Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    ऐसी परीक्षा, जिसे लीक करना नामुमकिन हो! डॉ. सुदीप की किताब में पेपर लीक रोकने का पूरा मॉडल

    September 22, 2026

    बलरामपुर रामानुजगंज औषधि विक्रेता संघ की नई टीम ने ली शपथ, अजय गुप्ता चौथी बार बने अध्यक्ष

    September 21, 2026

    33वें जन्मदिन पर अंकित गुप्ता की सराहनीय पहल, जरूरतमंद बेटियों की शादी में देंगे 15 हजार रुपये का सहयोग

    September 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • ऐसी परीक्षा, जिसे लीक करना नामुमकिन हो! डॉ. सुदीप की किताब में पेपर लीक रोकने का पूरा मॉडल
    • बलरामपुर रामानुजगंज औषधि विक्रेता संघ की नई टीम ने ली शपथ, अजय गुप्ता चौथी बार बने अध्यक्ष
    • 33वें जन्मदिन पर अंकित गुप्ता की सराहनीय पहल, जरूरतमंद बेटियों की शादी में देंगे 15 हजार रुपये का सहयोग
    • गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं
    • खीरा लोड करने के बहाने जंगल में बुलाया वाहन, साल के लट्ठे लोड करते वन विभाग ने पकड़ा
    • डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव
    • बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक
    • बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»तातापानी महोत्सव में सुरों की सुनामी: आदित्य नारायण–सना अरोड़ा की जोड़ी ने दर्शकों को झूमने पर किया मजबूर
    Chhattisgarh

    तातापानी महोत्सव में सुरों की सुनामी: आदित्य नारायण–सना अरोड़ा की जोड़ी ने दर्शकों को झूमने पर किया मजबूर

    Balrampur : मकर संक्रांति पर्व पर आयोजित तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव अपने चरम पर है, जहां दूसरे दिन की संध्या सांस्कृतिक प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बॉलीवुड गायक आदित्य नारायण और सना अरोड़ा की जोड़ी ने एक के बाद एक हिट गीतों से माहौल को संगीतमय बनाते हुए लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कड़ी सुरक्षा और सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं के बीच देर रात तक चले इस कार्यक्रम में भारी जनसमूह उमड़ा।
    Vishnu PandeyBy Vishnu PandeyJanuary 16, 2026Updated:January 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    oplus_0
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर, विष्णु पांडेय। मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर तातापानी में आयोजित तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव अपने चरम पर पहुंच गया है। महोत्सव के दूसरे दिन की संध्या सांस्कृतिक प्रस्तुति ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया, जब मशहूर बॉलीवुड गायक आदित्य नारायण और सना अरोड़ा की धमाकेदार प्रस्तुति ने हजारों दर्शकों को झूमने-नाचने पर मजबूर कर दिया।

    आपको बता दें, तातापानी महोत्सव के दूसरे दिन की संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम में सुर, संगीत और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंच पर जैसे ही आदित्य नारायण और सना अरोड़ा की जोड़ी उतरी, पूरा जनसैलाब तालियों और उत्साह से गूंज उठा। एक के बाद एक हिट बॉलीवुड गीतों की प्रस्तुति ने माहौल को पूरी तरह संगीतमय कर दिया।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    आदित्य नारायण की ऊर्जावान आवाज और मंचीय अंदाज ने दर्शकों को अपनी सीटों से उठकर थिरकने पर मजबूर कर दिया। वहीं सना अरोड़ा की सधी हुई गायकी और मंच पर उनकी केमिस्ट्री ने प्रस्तुति को और भी खास बना दिया। दर्शक देर रात तक गीतों की धुन पर झूमते नजर आए।

    कलाकारों की प्रस्तुति के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। पुलिस एवं प्रशासनिक अमले की मौजूदगी से पूरे आयोजन स्थल पर अनुशासन और सुरक्षा बनी रही।

    उल्लेखनीय है कि, तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का भव्य शुभारंभ पहले दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया। इस अवसर पर उन्होंने करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। साथ ही मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 200 कन्याओं के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर नवदम्पतियों को आशीर्वाद प्रदान किया।

    इसके पश्चात संध्या कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी सिनेमा के सुपरस्टार, पद्मश्री से सम्मानित एवं विधायक अनुज शर्मा ने अपनी सुमधुर छत्तीसगढ़ी गीतों की प्रस्तुति से समां बांध दिया। उनकी प्रस्तुति पर दर्शक देर तक झूमते नजर आए और पूरा महोत्सव स्थल छत्तीसगढ़ी संस्कृति के रंग में रंग गया।

    ये भी पढ़िए……….

    तातापानी महोत्सव : संध्या प्रस्तुति से पहले रामानुजगंज पहुंचे आदित्य नारायण

    Post Views: 919
    Previous Articleतातापानी महोत्सव : संध्या प्रस्तुति से पहले रामानुजगंज पहुंचे आदित्य नारायण
    Next Article तातापानी महोत्सव में क्षेत्रीय कलाकार को मिला मंच, पवन पाण्डेय की शानदार प्रस्तुति ने लूटा दर्शकों का दिल
    Vishnu Pandey

    विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

    Related Posts

    बलरामपुर रामानुजगंज औषधि विक्रेता संघ की नई टीम ने ली शपथ, अजय गुप्ता चौथी बार बने अध्यक्ष

    September 21, 2026

    33वें जन्मदिन पर अंकित गुप्ता की सराहनीय पहल, जरूरतमंद बेटियों की शादी में देंगे 15 हजार रुपये का सहयोग

    September 21, 2026

    खीरा लोड करने के बहाने जंगल में बुलाया वाहन, साल के लट्ठे लोड करते वन विभाग ने पकड़ा

    September 20, 2026

    डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव

    September 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    ऐसी परीक्षा, जिसे लीक करना नामुमकिन हो! डॉ. सुदीप की किताब में पेपर लीक रोकने का पूरा मॉडल

    September 22, 2026

    बलरामपुर रामानुजगंज औषधि विक्रेता संघ की नई टीम ने ली शपथ, अजय गुप्ता चौथी बार बने अध्यक्ष

    September 21, 2026

    33वें जन्मदिन पर अंकित गुप्ता की सराहनीय पहल, जरूरतमंद बेटियों की शादी में देंगे 15 हजार रुपये का सहयोग

    September 21, 2026

    गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं

    September 20, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • ऐसी परीक्षा, जिसे लीक करना नामुमकिन हो! डॉ. सुदीप की किताब में पेपर लीक रोकने का पूरा मॉडल
    • बलरामपुर रामानुजगंज औषधि विक्रेता संघ की नई टीम ने ली शपथ, अजय गुप्ता चौथी बार बने अध्यक्ष
    • 33वें जन्मदिन पर अंकित गुप्ता की सराहनीय पहल, जरूरतमंद बेटियों की शादी में देंगे 15 हजार रुपये का सहयोग
    • गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं
    • खीरा लोड करने के बहाने जंगल में बुलाया वाहन, साल के लट्ठे लोड करते वन विभाग ने पकड़ा
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.