Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    एलबी सिंह पर ईडी का बड़ा एक्शन, जानिए कैसे फ्रीज हुए 160 करोड़ के म्यूचुअल फंड

    July 29, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे वाली सोशल मीडिया पोस्ट पड़ी भारी, बलरामपुर में पटवारी सम्प्रीत एक्का निलंबित

    July 29, 2026

    ऑपरेशन ‘दौरा पहाड़’ की बड़ी सफलता, 2.20 करोड़ का इनामी शीर्ष नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांच गिरफ्तार

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • एलबी सिंह पर ईडी का बड़ा एक्शन, जानिए कैसे फ्रीज हुए 160 करोड़ के म्यूचुअल फंड
    • धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे वाली सोशल मीडिया पोस्ट पड़ी भारी, बलरामपुर में पटवारी सम्प्रीत एक्का निलंबित
    • ऑपरेशन ‘दौरा पहाड़’ की बड़ी सफलता, 2.20 करोड़ का इनामी शीर्ष नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांच गिरफ्तार
    • फर्जी रजिस्ट्री बनाकर तहसील में पेश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
    • दहेज प्रताड़ना से जबरन गर्भपात तक: जानिए विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों पर क्यों दर्ज कराया गंभीर केस
    • जेपीएससी भर्ती घोटाले की जांच तेज: जानिए पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते से दूसरे दिन किन सवालों पर हुई पूछताछ
    • सुदर्शन यादव को मिला ‘छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान’, प्रदेशभर की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
    • 31 साल बाद घर लौटा लापता युवक: जानिए कैसे अचानक लौटे साधु शर्मा, भावुक पुनर्मिलन से नम हुईं गांव की आंखें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    👤
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Jharkhand»सदर अस्पताल में एचआईवी संक्रमित रक्त कांड में पांच बच्चे पॉजिटिव, जांच तेज
    Jharkhand

    सदर अस्पताल में एचआईवी संक्रमित रक्त कांड में पांच बच्चे पॉजिटिव, जांच तेज

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsOctober 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची। पश्चिमी सिंहभूम जिले के सदर अस्पताल में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को संक्रमित खून चढ़ाए जाने का मामला अब भयावह रूप ले चुका है। शनिवार को जांच में चार और बच्चों के एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि हुई, जिससे संक्रमित बच्चों की कुल संख्या बढ़कर पांच हो गई है। इस चौंकाने वाले खुलासे से पूरे स्वास्थ्य तंत्र में हड़कंप मच गया है।

    रांची से विशेष जांच टीम शनिवार को चाईबासा पहुंची और मामले की गहन जांच शुरू की। टीम के अधिकारियों के अनुसार, बीते एक सप्ताह में सदर अस्पताल के एआरटी (एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी) केंद्र में पांच बच्चे एचआईवी संक्रमित पाए गए हैं। सभी बच्चे थैलेसीमिया से पीड़ित हैं और हाल ही में इसी अस्पताल के ब्लड बैंक से उन्हें रक्त चढ़ाया गया था।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    अस्पताल में इस खुलासे के बाद मरीजों और परिजनों में भय और आक्रोश का माहौल है। कई लोग अब सदर अस्पताल में रक्त चढ़ाने से कतरा रहे हैं। मरीजों के बीच यह चर्चा का विषय बन गया है कि जब सरकारी अस्पतालों में ही खून असुरक्षित है, तो आम जनता किस पर भरोसा करे।

    यह मामला तब उजागर हुआ जब एक सात वर्षीय थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे के पिता ने पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त को शिकायत दी कि उनके बच्चे को एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाया गया है। पिता के अनुसार, 13 सितंबर को अस्पताल में ब्लड ट्रांसफ्यूजन हुआ था और 18 अक्टूबर को आई रिपोर्ट में बच्चा एचआईवी पॉजिटिव पाया गया। रिपोर्ट आने के बाद उन्होंने और उनकी पत्नी ने भी अपनी जांच कराई, जिसमें दोनों एचआईवी निगेटिव निकले। इससे स्पष्ट हो गया कि संक्रमण अस्पताल के ब्लड बैंक से चढ़ाए गए रक्त से ही हुआ।

