Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे

    September 26, 2026

    टोटो और बाइक की जोरदार टक्कर, चार घायल; इलाज के दौरान एक की मौत

    September 26, 2026

    रांची में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर

    September 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे
    • टोटो और बाइक की जोरदार टक्कर, चार घायल; इलाज के दौरान एक की मौत
    • रांची में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर
    • सोशल मीडिया पर विवादित गाने को लेकर सेन-नाई समाज नाराज, कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को सौंपा ज्ञापन
    • भारी बारिश के चलते बलरामपुर जिले के सभी स्कूल आज बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश
    • रामानुजगंज मंडी सचिव मालिक राम पोर्ते निलंबित, प्रेस कॉन्फ्रेंस समेत कई मामलों में कार्रवाई
    • 10 एकड़ जंगल की जमीन पर कब्जे की तैयारी, फर्जी वन अधिकार पत्र से पट्टा दिलाने का खेल; 5 गिरफ्तार
    • मैगी पॉइंट पर रात में ऐसा क्या हुआ? दारोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 युवकों पर आरोप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»सूरजपुर : आपसी विवाद में कार से बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंदा, मौत
    Chhattisgarh

    सूरजपुर : आपसी विवाद में कार से बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंदा, मौत

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsSeptember 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में आपसी विवाद में आरोपित ने बाप बेटे को मौत के घाट उतार दिया। आरोपित ने बाइक सवार बाप बेटे को अपनी कार से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और एक की हालत गंभीर है। पूरा मामला रामानुजनगर थाना क्षेत्र के तीवरागुड़ी गांव का है। फिलहाल पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई है।

    मिली जानकारी अनुसार, दो रिश्तेदारों के खेत पास-पास हैं। दोनों परिवारों ने मूंगफली की फसल बोई थी। आरोप है कि, एक पक्ष के बच्चे पर दूसरे के खेत से मूंगफली तोड़ने का शक हुआ, जिससे विवाद की शुरूआत हुई और विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट में बदल गई। इसके बाद मामला थाने पहुंचा। थाने में भी दोनों पक्षों में तनातनी रही। थोड़ी देर बाद नकना चौक के पास ओमप्रकाश सोनवानी और उनके साथियों ने बोलेरो कार से त्रिवेणी रवि और उनके बेटे को टक्कर मार दी। हादसे का वीडियो भी सामने आया है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    घटना में दोनों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बेटा गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पूरी घटना 22 सितंबर की देर रात की है। मिली जानकारी अनुसार, तिवरागुड़ी निवासी त्रिवेणी रवि ने अपने खेतों में मूंगफली बोई थी जो तैयार हो गया है। खेतों की रखवाली के लिए उनका छोटा बेटा करण रवि (16 साल) सोमवार शाम गया था और खेत के किनारे बैठकर मूंगफली खा रहा था।

    उनके रिश्तेदार नर्मदा सोनवानी ने भी पास के खेत में मूंगफली बोई थी। शाम को नर्मदा सोनवानी और उसके दोनों बेटे बोलेरो से खेत के पास पहुंचे और करण रवि पर मूंगफली उखाड़कर खाने का आरोप लगाकर उसकी पिटाई कर दी। करण रवि को नर्मदा सोनवानी और उसके दोनों बेटों ने रॉड से पीटा और उसका फोन तोड़ दिया। बीच-बचाव के लिए आए करण रवि के पिता त्रिवेणी रवि और उसके भाई राजा बाबू से भी मारपीट की गई। इससे तीनों को चोटें आईं। तीनों ने इसकी सूचना रामानुजनगर थाने में दी।

    सूचना पर रामानुजनगर पुलिस गांव में पहुंची और त्रिवेणी रवि सहित उसके दोनों बेटों को लेकर थाने पहुंचे। नर्मदा सोनवानी और उसके बेटों को भी थाने बुलाया गया। थाने में भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हाे गया। जिसके बाद नर्मदा सोनवानी के बड़े बेटे ओमप्रकाश ने त्रिवेणी एवं उसके बेटों को बोलेरो चढ़ाकर मार डालने की धमकी दी।

    देर रात करीब 11 बजे त्रिवेणी रवि एवं उसके दोनों बेटे बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में नकना चौक के पास बोलेरो सवार ओमप्रकाश एवं अन्य ने उनके ऊपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की।

    इसकी सूचना उन्होंने रामानुजनगर थाने को दी, परिजनों ने बताया कि, रास्ते में एक बार और बाइक सवारों पर बोलेरो चढ़ाने की कोशिश की, लेकिन वे बचकर निकल गए।

    बाइक सवार घर के पास पहुंचे ही थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

    इधर, तीनों को परिजनों ने जिला अस्पताल सूरजपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने त्रिवेणी रवि (41 साल) एवं बड़े बेटे राजा बाबू (21 साल) को मृत घोषित कर दिया गया। करण रवि को सूरजपुर जिला अस्पताल में दाखिल किया गया है। उसे गंभीर चोटें आई हैं।

    घटना की सूचना पर रामानुजनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस आरोपिताें की तलाश में जुटी है। घटना काे अंजाम देने के बाद आराेपित वहां से फरार हाे गये है। आज मंगलवार सुबह तीनाें मृतकाें के शव का पंचनामा करवाने के बाद शव पीएम करवाकर पुलिस परिजनाें काे साैंप दी।

    ये भी पढ़िए………..

    बलरामपुर : बॉक्साइट खनन कंपनी के खिलाफ कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

    Post Views: 446
    Previous Articleबलरामपुर : बॉक्साइट खनन कंपनी के खिलाफ कर्मचारियों ने खोला मोर्चा
    Next Article झारखंड के सभी स्थानों पर 25 को बारिश होने की संभावना
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    सोशल मीडिया पर विवादित गाने को लेकर सेन-नाई समाज नाराज, कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को सौंपा ज्ञापन

    September 26, 2026

    भारी बारिश के चलते बलरामपुर जिले के सभी स्कूल आज बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश

    September 26, 2026

    रामानुजगंज मंडी सचिव मालिक राम पोर्ते निलंबित, प्रेस कॉन्फ्रेंस समेत कई मामलों में कार्रवाई

    September 25, 2026

    10 एकड़ जंगल की जमीन पर कब्जे की तैयारी, फर्जी वन अधिकार पत्र से पट्टा दिलाने का खेल; 5 गिरफ्तार

    September 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे

    September 26, 2026

    टोटो और बाइक की जोरदार टक्कर, चार घायल; इलाज के दौरान एक की मौत

    September 26, 2026

    रांची में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर

    September 26, 2026

    सोशल मीडिया पर विवादित गाने को लेकर सेन-नाई समाज नाराज, कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को सौंपा ज्ञापन

    September 26, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे
    • टोटो और बाइक की जोरदार टक्कर, चार घायल; इलाज के दौरान एक की मौत
    • रांची में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर
    • सोशल मीडिया पर विवादित गाने को लेकर सेन-नाई समाज नाराज, कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को सौंपा ज्ञापन
    • भारी बारिश के चलते बलरामपुर जिले के सभी स्कूल आज बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.