Close Menu
Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    छात्र आंदोलन के बीच तेज प्रताप यादव गिरफ्तार: जानिए किन आरोपों में भेजे गए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

    Sponsor: RKDF University, RanchiJuly 26, 2026

    कोयला परियोजना में ताबड़तोड़ फायरिंग: जानिए कैसे अपराधियों ने दो हाइवा वाहनों को बनाया निशाना, पुलिस जांच में जुटी

    Sponsor: Maa Tour And TravelJuly 26, 2026

    NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: जानिए क्यों छोड़ा पद, छात्रों के आंदोलन के बाद लिया बड़ा फैसला

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News
    Trending
    • छात्र आंदोलन के बीच तेज प्रताप यादव गिरफ्तार: जानिए किन आरोपों में भेजे गए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
    • कोयला परियोजना में ताबड़तोड़ फायरिंग: जानिए कैसे अपराधियों ने दो हाइवा वाहनों को बनाया निशाना, पुलिस जांच में जुटी
    • NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: जानिए क्यों छोड़ा पद, छात्रों के आंदोलन के बाद लिया बड़ा फैसला
    • ऑफबीट इंपैक्ट: 41 प्रकरण, 98,600 रुपये का चालान… खबर के बाद रामानुजगंज में भारी वाहनों पर बड़ी कार्रवाई
    • 24 जुलाई का इतिहास, जानिए इस दिन किस भारतीय बेटी ने रचा था ऐसा इतिहास, जिस पर पूरे देश को हुआ गर्व
    • Rashifal 24 July 2026 : जानिए आज किस राशि की खुलेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क
    • तीन माह का अंगूठा, दो माह का राशन! चीनिया की उचित मूल्य दुकान पर ग्रामीणों का गंभीर आरोप, एसडीएम से की शिकायत
    • Rashifal 23 July 2026 : जानिए किस राशि को मिलेगा लाभ का साथ, किसे रहना होगा सतर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Chhattisgarh»तातापानी महोत्सव 2026: सुरक्षा का अभेद्य घेरा, 24 घंटे अलर्ट मोड में बलरामपुर पुलिस
    Chhattisgarh

    तातापानी महोत्सव 2026: सुरक्षा का अभेद्य घेरा, 24 घंटे अलर्ट मोड में बलरामपुर पुलिस

    Vishnu PandeyBy Vishnu PandeyJanuary 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर, विष्णु पांडेय। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आयोजित होने जा रहे तातापानी महोत्सव 2026 को लेकर बलरामपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़, विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी और सीमावर्ती जिले की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा से लेकर यातायात तक हर मोर्चे पर सख्त और सुनियोजित इंतजाम किए गए हैं।

    जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के थाना रामानुजगंज अंतर्गत ग्राम तातापानी (प्रसिद्ध गर्म जलस्रोत) में 14 जनवरी से 16 जनवरी 2026 तक तातापानी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में प्रस्तावित है। इस दौरान राज्य के मंत्रीगण, सांसदों एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों के आगमन को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    तातापानी महोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बलरामपुर पुलिस ने पूरे मेला क्षेत्र में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। कड़ाके की ठंड के बावजूद पुलिस के जवान 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहेंगे और मेला क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाएगी। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस द्वारा व्यापक ट्रैफिक प्रबंधन किया गया है, ताकि आवागमन सुचारू बना रहे।

    असामाजिक तत्वों पर सख्ती, विशेष अभियान जारी

    महोत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस अधीक्षक बलरामपुर-रामानुजगंज वैभव बेंकर (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश, माफी बदमाश एवं अन्य असामाजिक तत्वों की उनके निवास स्थानों पर जाकर जांच की जा रही है।

    पुलिस द्वारा ऐसे तत्वों की वर्तमान गतिविधियों की जानकारी ली जा रही है और उन्हें स्पष्ट चेतावनी दी जा रही है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक या अवैध गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    सीमावर्ती इलाकों पर खास नजर

