Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    बरकाकाना-सोननगर रेलखंड पर बड़ा हादसा, मालगाड़ी के 11 डिब्बे पटरी से उतरे

    August 11, 2026

    छात्र आंदोलन पर विधानसभा में संग्राम, हंगामे के चलते दो बार स्थगित हुई कार्यवाही

    August 11, 2026

    झारखंड बंद का व्यापक असर, रांची में सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता; टायर-लकड़ी जलाकर प्रदर्शन

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • बरकाकाना-सोननगर रेलखंड पर बड़ा हादसा, मालगाड़ी के 11 डिब्बे पटरी से उतरे
    • छात्र आंदोलन पर विधानसभा में संग्राम, हंगामे के चलते दो बार स्थगित हुई कार्यवाही
    • झारखंड बंद का व्यापक असर, रांची में सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता; टायर-लकड़ी जलाकर प्रदर्शन
    • इतिहास के पन्नों में 11 अगस्त : हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूल गया 18 साल का वीर खुदीराम बोस
    • सागवान की लकड़ी ले जा रहे दंपती ने फॉरेस्ट गार्ड पर लट्ठे से किया हमला, सिर की हड्डी में फ्रैक्चर, भर्ती
    • Rashifal 11 August 2026 : मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन, किस राशि को मिलेगा लाभ
    • छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद भाजपा का बड़ा ऐलान, 11 अगस्त को झारखंड बंद… क्या होगा असर?
    • सात बैरिकेडिंग टूटीं, विधानसभा गेट तक पहुंचे छात्र… फिर अचानक मचा हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Jharkhand»भारतीय राजनीति में उपनामों की परंपरा : डॉ अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)
    Jharkhand

    भारतीय राजनीति में उपनामों की परंपरा : डॉ अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsDecember 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    नई दिल्ली। भारत हो या विश्व का कोई भी देश, राजनीति में राजनेताओं को दिए जाने वाले उपनाम केवल संबोधन के लिए नहीं होते, बल्कि जनता के मन में बसे उनके व्यक्तित्व, योगदान और छवि का प्रतिनिधित्व भी करते हैं। आज़ादी के पहले या बाद में, यह परंपरा निरंतर चलती रही है। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को बच्चे प्यार से चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे।

    यह उपनाम उनके बच्चों के प्रति विशेष लगाव और उनकी कोमल, सहृदय छवि का प्रतीक बन गया। दूसरी ओर, देश को एकजुट करने वाले प्रथम उपप्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल को लौह पुरुष कहा गया। यह उपनाम उनके कठोर इरादों और देश को सैकड़ों रियासतों से जोड़ने की अद्वितीय क्षमता का परिणाम था।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    राजनीति में महिला नेतृत्व की पहचान भी उपनामों के माध्यम से ही मजबूत हुई है। भारत की पहली और अब तक की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनके दृढ़ फैसलों और निर्णायक नेतृत्व के कारण आयरन लेडी कहा गया। वहीं तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता को जनता अम्मा के रूप में पूजती थी, क्योंकि उन्होंने कई कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों तक सीधे लाभ पहुंचाया का काम किया था। इसी तरह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को दीदी के नाम से जाना जाता है।

    यह उपनाम उनकी सादगी और संघर्षशील छवि को दर्शाता है। दलित आंदोलन के प्रमुख नेता जगजीवन राम को प्यार से बाबूजी कहा जाता था। उनकी संवेदनशीलता और सिद्धांतवादी राजनीति ने उन्हें देश के सबसे सम्मानित नेताओं में शामिल किया। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को उनकी पार्टी और समर्थकों के बीच बहनजी के नाम से संबोधित किया जाता है, जो उन्हें एक संरक्षक और मार्गदर्शक के रूप में प्रस्तुत करता है।

    वर्तमान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लोग बुलडोजर बाबा कहकर बुलाने लगे हैं, जहां यह उपनाम उनके जीरो-टॉलरेंस मॉडल और माफिया के खिलाफ कार्रवाई के कारण लोकप्रिय हुआ। यह सभी उदाहरण बताते हैं कि भारत की राजनीतिक संस्कृति में उपनाम केवल संज्ञा नहीं, बल्कि एक प्रतीक होते हैं जो किसी नेता की विचारधारा, कार्यशैली और जनसंपर्क को समझाने का सरल तरीका समझे जा सकते हैं। यह उपनाम कभी जनता देती है, कभी मीडिया, और कई बार विरोधी दल भी व्यंग्यात्मक रूप से फेंकू या पप्पू जैसे नाम गढ़ते हैं जो बाद में लोकप्रिय हो जाते हैं।

    Post Views: 546
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleएनआईए का बड़ा खुलासा: 11 नक्सलियों पर चार्जशीट, एक करोड़ इनामी पतिराम मांझी शामिल
    Next Article बड़ी खबर : जंगल में 3 KM तक पीछा, कलेक्टर खुद बने एक्शन हीरो
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    बरकाकाना-सोननगर रेलखंड पर बड़ा हादसा, मालगाड़ी के 11 डिब्बे पटरी से उतरे

    August 11, 2026

    छात्र आंदोलन पर विधानसभा में संग्राम, हंगामे के चलते दो बार स्थगित हुई कार्यवाही

    August 11, 2026

    झारखंड बंद का व्यापक असर, रांची में सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता; टायर-लकड़ी जलाकर प्रदर्शन

    August 11, 2026

    छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद भाजपा का बड़ा ऐलान, 11 अगस्त को झारखंड बंद… क्या होगा असर?

    August 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    बरकाकाना-सोननगर रेलखंड पर बड़ा हादसा, मालगाड़ी के 11 डिब्बे पटरी से उतरे

    August 11, 2026

    छात्र आंदोलन पर विधानसभा में संग्राम, हंगामे के चलते दो बार स्थगित हुई कार्यवाही

    August 11, 2026

    झारखंड बंद का व्यापक असर, रांची में सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता; टायर-लकड़ी जलाकर प्रदर्शन

    August 11, 2026

    इतिहास के पन्नों में 11 अगस्त : हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूल गया 18 साल का वीर खुदीराम बोस

    August 11, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • बरकाकाना-सोननगर रेलखंड पर बड़ा हादसा, मालगाड़ी के 11 डिब्बे पटरी से उतरे
    • छात्र आंदोलन पर विधानसभा में संग्राम, हंगामे के चलते दो बार स्थगित हुई कार्यवाही
    • झारखंड बंद का व्यापक असर, रांची में सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता; टायर-लकड़ी जलाकर प्रदर्शन
    • इतिहास के पन्नों में 11 अगस्त : हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूल गया 18 साल का वीर खुदीराम बोस
    • सागवान की लकड़ी ले जा रहे दंपती ने फॉरेस्ट गार्ड पर लट्ठे से किया हमला, सिर की हड्डी में फ्रैक्चर, भर्ती
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.