Close Menu
Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: जानिए क्यों छोड़ा पद, छात्रों के आंदोलन के बाद लिया बड़ा फैसला

    July 25, 2026

    ऑफबीट इंपैक्ट: 41 प्रकरण, 98,600 रुपये का चालान… खबर के बाद रामानुजगंज में भारी वाहनों पर बड़ी कार्रवाई

    July 24, 2026

    24 जुलाई का इतिहास, जानिए इस दिन किस भारतीय बेटी ने रचा था ऐसा इतिहास, जिस पर पूरे देश को हुआ गर्व

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News
    Trending
    • NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: जानिए क्यों छोड़ा पद, छात्रों के आंदोलन के बाद लिया बड़ा फैसला
    • ऑफबीट इंपैक्ट: 41 प्रकरण, 98,600 रुपये का चालान… खबर के बाद रामानुजगंज में भारी वाहनों पर बड़ी कार्रवाई
    • 24 जुलाई का इतिहास, जानिए इस दिन किस भारतीय बेटी ने रचा था ऐसा इतिहास, जिस पर पूरे देश को हुआ गर्व
    • Rashifal 24 July 2026 : जानिए आज किस राशि की खुलेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क
    • तीन माह का अंगूठा, दो माह का राशन! चीनिया की उचित मूल्य दुकान पर ग्रामीणों का गंभीर आरोप, एसडीएम से की शिकायत
    • Rashifal 23 July 2026 : जानिए किस राशि को मिलेगा लाभ का साथ, किसे रहना होगा सतर्क
    • 23 जुलाई का इतिहास, जानिए इस दिन क्यों हुई थी देश में एक नई शुरुआत और किन घटनाओं ने बदली दुनिया
    • कलेक्टर मैडम, आपके आदेश की सरेआम अवहेलना! प्रतिबंध के बावजूद रात में शहर के भीतर दौड़ रहे भारी वाहन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Chhattisgarh»झारखंड के सबसे बड़े नशीले इंजेक्शन सप्लायर रंजीत विश्वकर्मा समेत 3 आरोपित गिरफ्तार
    Chhattisgarh

    झारखंड के सबसे बड़े नशीले इंजेक्शन सप्लायर रंजीत विश्वकर्मा समेत 3 आरोपित गिरफ्तार

    Vishnu PandeyBy Vishnu PandeyFebruary 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर, विष्णु पांडेय। छत्तीसगढ़ में नशीले इंजेक्शन के अवैध कारोबार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई का खुलासा आज रविवार को रामानुजगंज में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान हुआ। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने झारखंड के गढ़वा जिले के कुख्यात नशीले इंजेक्शन सप्लायर रंजीत विश्वकर्मा एवं उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर 7.50 लाख रुपए मूल्य के नशीले इंजेक्शन जब्त किए हैं। अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई से छत्तीसगढ़ में नशीले इंजेक्शन के व्यापार पर करीब 50 प्रतिशत तक प्रभावी रोक लगेगी।

    संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की इस बड़ी सफलता का खुलासा सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने आज रविवार को रामानुजगंज में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान किया। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई नशीले इंजेक्शन के अंतरराज्यीय नेटवर्क के खिलाफ की गई अब तक की सबसे प्रभावी और त्वरित कार्रवाई है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    उन्होंने जानकारी दी कि दिनांक 30 जनवरी 2026 को झारखंड के गोदरमाना निवासी अनूप गुप्ता एवं सरगुजा जिले के बतौली निवासी विनय गुप्ता को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ₹6,00,000 मूल्य के 1200 नग नशीले इंजेक्शन जब्त किए गए थे। पूछताछ के दौरान आरोपित अनूप गुप्ता ने खुलासा किया कि वह यह नशीला इंजेक्शन गढ़वा जिले के रंजीत विश्वकर्मा से खरीदता था, जबकि उसके पार्टनर मंजूर अंसारी एवं प्रमोद कुमार सप्लाई का काम संभालते थे।

    इस खुलासे के बाद सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने तत्काल सरगुजा डीआईजी श्री राकेश अग्रवाल से संपर्क कर साइबर सेल की सहायता मांगी। साइबर सेल की त्वरित तकनीकी कार्रवाई के चलते मात्र 24 घंटे के भीतर तीनों मुख्य आरोपितों की मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर ली गई।

    दिनांक 31 जनवरी 2026 को शाम के समय पलटन घाट, रामानुजगंज क्षेत्र से रंजीत विश्वकर्मा, मंजूर अंसारी एवं प्रमोद कुमार को 1500 नग नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया गया। जब्त इंजेक्शन का बाजार मूल्य ₹7.50 लाख आंका गया है।