    चूंकि बलरामपुर-रामानुजगंज जिला झारखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमाओं से जुड़ा हुआ है, इसलिए बाहरी असामाजिक तत्वों की संभावित आवाजाही को रोकने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार एरिया डॉमिनेशन, गश्त और सघन वाहन जांच की जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

    इसके अलावा बैंक, एटीएम, सर्राफा दुकानें, लॉज, ढाबे और अन्य संवेदनशील स्थानों की भी नियमित जांच की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं में सुरक्षा की भावना बनी रहे।

    आमजन से पुलिस की अपील

    पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पूर्ण पालन करें, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं तथा दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। साथ ही बेवजह घूमने वालों, नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी गई है कि नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    बलरामपुर पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि तातापानी महोत्सव 2026 को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    ये भी पढ़िए……………..

    भारत का स्पेस स्ट्राइक कदम: ISRO ने छोड़ा ‘अन्वेषा’, जंगल-बंकर भी नहीं बचेंगे नजर से

    Post Views: 534
    Tatapani Mahotsav Tatapani Mahotsav 2026
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleभारत का स्पेस स्ट्राइक कदम: ISRO ने छोड़ा ‘अन्वेषा’, जंगल-बंकर भी नहीं बचेंगे नजर से
    Next Article सरकारी रेस्ट हाउस में शर्मनाक तमाशा, सूरजपुर में वायरल हुआ अश्लील डांस का वीडियो, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी से मचा बवाल
    Vishnu Pandey

    विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

    Related Posts

    ऑफबीट इंपैक्ट: 41 प्रकरण, 98,600 रुपये का चालान… खबर के बाद रामानुजगंज में भारी वाहनों पर बड़ी कार्रवाई

    July 24, 2026

    तीन माह का अंगूठा, दो माह का राशन! चीनिया की उचित मूल्य दुकान पर ग्रामीणों का गंभीर आरोप, एसडीएम से की शिकायत

    July 23, 2026

    कलेक्टर मैडम, आपके आदेश की सरेआम अवहेलना! प्रतिबंध के बावजूद रात में शहर के भीतर दौड़ रहे भारी वाहन

    July 22, 2026

    खेत की जुताई के दौरान पलटा ट्रैक्टर, नीचे दबने से 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

    July 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    छात्र आंदोलन के बीच तेज प्रताप यादव गिरफ्तार: जानिए किन आरोपों में भेजे गए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

    Sponsor: RKDF University, RanchiJuly 26, 2026

    कोयला परियोजना में ताबड़तोड़ फायरिंग: जानिए कैसे अपराधियों ने दो हाइवा वाहनों को बनाया निशाना, पुलिस जांच में जुटी

    Sponsor: Maa Tour And TravelJuly 26, 2026

    NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: जानिए क्यों छोड़ा पद, छात्रों के आंदोलन के बाद लिया बड़ा फैसला

    July 25, 2026

    ऑफबीट इंपैक्ट: 41 प्रकरण, 98,600 रुपये का चालान… खबर के बाद रामानुजगंज में भारी वाहनों पर बड़ी कार्रवाई

    July 24, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • छात्र आंदोलन के बीच तेज प्रताप यादव गिरफ्तार: जानिए किन आरोपों में भेजे गए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
    • कोयला परियोजना में ताबड़तोड़ फायरिंग: जानिए कैसे अपराधियों ने दो हाइवा वाहनों को बनाया निशाना, पुलिस जांच में जुटी
    • NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: जानिए क्यों छोड़ा पद, छात्रों के आंदोलन के बाद लिया बड़ा फैसला
    • ऑफबीट इंपैक्ट: 41 प्रकरण, 98,600 रुपये का चालान… खबर के बाद रामानुजगंज में भारी वाहनों पर बड़ी कार्रवाई
    • 24 जुलाई का इतिहास, जानिए इस दिन किस भारतीय बेटी ने रचा था ऐसा इतिहास, जिस पर पूरे देश को हुआ गर्व
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.