Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    झारखंड में बारिश ने फिर बढ़ाई चिंता, ऊंटारी रोड में 185 मिमी पानी; 29 अगस्त तक अलर्ट

    August 25, 2026

    आधी रात के बाद अचानक धंसने लगी जमीन, सीसीएल का लंकास्टर अस्पताल भी आया जद में

    August 25, 2026

    रात में पत्नी को मायके छोड़कर निकला युवक, सुबह सड़क किनारे मिला शव; गला घोंटकर हत्या की आशंका

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • झारखंड में बारिश ने फिर बढ़ाई चिंता, ऊंटारी रोड में 185 मिमी पानी; 29 अगस्त तक अलर्ट
    • आधी रात के बाद अचानक धंसने लगी जमीन, सीसीएल का लंकास्टर अस्पताल भी आया जद में
    • रात में पत्नी को मायके छोड़कर निकला युवक, सुबह सड़क किनारे मिला शव; गला घोंटकर हत्या की आशंका
    • एनीकट के बीच फंसा युवक, अचानक तेज धार में समाया; 500 मीटर तक दिखा बहता
    • उबका बांध में रिसाव, ग्रामीणों को सता रहा टूटने का डर; 100 एकड़ फसल और कई घरों पर खतरा
    • रामगढ़ के इस्पात प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत
    • आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने सुधा डेयरी में समझी दूध से बाजार तक की पूरी प्रक्रिया
    • ब्रेकिंग : राजपुर-कुसमी मार्ग पर भीषण हादसा, ट्रक-पिकअप की आमने-सामने टक्कर; 3 मजदूरों की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Chhattisgarh»पॉस्को में केस दर्ज हुए छह दिन बीते, छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपित प्राचार्य अब भी फरार; निलंबन में देरी पर शिक्षा विभाग पर उठे सवाल
    Chhattisgarh

    पॉस्को में केस दर्ज हुए छह दिन बीते, छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपित प्राचार्य अब भी फरार; निलंबन में देरी पर शिक्षा विभाग पर उठे सवाल

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsFebruary 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Scam In Ramanujganj
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित एक स्कूल के प्राचार्य पर छात्रा से छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया था, जिसके बाद पुलिस इस संवेदनशील मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था। बावजूद इसके, केस दर्ज होने के छह दिन बाद भी आरोपित पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस का कहना है जल्द आरोपित धर दबोच लिया जाएगा।

    पुलिस के अनुसार, प्रकरण दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी गई थी, लेकिन वह फरार है। पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। इधर, शिक्षा विभाग ने भी महिला अधिकारियों की जांच टीम गठित करने की जानकारी दी है, पर अब तक न तो विभागीय जांच पूरी हुई है और न ही आरोपित के खिलाफ निलंबन जैसी प्रारंभिक प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    विद्यालय को शिक्षा का मंदिर और शिक्षक को गुरु का दर्जा दिया जाता है। ऐसे में यदि विद्यालय प्रमुख पर ही छात्रा के साथ अनुचित व्यवहार का आरोप लगे, तो यह न केवल संस्था की साख पर आघात है, बल्कि अभिभावकों के विश्वास को भी कमजोर करता है। कार्रवाई में देरी से यह संदेश जाता है कि संवेदनशील मामलों में भी त्वरित और कठोर कदम नहीं उठाए जा रहे।

    बलरामपुर-रामानुजगंज जिला सामाजिक व शैक्षणिक दृष्टि से पिछड़े जिलों में गिना जाता है। यहां महिलाओं की साक्षरता दर भी अपेक्षाकृत कम है। ऐसे में यदि विद्यालयों की सुरक्षा पर सवाल उठते हैं, तो इसका सीधा असर बेटियों की पढ़ाई पर पड़ सकता है। अभिभावकों का कहना है कि जब स्कूल में ही बच्चियां सुरक्षित नहीं होंगी, तो वे किस भरोसे उन्हें पढ़ने भेजें।

