Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    गोवर्धन पूजा की रात ममेरे भाई ने पत्थर से कुचलकर की महिला की हत्या, 3 महीने पुरानी रंजिश बनी वजह; आरोपित गिरफ्तार

    November 11, 2026

    मैनपाट की करोड़ों की सरकारी जमीन की हेराफेरी का मुख्य आरोपित गिरफ्तार, बलरामपुर के कुसमी स्थित ससुराल से पकड़ा गया आजाद इराकी

    November 10, 2026

    (अपडेट) हजारीबाग की दनुआ घाटी में भीषण हादसा, मृतकों की संख्या बढ़कर सात हुई; 14 घायल

    November 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • गोवर्धन पूजा की रात ममेरे भाई ने पत्थर से कुचलकर की महिला की हत्या, 3 महीने पुरानी रंजिश बनी वजह; आरोपित गिरफ्तार
    • मैनपाट की करोड़ों की सरकारी जमीन की हेराफेरी का मुख्य आरोपित गिरफ्तार, बलरामपुर के कुसमी स्थित ससुराल से पकड़ा गया आजाद इराकी
    • (अपडेट) हजारीबाग की दनुआ घाटी में भीषण हादसा, मृतकों की संख्या बढ़कर सात हुई; 14 घायल
    • रांची के अरगोड़ा में बंद फ्लैट से युवक का शव बरामद, दो दिन पुरानी बताई जा रही मौत
    • हजारीबाग की दनुआ घाटी में भीषण हादसा, शव का अंतिम संस्कार करने वाराणसी जा रहे पांच लोगों की मौत; 14 घायल
    • रामानुजगंज में पटाखे जैसी आवाज निकालने वाली बाइकों पर पुलिस की कार्रवाई, चार वाहन पकड़े; चालान के बाद ही मिलेंगे
    • फेसबुक लाइव के बाद आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत, पुलिस और जमीन माफियाओं पर लगाए थे गंभीर आरोप
    • जेएसएससी-सीजीएल रद्द करने का सरकार का आदेश हाई कोर्ट ने किया निरस्त, 1932 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»बलरामपुर ज्वैलरी चोरी का खुलासा: सात दिन में पुलिस ने पकड़े शातिर आरोपित, करीब पचास लाख की संपत्ति बरामद
    Chhattisgarh

    बलरामपुर ज्वैलरी चोरी का खुलासा: सात दिन में पुलिस ने पकड़े शातिर आरोपित, करीब पचास लाख की संपत्ति बरामद

    Vishnu PandeyBy Vishnu PandeyNovember 9, 2025Updated:November 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर, विष्णु पांडेय। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में हुई ज्वैलरी चोरी की बड़ी वारदात का पुलिस ने सात दिनों के भीतर खुलासा कर दिया है। दहेजवार चौक स्थित धनंजय ज्वेलर्स में 30 और 31 अक्टूबर की दरमियानी रात को हुई चोरी में शामिल शातिर आरोपितों को विशेष अनुसंधान टीम ने तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय सूचना तंत्र के सहयोग से पकड़ लिया। पुलिस ने चोरी में शामिल आठ आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग पचास लाख रुपये मूल्य की चोरी की संपत्ति बरामद की है, जिसमें सोना, चांदी, नगद रकम, मोबाइल फोन और वाहन शामिल हैं।

    बलरामपुर पुलिस के द्वारा आज रविवार सुबह को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, घटना की रिपोर्ट मिलने पर थाना कोतवाली बलरामपुर में अपराध क्रमांक 159/2025 धारा 331(4) और 305 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया। टीम ने शहर और आस-पास के क्षेत्रों में लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और कई संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी। तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर जांच का दायरा सरगुजा जिले के सीतापुर क्षेत्र तक बढ़ाया गया।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    जांच के दौरान पुलिस को पुख्ता सूचना मिली कि चोरी में शामिल आरोपित सीतापुर क्षेत्र के निवासी हैं। इसके बाद पुलिस ने गुप्त रूप से निगरानी रखी और ग्राम नकना के जंगल क्षेत्र में दबिश देकर चार मुख्य आरोपितों शिव कुमार, सूरज सिंह, वेद सिंह और सूर्या गिरी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सभी ने अपना अपराध स्वीकार किया और बताया कि वे छह लोग दो मोटरसाइकिलों से बलरामपुर आए थे। उन्होंने रात के समय दुकान का शटर तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नगद रकम चोरी की थी।

    पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया कि चोरी किए गए गहनों को बेचने में अंबिकापुर निवासी रोशन सोनी (स्वर्ण महल ज्वेलर्स संचालक) सहित अन्य लोगों की मदद ली गई थी। पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए चार सहआरोपितों अजीत, बादल दास, राजेश अग्रवाल और रोशन सोनी को भी गिरफ्तार किया। जांच में यह खुलासा हुआ कि चोरी किए गए आभूषणों को गलाकर अंबिकापुर के अन्य ज्वेलरी दुकानों में बेचा गया था, जबकि कुछ आभूषण घर में छिपाकर रखे गए थे।

    पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से कुल 234 ग्राम सोना, 12 किलोग्राम चांदी, 3 लाख 50 हजार रुपये नगद, एक पल्सर मोटरसाइकिल, एक स्कूटी, दो सेकंड हैंड आईफोन, एक अपाचे मोटरसाइकिल और अन्य सामान बरामद किया है। चोरी किए गए गहनों की बिक्री से प्राप्त रकम से खरीदी गई संपत्ति भी जब्त कर ली गई। कुल मिलाकर लगभग 50 लाख रुपये की संपत्ति पुलिस ने अपने कब्जे में ली है।

    जांच में यह भी सामने आया कि यह गिरोह संगठित तरीके से कई जिलों में चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। बलरामपुर के अलावा सरगुजा और अन्य जिलों में भी इन आरोपितों के खिलाफ चोरी के कई प्रकरण दर्ज हैं। यही गिरोह 22 अक्टूबर को सूरजपुर के एक ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी की वारदात में भी शामिल पाया गया है।

    https://offbeatnews.in/wp-content/uploads/2025/11/VID-20251109-WA0025.mp4

    घटना में शामिल एक आरोपित अभी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच जारी है और फरार आरोपित को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए शहर में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को और सख्त किया जा रहा है।

    यह पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई का उदाहरण है, जिसने सात दिनों के भीतर न केवल बड़ी चोरी की गुत्थी सुलझाई बल्कि चोरी की संपत्ति भी बरामद कर आरोपितों को न्याय के कटघरे तक पहुंचा दिया।

    ये भी पढ़िए…….

    घाटशिला उपचुनाव : त्रिकोणीय मुकाबले में हेमंत और कल्‍पना की जोड़ी को टक्‍कर दे रही भाजपा और जेएलकेएम

    Views: 3,127
    Previous Articleघाटशिला उपचुनाव : त्रिकोणीय मुकाबले में हेमंत और कल्‍पना की जोड़ी को टक्‍कर दे रही भाजपा और जेएलकेएम
    Next Article विजयनगर में विराट गोवर्धन पूजा, खौलते दूध से स्नान का अद्भुत दृश्य, कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम हुए शामिल
    Vishnu Pandey

    विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

    Related Posts

    गोवर्धन पूजा की रात ममेरे भाई ने पत्थर से कुचलकर की महिला की हत्या, 3 महीने पुरानी रंजिश बनी वजह; आरोपित गिरफ्तार

    November 11, 2026

    मैनपाट की करोड़ों की सरकारी जमीन की हेराफेरी का मुख्य आरोपित गिरफ्तार, बलरामपुर के कुसमी स्थित ससुराल से पकड़ा गया आजाद इराकी

    November 10, 2026

    रामानुजगंज में पटाखे जैसी आवाज निकालने वाली बाइकों पर पुलिस की कार्रवाई, चार वाहन पकड़े; चालान के बाद ही मिलेंगे

    November 8, 2026

    दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग की दबिश, 22 प्रतिष्ठानों की जांच में लिए गए 11 नमूने

    November 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    गोवर्धन पूजा की रात ममेरे भाई ने पत्थर से कुचलकर की महिला की हत्या, 3 महीने पुरानी रंजिश बनी वजह; आरोपित गिरफ्तार

    November 11, 2026

    मैनपाट की करोड़ों की सरकारी जमीन की हेराफेरी का मुख्य आरोपित गिरफ्तार, बलरामपुर के कुसमी स्थित ससुराल से पकड़ा गया आजाद इराकी

    November 10, 2026

    (अपडेट) हजारीबाग की दनुआ घाटी में भीषण हादसा, मृतकों की संख्या बढ़कर सात हुई; 14 घायल

    November 9, 2026

    रांची के अरगोड़ा में बंद फ्लैट से युवक का शव बरामद, दो दिन पुरानी बताई जा रही मौत

    November 9, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • गोवर्धन पूजा की रात ममेरे भाई ने पत्थर से कुचलकर की महिला की हत्या, 3 महीने पुरानी रंजिश बनी वजह; आरोपित गिरफ्तार
    • मैनपाट की करोड़ों की सरकारी जमीन की हेराफेरी का मुख्य आरोपित गिरफ्तार, बलरामपुर के कुसमी स्थित ससुराल से पकड़ा गया आजाद इराकी
    • (अपडेट) हजारीबाग की दनुआ घाटी में भीषण हादसा, मृतकों की संख्या बढ़कर सात हुई; 14 घायल
    • रांची के अरगोड़ा में बंद फ्लैट से युवक का शव बरामद, दो दिन पुरानी बताई जा रही मौत
    • हजारीबाग की दनुआ घाटी में भीषण हादसा, शव का अंतिम संस्कार करने वाराणसी जा रहे पांच लोगों की मौत; 14 घायल
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.