Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    रात में पत्नी को मायके छोड़कर निकला युवक, सुबह सड़क किनारे मिला शव; गला घोंटकर हत्या की आशंका

    August 25, 2026

    एनीकट के बीच फंसा युवक, अचानक तेज धार में समाया; 500 मीटर तक दिखा बहता

    August 23, 2026

    उबका बांध में रिसाव, ग्रामीणों को सता रहा टूटने का डर; 100 एकड़ फसल और कई घरों पर खतरा

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • रात में पत्नी को मायके छोड़कर निकला युवक, सुबह सड़क किनारे मिला शव; गला घोंटकर हत्या की आशंका
    • एनीकट के बीच फंसा युवक, अचानक तेज धार में समाया; 500 मीटर तक दिखा बहता
    • उबका बांध में रिसाव, ग्रामीणों को सता रहा टूटने का डर; 100 एकड़ फसल और कई घरों पर खतरा
    • रामगढ़ के इस्पात प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत
    • आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने सुधा डेयरी में समझी दूध से बाजार तक की पूरी प्रक्रिया
    • ब्रेकिंग : राजपुर-कुसमी मार्ग पर भीषण हादसा, ट्रक-पिकअप की आमने-सामने टक्कर; 3 मजदूरों की मौत
    • 3 साल के बच्चे की मौत के बाद पुलिस पहुंची तो झोलाछाप डॉक्टर ने किया लकवा का नाटक, जेल दाखिल
    • हाई कोर्ट के आदेश से मिली राहत, लेकिन नौकरी जाने का डर कायम; बोले- दोषियों को सजा दें, सही चयनितों को नहीं
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Chhattisgarh»पत्नी की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाया: चरित्र शंका में पति बना कातिल, साथी समेत गिरफ्तार
    Chhattisgarh

    पत्नी की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाया: चरित्र शंका में पति बना कातिल, साथी समेत गिरफ्तार

    Vishnu PandeyBy Vishnu PandeyFebruary 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर, विष्णु पांडेय। बलरामपुर जिले के थाना बलरामपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झपरा लातापानी के घने जंगल में पेड़ से लटकते मिले महिला के शव मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए पति सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या प्रतीत हो रहा मामला अब हत्या में तब्दील हो गया है।

    पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 13 फरवरी 2026 की शाम सूचक अनिल खलखो, निवासी झपरा की रिपोर्ट पर मर्ग क्रमांक 09/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई थी। जंगल में एक महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला था। मौके पर पंचनामा कार्रवाई के दौरान मृतिका के शरीर पर गंभीर चोट एवं खरोंच के संदिग्ध निशान पाए गए, जिसके बाद शव का डॉक्टरों की टीम से पोस्टमार्टम कराया गया।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने मृतिका बंधनी (50), पति गुना राम, निवासी झपरा की मृत्यु को हत्यात्मक प्रकृति का बताया। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी साक्ष्यों एवं मर्ग जांच के आधार पर विस्तृत विवेचना शुरू की।

    जांच में सामने आया कि आरोपी गुना राम (58), पिता स्व. गेवा राम, निवासी झपरा, अपनी पत्नी के अक्सर घर से बाहर जाने और देर से लौटने को लेकर चरित्र शंका करता था। 12 फरवरी को मृतिका बलरामपुर बाजार गई थी और रात में घर नहीं लौटी। अगले दिन लौटने पर आरोपी उससे नाराज था। 13 फरवरी को आरोपी ने पत्नी को धक्का देकर जमीन पर गिराया और बांस के डंडे, हाथ एवं पैर से मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई।

    हत्या को आत्महत्या दर्शाने की नीयत से आरोपी ने अपने साथी लखन कुम्हरिया (50), पिता स्व. नन्का कुम्हरिया, निवासी झपरा के साथ मिलकर शव को जंगल ले जाकर पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका दिया।

    मर्ग जांच में धारा 103(1), 238, 3 (v) बीएनएस के तहत अपराध पाए जाने पर प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। साक्ष्य पुख्ता पाए जाने पर दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर 15 फरवरी 2026 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से हत्या का मामला उजागर हुआ है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

    ये भी पढ़िए………..

    महाशिवरात्रि पर शिवमय बलरामपुर, रामानुजगंज में उमड़ा आस्था का सैलाब

    Post Views: 740
    Balrampur crime news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleमहाशिवरात्रि पर शिवमय बलरामपुर, रामानुजगंज में उमड़ा आस्था का सैलाब
    Next Article महाशिवरात्रि पर पहाड़ी मंदिर में हिंदू जागृति मंच का सेवा शिविर, श्रद्धालुओं को मिली नि:शुल्क पूजन सामग्री
    Vishnu Pandey

    विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

    Related Posts

    एनीकट के बीच फंसा युवक, अचानक तेज धार में समाया; 500 मीटर तक दिखा बहता

    August 23, 2026

    उबका बांध में रिसाव, ग्रामीणों को सता रहा टूटने का डर; 100 एकड़ फसल और कई घरों पर खतरा

    August 22, 2026

    3 साल के बच्चे की मौत के बाद पुलिस पहुंची तो झोलाछाप डॉक्टर ने किया लकवा का नाटक, जेल दाखिल

    August 22, 2026

    झोलाछाप के इलाज से और कितनी जानें जाएंगी? बलरामपुर में तीन साल के मासूम की मौत, पहले भी कई लोगों की जा चुकी है जान

    August 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    रात में पत्नी को मायके छोड़कर निकला युवक, सुबह सड़क किनारे मिला शव; गला घोंटकर हत्या की आशंका

    August 25, 2026

    एनीकट के बीच फंसा युवक, अचानक तेज धार में समाया; 500 मीटर तक दिखा बहता

    August 23, 2026

    उबका बांध में रिसाव, ग्रामीणों को सता रहा टूटने का डर; 100 एकड़ फसल और कई घरों पर खतरा

    August 22, 2026

    रामगढ़ के इस्पात प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत

    August 22, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • रात में पत्नी को मायके छोड़कर निकला युवक, सुबह सड़क किनारे मिला शव; गला घोंटकर हत्या की आशंका
    • एनीकट के बीच फंसा युवक, अचानक तेज धार में समाया; 500 मीटर तक दिखा बहता
    • उबका बांध में रिसाव, ग्रामीणों को सता रहा टूटने का डर; 100 एकड़ फसल और कई घरों पर खतरा
    • रामगढ़ के इस्पात प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत
    • आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने सुधा डेयरी में समझी दूध से बाजार तक की पूरी प्रक्रिया
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.