Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    रांची में CRPF जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान चली गोली

    September 27, 2026

    कन्हर नदी के तेज बहाव में फंसे तीन ग्रामीण, देर रात नाव के सहारे किया गया रेस्क्यू

    September 27, 2026

    देवघर में बाबा मंदिर के पास पति से बिछड़ी महिला लापता, तलाश जारी

    September 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • रांची में CRPF जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान चली गोली
    • कन्हर नदी के तेज बहाव में फंसे तीन ग्रामीण, देर रात नाव के सहारे किया गया रेस्क्यू
    • देवघर में बाबा मंदिर के पास पति से बिछड़ी महिला लापता, तलाश जारी
    • हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे
    • टोटो और बाइक की जोरदार टक्कर, चार घायल; इलाज के दौरान एक की मौत
    • रांची में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर
    • सोशल मीडिया पर विवादित गाने को लेकर सेन-नाई समाज नाराज, कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को सौंपा ज्ञापन
    • भारी बारिश के चलते बलरामपुर जिले के सभी स्कूल आज बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Jharkhand»आइटीआई बस स्टैंड, सरकारी बस डिपो और बिरसा मुंडा टर्मिनल का कायाकल्प, 48.72 करोड़ से शुरू होगा रांची के बस स्टैंडों का नया रूप
    Jharkhand

    आइटीआई बस स्टैंड, सरकारी बस डिपो और बिरसा मुंडा टर्मिनल का कायाकल्प, 48.72 करोड़ से शुरू होगा रांची के बस स्टैंडों का नया रूप

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsDecember 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची के तीन प्रमुख बस टर्मिनलों आइटीआई बस स्टैंड, सरकारी बस डिपो और बिरसा मुंडा बस टर्मिनल खादगढ़ा के आधुनिकीकरण और जीर्णोद्धार की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए हैं। नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने तुरंत प्रभाव से निर्माण प्रक्रिया शुरू कराने के लिए जुडको को निविदा शीघ्र निष्पादन का आदेश दिया है। इन तीनों परियोजनाओं पर कुल 48.72 करोड़ रुपए की स्वीकृति पहले ही दी जा चुकी है।

    मुख्यमंत्री के निर्देश पर शहर के इन सबसे व्यस्त बस टर्मिनलों को राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा। विभागीय स्वीकृत राशि में 24.77 करोड़ रुपए आइटीआई बस स्टैंड, 20.19 करोड़ सरकारी बस डिपो और 3.76 करोड़ रुपए बिरसा मुंडा बस टर्मिनल खादगढ़ा के लिए निर्धारित हैं। प्रधान सचिव सुनील कुमार ने जुडको को स्पष्ट रूप से कहा है कि निविदाएं पूरी होने के बाद निर्माण कार्य में देरी न हो और सुविधाओं को सर्वोच्च मानकों के अनुसार तैयार किया जाए।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    आइटीआई बस स्टैंड का स्वरूप पूरी तरह बदलने वाला है। तीन एकड़ में बनने वाला यह नया अत्याधुनिक परिसर यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं देगा। इसमें 2330 वर्गमीटर ग्राउंड फ्लोर और 880 वर्गमीटर प्रथम तल में टर्मिनल भवन बनेगा। 13 बस वे, 35 बसों की स्टैंडबाय पार्किंग, वातानुकूलित प्रतीक्षालय, कैफेटेरिया, फूड कियोस्क, परिवहन कार्यालय, ड्राइवर कैंटीन, शौचालय, ऑटो ई-रिक्शा पार्किंग और प्रथम तल पर रेस्टोरेंट, प्रशासनिक कार्यालय, चार डॉरमेट्री और लैंडस्केपिंग की व्यवस्था होगी। यहां हर दिन 416 बसों का परिचालन संभव होगा।

    वहीं, सरकारी बस डिपो का ढांचा पूरी तरह बदला जाएगा। 1962-1970 के बीच बने इस पुराने और जर्जर डिपो को 20.19 करोड़ रुपए की लागत से इंडियन रोड कांग्रेस के मानकों पर पुनर्निर्मित किया जाएगा। नए भवन में 1771 वर्गमीटर ग्राउंड फ्लोर और 845 वर्गमीटर प्रथम तल में सुविधाएं विकसित होंगी। इसमें गार्ड रूम, मेंटेनेंस क्षेत्र, कैंटीन, डॉरमेट्री, गेस्ट रूम, टिकट काउंटर, प्रतीक्षालय, कैफेटेरिया, 12 फूड कियोस्क, ऑटो कार पार्किंग और शेडयुक्त बस वे शामिल होंगे। यहां रोजाना 512 बसों का संचालन संभव होगा।

    बिरसा मुंडा बस टर्मिनल खादगढ़ा में वर्तमान ढांचे को बरकरार रखते हुए 3.76 करोड़ रुपए से व्यापक सुधार किए जाएंगे। 11.6 एकड़ क्षेत्र में बने इस टर्मिनल में 31 बस वे, 89 बसों और 70 कारों की पार्किंग, स्मार्ट शेड, 50 बेड की डॉरमेट्री, रेस्टरूम, स्नानागार, गेस्टहाउस, हाईमास्ट लाइट, सीसीटीवी, बाउंड्री वॉल और महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे। परिसर की वाटरप्रूफिंग, प्लास्टर, पेंटिंग, क्षतिग्रस्त टाइल्स व नलों की मरम्मत, नया फर्नीचर और सौंदर्यीकरण भी कराया जाएगा।

    सरकार का कहना है कि इन तीनों परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद रांची के बस टर्मिनल न केवल राज्य के मॉडल टर्मिनल बनेंगे, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट सुविधाओं का उदाहरण पेश करेंगे।

    Post Views: 609
    Ranchi Bus Stand
    Previous Articleतातापानी महोत्सव की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा, 14 से 16 जनवरी तक होगा तीन दिवसीय आयोजन
    Next Article रामचंद्रपुर में शासकीय स्कूल भूमि मुक्त कराने की बड़ी कार्रवाई, दो मकान ढहे, तीसरे पर विवाद से माहौल गरमाया
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    रांची में CRPF जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान चली गोली

    September 27, 2026

    हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे

    September 26, 2026

    टोटो और बाइक की जोरदार टक्कर, चार घायल; इलाज के दौरान एक की मौत

    September 26, 2026

    रांची में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर

    September 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    रांची में CRPF जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान चली गोली

    September 27, 2026

    कन्हर नदी के तेज बहाव में फंसे तीन ग्रामीण, देर रात नाव के सहारे किया गया रेस्क्यू

    September 27, 2026

    देवघर में बाबा मंदिर के पास पति से बिछड़ी महिला लापता, तलाश जारी

    September 27, 2026

    हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे

    September 26, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • रांची में CRPF जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान चली गोली
    • कन्हर नदी के तेज बहाव में फंसे तीन ग्रामीण, देर रात नाव के सहारे किया गया रेस्क्यू
    • देवघर में बाबा मंदिर के पास पति से बिछड़ी महिला लापता, तलाश जारी
    • हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे
    • टोटो और बाइक की जोरदार टक्कर, चार घायल; इलाज के दौरान एक की मौत
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.