विधिवत पूजन किया। दोपहर में फलाहार का भोग अर्पित किया गया। बाबा को रुद्राक्ष, मेवा और पुष्पों से निर्मित विशेष सेहरा चढ़ाया गया। सायंकाल 5:30 बजे प्रतीकात्मक विश्वनाथ की प्रतिमा, दंड और छत्र डमरुओं की गूंज के साथ बारात के लिए प्रस्थान किए।

    जनप्रतिनिधियों और समिति पदाधिकारियों ने कंधा लगाकर किया रवाना

    बाबा विश्वनाथ की पालकी को कंधा लगाकर वाराणसी शहर दक्षिणी के विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, शिव बारात समिति के संस्थापक दिलीप सिंह, अध्यक्ष गौरव अग्रवाल तथा समिति के संरक्षक फिल्म कलाकार संजय मिश्रा ने बारात को विधिवत रवाना किया। इस दौरान जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर इस क्षण को ऐतिहासिक बना दिया।

    महामृत्युंजय मंदिर में महिला बारातियों ने किया परछन

    जब बाबा की प्रतिमा, दंड और छत्र महामृत्युंजय मंदिर पहुंचे, तब शिव-बारात समिति की महिला बारातियों एवं महंत परिवार की महिलाओं ने परंपरागत रीति से परछन किया। मंदिर के महंत ने आरती उतारकर बारात को आगे बढ़ाया। बारात पूरे होलियाना अंदाज में आतिशबाजी और बनारस की मस्ती के बीच निकली। इसी क्रम में तिल भांडेश्वर मंदिर ,धूपचंडी और अन्य क्षेत्रों से भी बारात निकली।

    तिलभांडेश्वर से निकली बारात में जिस तरह दूल्हा जब बारात लेकर निकलता है, तो घर की महिलाएं दूल्हे का परछन करती हैं, ठीक उसी तरह क्षेत्रीय महिलाओं ने बाबा के प्रतीक का परछन किया। बारात मंदिर से निकल कर सोनारपुरा, हरिश्चंद्र घाट, केदार घाट पहुंच कर समाप्त हुयी। इस दौरान सड़क के किनारे दोनों तरफ बच्चों, महिलाओं और युवाओ की भारी भीड़ बारात देखने के लिए जुटी रही। तिलभांडेश्वर शिव बारात महासमिति के अध्यक्ष ने बारात में आने वाले नागरिकों और महिलाओं का आभार जताया। लक्सा स्थित लालकुटी व्यायाम शाला व अर्दली बाजार से भी शाम को बाबा विश्वनाथ की परम्परागत रूप से बारात निकली।

    ये भी पढ़िए………..

    शिवमय हुआ बलरामपुर: काशी के कलाकारों की अद्भुत बारात से गूंजा रामानुजगंज, भस्म तांडव और भूत-प्रेत की झांकियों ने बांधा समां

    Post Views: 256
    Offbeat News Shiv Barat In Kashi
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleशिवमय हुआ बलरामपुर: काशी के कलाकारों की अद्भुत बारात से गूंजा रामानुजगंज, भस्म तांडव और भूत-प्रेत की झांकियों ने बांधा समां
    Next Article देश में सबसे पहले महाकाल मंदिर में हुई महाशिवरात्रि की शुरुआत, रात 2ः30 बजे खुले पट
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में सावन सोमवार पर भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत

    August 17, 2026

    इतिहास के पन्नों में 09 अगस्त : जब भारत ने बदला दुनिया का समीकरण, रूस से हुई थी ऐसी संधि जिसने मजबूत किया देश का सुरक्षा कवच

    August 9, 2026

    गजनी के विलेन प्रदीप रावत का निधन, 74 की उम्र में ली अंतिम सांस

    August 4, 2026

    निर्णायक बढ़त के बाद प्रशांत किशोर बोले- यह मेरी नहीं, बांकीपुर की जनता की जीत; बिहार की राजनीति को नई दिशा देने का जनादेश

    August 3, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    एनीकट के बीच फंसा युवक, अचानक तेज धार में समाया; 500 मीटर तक दिखा बहता

    August 23, 2026

    उबका बांध में रिसाव, ग्रामीणों को सता रहा टूटने का डर; 100 एकड़ फसल और कई घरों पर खतरा

    August 22, 2026

    रामगढ़ के इस्पात प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत

    August 22, 2026

    आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने सुधा डेयरी में समझी दूध से बाजार तक की पूरी प्रक्रिया

    Sponsor: RKDF University, RanchiAugust 22, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • एनीकट के बीच फंसा युवक, अचानक तेज धार में समाया; 500 मीटर तक दिखा बहता
    • उबका बांध में रिसाव, ग्रामीणों को सता रहा टूटने का डर; 100 एकड़ फसल और कई घरों पर खतरा
    • रामगढ़ के इस्पात प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत
    • आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने सुधा डेयरी में समझी दूध से बाजार तक की पूरी प्रक्रिया
    • ब्रेकिंग : राजपुर-कुसमी मार्ग पर भीषण हादसा, ट्रक-पिकअप की आमने-सामने टक्कर; 3 मजदूरों की मौत
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.