Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    10 एकड़ जंगल की जमीन पर कब्जे की तैयारी, फर्जी वन अधिकार पत्र से पट्टा दिलाने का खेल; 5 गिरफ्तार

    September 25, 2026

    मैगी पॉइंट पर रात में ऐसा क्या हुआ? दारोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 युवकों पर आरोप

    September 25, 2026

    घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज

    September 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • 10 एकड़ जंगल की जमीन पर कब्जे की तैयारी, फर्जी वन अधिकार पत्र से पट्टा दिलाने का खेल; 5 गिरफ्तार
    • मैगी पॉइंट पर रात में ऐसा क्या हुआ? दारोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 युवकों पर आरोप
    • घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज
    • Big Breaking : पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 109 किलो गांजा, बलरामपुर पुलिस ने दबोचा; 50 लाख से अधिक का माल जब्त
    • सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी कार, मंत्री की बेटी समेत 4 युवाओं की मौके पर मौत
    • 92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल
    • गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    • करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»WVN-OFF IMPACT : झोलाछाप डॉक्टरों पर लटकी तलवार, कलेक्टर ने गठित टीम को जांच कर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
    Chhattisgarh

    WVN-OFF IMPACT : झोलाछाप डॉक्टरों पर लटकी तलवार, कलेक्टर ने गठित टीम को जांच कर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsOctober 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में झोलाछाप डॉक्टरों का आतंक बढ़ा हुआ है। जिसको देखते हुए 28 सितंबर को ऑफबीट न्यूज और हिंदी दैनिक वर्ल्ड विजन न्यूज में प्रकाशित खबर ‘नहीं आ रहे बाज : झोलाछाप डॉक्टरों के अलग-अलग अंदाज’ पर जिले के कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने संज्ञान लिया है। बीते मंगलवार को टीएल मीटिंग में कलेक्टर ने इनलोगों पर कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है।

    मिली जानकारी अनुसार, बीते मंगलवार को जिले के कलेक्टर राजेंद्र कटारा की उपस्थिति में जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (एनसीओआरडी) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध व्यापार को रोकने के लिए प्रभावी रणनीति तैयार की गई। कलेक्टर ने पुलिस, औषधि, आबकारी और समाज कल्याण विभाग को आपसी समन्वय से कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    बैठक में कलेक्टर कटारा ने राजस्व और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम गठित कर प्रतिबंधित दवाओं, एक्सपायर दवाओं और संचालित क्लीनिकों के लाइसेंस की जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध या अनुचित दवा का बिक्री न हो और स्वास्थ्य संबंधी नियमों का पालन सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने अवैध क्लिनिक पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये। कलेक्टर के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्टिव मोड पर है। बलरामपुर जिले में संचालित अवैध क्लीनिक और दवाओं के अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है।

    झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कंप

    कलेक्टर के द्वारा निर्देश मिलते ही राजस्व और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम कार्रवाई करने के लिए एक्टिव हो गई है। इधर, झोलाछाप डॉक्टरों के रातों की नींद उड़ी हुई है। इन फर्जी डॉक्टरों ने कई लोगों को मौत की नींद सुला दिया है। कार्रवाई के डर से अब वे सहमे हुए है। जैसे मानो अब इनका पूरा साम्राज्य खतरे में हो। ये झोलाछाप डॉक्टर शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों तक फैले हुआ है। इनके गलत इलाज से मासूम बच्चे समेत वृद्धों की अब तक मौत हो गई है।

    झाड़-फूंक कर करते है इलाज

    बलरामपुर जिले में फर्जी डॉक्टरों के मरीजों को ठीक करने के अलग-अलग अंदाज देखने को मिलते है। मरीजों को ये लोग डबल इलाज करते है। अगर मामला गंभीर है और दवाई से ठीक न हो रहे हो तो ये झोलाछाप डॉक्टर मरीजों को झाड़-फूंक कर ठीक करते है। इन्होंने भोले-भाले लोगों को लूटकर अपना साम्राज्य स्थापित कर लिया है।

    BHMS और BAMS डॉक्टर लिखते है अंग्रेजी दवाई

    बलरामपुर जिला भिन्न-भिन्न डॉक्टरों के कारनामे से भरा हुआ है। इस विषय में जितनी गहराई तक शोध की जा सके फिर भी कम है। हैरानी की बात तो यह है कि, जिले में कुछ ऐसे डॉक्टर भी है जो आयुर्वेद और होमियोपैथी की डिग्री लेकर मरीजों को अंग्रेजी दवाई लिखते है। पकड़े न जाए इसके डर से अलग पैंतरा लगाते है। ये लोग एक सादे चुटके में मरीजों को दवाई लिखते है। जिसमें न डॉक्टर के नाम और न ही डिग्री लिखे होते है। जिससे अगर कल पकड़े भी जाए तो यह साबित न हो सके कि यह दवाई किसने लिखी है।