    प्रेस वार्ता में बताया गया कि तीनों आरोपितों को पूर्व में गिरफ्तार अनूप गुप्ता एवं विनय गुप्ता के प्रकरण में भी गिरफ्तार किया गया है, साथ ही इनके विरुद्ध पृथक से एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(सी) एवं 29 के तहत प्रकरण दर्ज कर माननीय न्यायालय, रामानुजगंज में पेश कर रिमांड लिया गया है।

    सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने प्रेस वार्ता में कहा, यदि साइबर सेल की मदद नहीं मिलती तो 24 घंटे के भीतर आरोपितों की गिरफ्तारी संभव नहीं थी। रंजीत विश्वकर्मा गढ़वा जिले का सबसे बड़ा नशीले इंजेक्शन सप्लायर माना जाता है। उसकी गिरफ्तारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी उपलब्धि है।”

    उन्होंने यह भी बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि यदि रंजीत विश्वकर्मा गिरफ्तार हो जाता है, तो छत्तीसगढ़ में नशीले इंजेक्शन के अवैध कारोबार पर लगभग 50 प्रतिशत तक रोक लग सकती है, जो इस कार्रवाई की गंभीरता को दर्शाता है।

    यह संपूर्ण कार्रवाई जिला आबकारी अधिकारी इंद्रबली मारकंडे के मार्गदर्शन में की गई। प्रेस वार्ता के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने साइबर सेल सरगुजा के अजीत मिश्रा, भोजराज पासवान, जितेश साहू, विकास सिन्हा एवं लीना तिर्की, तथा आबकारी उड़नदस्ता टीम के अशोक सोनी, गणेश पांडे, रणविजय सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, चंद्रावती एवं नीरज चौहान का विशेष आभार व्यक्त किया।

    ये भी पढ़िए………

    बाबा ग्रुप पर आयकर विभाग की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी, नकदी और शराब की बोतलें बरामद

    Post Views: 1,097
    Ramanujganj News
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleबाबा ग्रुप पर आयकर विभाग की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी, नकदी और शराब की बोतलें बरामद
    Next Article रिम्स से बाल कैदी फरार, मचा हड़कंप
    Vishnu Pandey

    विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

    Related Posts

    ऑफबीट इंपैक्ट: 41 प्रकरण, 98,600 रुपये का चालान… खबर के बाद रामानुजगंज में भारी वाहनों पर बड़ी कार्रवाई

    July 24, 2026

    तीन माह का अंगूठा, दो माह का राशन! चीनिया की उचित मूल्य दुकान पर ग्रामीणों का गंभीर आरोप, एसडीएम से की शिकायत

    July 23, 2026

    कलेक्टर मैडम, आपके आदेश की सरेआम अवहेलना! प्रतिबंध के बावजूद रात में शहर के भीतर दौड़ रहे भारी वाहन

    July 22, 2026

    खेत की जुताई के दौरान पलटा ट्रैक्टर, नीचे दबने से 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

    July 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: जानिए क्यों छोड़ा पद, छात्रों के आंदोलन के बाद लिया बड़ा फैसला

    July 25, 2026

    ऑफबीट इंपैक्ट: 41 प्रकरण, 98,600 रुपये का चालान… खबर के बाद रामानुजगंज में भारी वाहनों पर बड़ी कार्रवाई

    July 24, 2026

    24 जुलाई का इतिहास, जानिए इस दिन किस भारतीय बेटी ने रचा था ऐसा इतिहास, जिस पर पूरे देश को हुआ गर्व

    July 24, 2026

    Rashifal 24 July 2026 : जानिए आज किस राशि की खुलेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क

    July 24, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: जानिए क्यों छोड़ा पद, छात्रों के आंदोलन के बाद लिया बड़ा फैसला
    • ऑफबीट इंपैक्ट: 41 प्रकरण, 98,600 रुपये का चालान… खबर के बाद रामानुजगंज में भारी वाहनों पर बड़ी कार्रवाई
    • 24 जुलाई का इतिहास, जानिए इस दिन किस भारतीय बेटी ने रचा था ऐसा इतिहास, जिस पर पूरे देश को हुआ गर्व
    • Rashifal 24 July 2026 : जानिए आज किस राशि की खुलेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क
    • तीन माह का अंगूठा, दो माह का राशन! चीनिया की उचित मूल्य दुकान पर ग्रामीणों का गंभीर आरोप, एसडीएम से की शिकायत
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.