    सूत्रों का यह भी दावा है कि संबंधित प्राचार्य के व्यवहार को लेकर पूर्व में विभाग से मौखिक शिकायतें की गई थीं। यदि ऐसा है तो यह जांच का विषय है कि उन शिकायतों पर समय रहते संज्ञान क्यों नहीं लिया गया। स्थानीय लोगों और परिजनों ने शिक्षा विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि विभाग की ओर से सख्त और तत्काल कार्रवाई नहीं होना कई शंकाओं को जन्म देता है।

    जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव ने बताया कि, मामले की जांच के लिए महिला अधिकारियों की टीम गठित की गई है। उनके अनुसार, निलंबन की प्रक्रिया के लिए कुछ विधिक औपचारिकताएं पूरी होना आवश्यक है, जिसमें पुलिस कार्रवाई और जांच रिपोर्ट महत्वपूर्ण होती है। रिपोर्ट मिलने के बाद विभाग नियमानुसार कार्रवाई करेगा।

    वहीं वाड्रफनगर पुलिस चौकी प्रभारी डाकेश्वर सिंह ने कहा कि आरोपित अभी भी फरार है, लेकिन उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    उल्लेखनीय है कि, छह दिन बीत जाने के बाद भी आरोपित की गिरफ्तारी न होना और विभागीय कार्रवाई में देरी, पूरे मामले को और गंभीर बना रही है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि पुलिस और शिक्षा विभाग कब तक ठोस और निर्णायक कदम उठाते हैं।

    इसे भी पढ़ें……..

    अपहरण की खबर निकली झूठी, खुद ही गढ़ी थी अपहरण की कहानी

    Post Views: 728
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleअपहरण की खबर निकली झूठी, खुद ही गढ़ी थी अपहरण की कहानी
    Next Article छात्रावास भूमि से अतिक्रमण हटाने में बवाल: शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोपित 6 और गिरफ्तार, अब तक 21 भेजे गए जेल
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    एनीकट के बीच फंसा युवक, अचानक तेज धार में समाया; 500 मीटर तक दिखा बहता

    August 23, 2026

    उबका बांध में रिसाव, ग्रामीणों को सता रहा टूटने का डर; 100 एकड़ फसल और कई घरों पर खतरा

    August 22, 2026

    3 साल के बच्चे की मौत के बाद पुलिस पहुंची तो झोलाछाप डॉक्टर ने किया लकवा का नाटक, जेल दाखिल

    August 22, 2026

    झोलाछाप के इलाज से और कितनी जानें जाएंगी? बलरामपुर में तीन साल के मासूम की मौत, पहले भी कई लोगों की जा चुकी है जान

    August 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    झारखंड में बारिश ने फिर बढ़ाई चिंता, ऊंटारी रोड में 185 मिमी पानी; 29 अगस्त तक अलर्ट

    August 25, 2026

    आधी रात के बाद अचानक धंसने लगी जमीन, सीसीएल का लंकास्टर अस्पताल भी आया जद में

    August 25, 2026

    रात में पत्नी को मायके छोड़कर निकला युवक, सुबह सड़क किनारे मिला शव; गला घोंटकर हत्या की आशंका

    August 25, 2026

    एनीकट के बीच फंसा युवक, अचानक तेज धार में समाया; 500 मीटर तक दिखा बहता

    August 23, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • झारखंड में बारिश ने फिर बढ़ाई चिंता, ऊंटारी रोड में 185 मिमी पानी; 29 अगस्त तक अलर्ट
    • आधी रात के बाद अचानक धंसने लगी जमीन, सीसीएल का लंकास्टर अस्पताल भी आया जद में
    • रात में पत्नी को मायके छोड़कर निकला युवक, सुबह सड़क किनारे मिला शव; गला घोंटकर हत्या की आशंका
    • एनीकट के बीच फंसा युवक, अचानक तेज धार में समाया; 500 मीटर तक दिखा बहता
    • उबका बांध में रिसाव, ग्रामीणों को सता रहा टूटने का डर; 100 एकड़ फसल और कई घरों पर खतरा
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.