    गलत इलाज के कारण अब तक तीन की गई जान, इसमें विशेष जनजाति कोड़ाकू भी शामिल

    बीते एक वर्षों में झोलाछाप डॉक्टरों के गलत इलाज से तीन लोगों की जान ऑन रिकॉर्ड गई है लेकिन यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है। ये वैसे लोग है जिनका मामला सामने आया है।

    CASE : 1 पहला मामला बीते दिनों का है। 8 वर्षीय मासूम को परिजन बलरामपुर के शंभू मेडिकल स्टोर लेकर पहुंचे। बच्चे के घुटने के पास घाव था। मेडिकल संचालक खुद को एमबीबीएस डॉक्टर समझकर डायरेक्ट इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगने के बाद ही बच्चे की हालत खराब होने लगी। आनन-फानन में परिजनों ने बच्चे को डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल के जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे अंबिकापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर मासूम ने आखिरकार दम तोड़ दिया।

    CASE : 2 दूसरा मामला बीते कुछ दिनों पहले की है। बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर थाना अंतर्गत ग्राम गाजर की है। जहां विशेष पिछड़ा जनजाति कोड़ाकू के 70 वर्षीय बुजुर्ग सोहर को डायरिया हुआ था। परिजन झोलाछाप डॉक्टर इलियास अंसारी के पास लेकर गए। वहां कुछ दिनों तक उसका इलाज भी चला और फर्जी डॉक्टर ने मरीज के परिजनों को सख्त निर्देश दिया था कि, इन्हें कही लेकर जाने की जरूरत नहीं है। मैं ही ठीक कर दूंगा। डायरिया से ग्रसित वृद्ध मरीज की हालत नहीं सुधरी जिसके बाद परिजन उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज ले जाने लगे। लेकिन इलाज में देरी और गलत इलाज के कारण बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

    CASE : 3 तीसरा मामला वर्ष 2024 के जुलाई माह का है। बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर थाना क्षेत्र की महिला को पाइल्स की शिकायत थी। मेडिकल स्टोर से दवा लेने गई। संचालक ने दवा देने के बजाय खुद ऑपरेशन करने की सलाह दे दी। महिला बीमारी से छुटकारा पाने के लिए ऑपरेशन के लिए तैयार भी हो गई। मेडिकल स्टोर संचालक बिना एनेस्थीसिया, बिना लेडीज नर्स और बिना कोई उपकरण सीधा ऑपरेशन कर दिया। एनेस्थीसिया न देने के कारण महिला चीखती रही। ऑपरेशन के बाद महिला का दिन प्रतिदिन तबियत बिगड़ती गई और अंत में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में आखिरी सांस ली।

    ये भी पढ़िए………

    मां दिउड़ी मंदिर में 200 साल से जारी है बलि की परंपरा, धोनी आते हैं यहां बार–बार

    Post Views: 580
    Previous Articleमां दिउड़ी मंदिर में 200 साल से जारी है बलि की परंपरा, धोनी आते हैं यहां बार–बार
    Next Article दुर्गा पूजा पंडाल में नशे में धुत युवकों ने मचाया उत्पात, वाहन के शीशे तोड़े
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    10 एकड़ जंगल की जमीन पर कब्जे की तैयारी, फर्जी वन अधिकार पत्र से पट्टा दिलाने का खेल; 5 गिरफ्तार

    September 25, 2026

    घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज

    September 24, 2026

    Big Breaking : पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 109 किलो गांजा, बलरामपुर पुलिस ने दबोचा; 50 लाख से अधिक का माल जब्त

    September 24, 2026

    92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल

    September 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    10 एकड़ जंगल की जमीन पर कब्जे की तैयारी, फर्जी वन अधिकार पत्र से पट्टा दिलाने का खेल; 5 गिरफ्तार

    September 25, 2026

    मैगी पॉइंट पर रात में ऐसा क्या हुआ? दारोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 युवकों पर आरोप

    September 25, 2026

    घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज

    September 24, 2026

    Big Breaking : पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 109 किलो गांजा, बलरामपुर पुलिस ने दबोचा; 50 लाख से अधिक का माल जब्त

    September 24, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • 10 एकड़ जंगल की जमीन पर कब्जे की तैयारी, फर्जी वन अधिकार पत्र से पट्टा दिलाने का खेल; 5 गिरफ्तार
    • मैगी पॉइंट पर रात में ऐसा क्या हुआ? दारोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 युवकों पर आरोप
    • घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज
    • Big Breaking : पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 109 किलो गांजा, बलरामपुर पुलिस ने दबोचा; 50 लाख से अधिक का माल जब्त
    • सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी कार, मंत्री की बेटी समेत 4 युवाओं की मौके पर मौत
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.