    शिकायत मिलते ही उपायुक्त ने त्वरित जांच के आदेश दिए। इसके बाद झारखंड हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग को विस्तृत जांच का निर्देश दिया। रांची से आई जांच टीम यह पता लगाने में जुटी है कि संक्रमित रक्त ब्लड बैंक तक कैसे पहुंचा और स्क्रीनिंग प्रक्रिया में ऐसी गंभीर चूक क्यों हुई।

    स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल प्रशासन से पूरे ब्लड बैंक का रिकॉर्ड मांगा है और संबंधित कर्मियों से पूछताछ शुरू कर दी है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा है कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी और ब्लड बैंक की कार्यप्रणाली की पूरी समीक्षा की जाएगी।

    इस घटना ने एक बार फिर सरकारी अस्पतालों में रक्त सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह मामला न केवल लापरवाही का प्रतीक है, बल्कि स्वास्थ्य प्रणाली पर जनता के भरोसे को भी गहरा झटका पहुंचाने वाला है।आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, पश्चिम सिंहभूम जिले में 515 एचआईवी पॉजिटिव मामले और 56 थैलेसीमिया मरीज हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों को संबंधित ब्लड ट्रांसफ्यूजन से जुड़े सभी डोनर्स का पता लगाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि संक्रमण को और फैलने से रोका जा सके।

    एचआईवी आमतौर पर संक्रमित व्यक्ति के बॉडी फ्लूइड यानी ब्लड, ब्रेस्ट मिल्क और स्पर्म के संपर्क से फैलता है। ये संक्रमित प्रेग्नेंट महिलाओं के जरिए बच्चे में फैल सकता है। इसके फैलने के कई अन्य कारण भी हैं। डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन को एक सप्ताह के भीतर सभी खामियां दूर करने का निर्देश दिया गया है। तब तक ब्लड बैंक केवल आपात स्थिति में ही कार्य करेगा।

    ये भी पढ़िए……….

    बच्चों को एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाना लापरवाही नहीं, बल्कि राज्य प्रायोजित हत्या का प्रयास है: बाबूलाल

    Post Views: 422
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleबच्चों को एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाना लापरवाही नहीं, बल्कि राज्य प्रायोजित हत्या का प्रयास है: बाबूलाल
    Next Article छठ पर्व के बीच धनबाद में बड़ा हादसा, भूस्खलन में एक की मौत, दो घायल
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    एलबी सिंह पर ईडी का बड़ा एक्शन, जानिए कैसे फ्रीज हुए 160 करोड़ के म्यूचुअल फंड

    July 29, 2026

    दहेज प्रताड़ना से जबरन गर्भपात तक: जानिए विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों पर क्यों दर्ज कराया गंभीर केस

    July 29, 2026

    जेपीएससी भर्ती घोटाले की जांच तेज: जानिए पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते से दूसरे दिन किन सवालों पर हुई पूछताछ

    July 29, 2026

    झारखंड में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता: जानिए कैसे एक करोड़ का इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार हुआ

    July 29, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    एलबी सिंह पर ईडी का बड़ा एक्शन, जानिए कैसे फ्रीज हुए 160 करोड़ के म्यूचुअल फंड

    July 29, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे वाली सोशल मीडिया पोस्ट पड़ी भारी, बलरामपुर में पटवारी सम्प्रीत एक्का निलंबित

    July 29, 2026

    ऑपरेशन ‘दौरा पहाड़’ की बड़ी सफलता, 2.20 करोड़ का इनामी शीर्ष नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांच गिरफ्तार

    July 29, 2026

    फर्जी रजिस्ट्री बनाकर तहसील में पेश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

    July 29, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • एलबी सिंह पर ईडी का बड़ा एक्शन, जानिए कैसे फ्रीज हुए 160 करोड़ के म्यूचुअल फंड
    • धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे वाली सोशल मीडिया पोस्ट पड़ी भारी, बलरामपुर में पटवारी सम्प्रीत एक्का निलंबित
    • ऑपरेशन ‘दौरा पहाड़’ की बड़ी सफलता, 2.20 करोड़ का इनामी शीर्ष नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांच गिरफ्तार
    • फर्जी रजिस्ट्री बनाकर तहसील में पेश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
    • दहेज प्रताड़ना से जबरन गर्भपात तक: जानिए विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों पर क्यों दर्ज कराया गंभीर केस
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.