Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    इतिहास के पन्नों में 09 अगस्त : जब भारत ने बदला दुनिया का समीकरण, रूस से हुई थी ऐसी संधि जिसने मजबूत किया देश का सुरक्षा कवच

    August 9, 2026

    Rashifal 9 August 2026 : किस राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे संभलकर चलना होगा?

    August 9, 2026

    भगवान शिव पर कथित टिप्पणी से बवाल, क्रिश्चियन फोरम अध्यक्ष अरुण पन्नालाल गिरफ्तार

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • इतिहास के पन्नों में 09 अगस्त : जब भारत ने बदला दुनिया का समीकरण, रूस से हुई थी ऐसी संधि जिसने मजबूत किया देश का सुरक्षा कवच
    • Rashifal 9 August 2026 : किस राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे संभलकर चलना होगा?
    • भगवान शिव पर कथित टिप्पणी से बवाल, क्रिश्चियन फोरम अध्यक्ष अरुण पन्नालाल गिरफ्तार
    • बड़कागांव में मुठभेड़ के बाद खुला बड़ा राज, पैर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया संदिग्ध
    • बारिश में ढही पुरानी दीवार, मलबे में मिला गगरा… टूटते ही आंगन में बिखर गए चांदी के सिक्के
    • Rashifal 08 August 2026 : किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते? कहीं बन न जाए विवाद की स्थिति, जानें आज का हाल
    • इतिहास के पन्नों में 08 अगस्त : एक नारे ने हिला दी थी अंग्रेजी हुकूमत, यहीं से तेज हुई आजादी की आखिरी लड़ाई
    • जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन में पहली बार सरकार से आमने-सामने बातचीत, 10 अगस्त तक फैसले का इंतजार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Jharkhand»सूर्या फर्जी इनकाउंटर के खिलाफ आदिवासी संगठनों का राजभवन मार्च, की सीबीआई जांच की मांग
    Jharkhand

    सूर्या फर्जी इनकाउंटर के खिलाफ आदिवासी संगठनों का राजभवन मार्च, की सीबीआई जांच की मांग

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsAugust 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची। विभिन्न आदिवासी संगठनों की ओर से सूर्य नारायण हांसदा के फर्जी इनकाउंटर के खिलाफ शनिवार को राजभवन के पास आक्रोश मार्च निकाला गया। मौके पर आदिवासी संगठनों ने राज्‍यपाल को ज्ञापन सौपकर मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। इस अवसर पर सभी सदस्‍यों ने सरकार और सिस्‍टम के खिलाफ जमकर नारे लगाए। उपस्थित लोगों ने पुलिस शासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए सूर्या के लिए इंसाफ की गुहार लगाई।

    मौके पर ‍केन्द्रीय सरना समिति के महासचिव महादेव टोप्पो ने कहा कि गोड्डा में आदिवासी नेता सूर्यनारायण हांसदा का फर्जी एनकाउंटर किया गया। यह किसी भी स्थिति में सही नहीं है। पूरा प्रदेश आक्रोशित है। गोड्डा पुलिस प्रशासन ने संदिग्ध परिस्थितियों में सूर्या की निर्मम हत्या कर दी।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    मिशनरी संस्‍थाओं का विरोध करते थे सूर्या : जगलाल

    कार्यक्रम के मुख्य संयोजक मुख्य पहान जगलाल पहान ने कहा कि सूर्य नारायण हांसदा सदैव आदिवासी समाज की आवाज उठाते थे। सरकार, मिशनरी और जमीन माफियाओं की ओर से किए जा रहे गैर कानूनी कार्यों का हमेशा विरोध करते थे। वे हमेशा आदिवासी हक, अधिकार, शिक्षा, भूमि सुरक्षा, युवाओं के भविष्य, रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ आवाज उठाते थे। समाज में उनकी छवि एक स्वच्छ नेता और एक जननायक की थी। लेकिन प्रशासन और कुछ प्रभावशाली व्‍यक्ति उनके संघर्ष और जन समर्थन से घबराने लगे थे। सबों की मिलीभगत से उन्हें एक षड्यंत्र के तहत, फर्जी मुठभेड़ दिखाकर, मौत के घाट उतार दिया गया।

    ट्राई फर्स्ट की संयोजक आरती कूजूर ने कहा कि यह घटना न केवल मानव अधिकार का उल्लंघन है। बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों पर भी गहरा आघात और आदिवासी संस्कृति के जड़ों पर कुठाराघात है। उन्‍होंने कहा कि झारखंड के सभी आदिवासी मूलवासी, झारखंड समाज इस फर्जी एनकाउंटर का विरोध करती है।

    पूरी तरह से फर्जी है सूर्या हांसदा का एनकाउंटर

    केन्द्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा ने कहा कि सूर्या हांसदा का इनकाउंटर पूरी तरह से फर्जी है। सरकार और पुलिस प्रशासन की मिलीभगत के तहत सूर्या हांसदा की निर्मम हत्या की गई है। यह मामला केवल एक व्यक्ति या परिवार का नहीं बल्कि पूरे आदिवासी समाज के सम्मान, अधिकार और न्याय की लड़ाई है। यदि निर्दोष व्यक्ति की हत्या को प्रशासनिक संरक्षण दिया जाएगा तो समाज का लोकतंत्र और न्यायपालिका से भरोसा उठ जाएगा। पूरा आदिवासी, झारखंडी समाज इसका विरोध करती है और इस फर्जी इनकाउंटर की सीबीआई जांच की मांग करती है।

    वहीं प्रदर्शन से पूर्व सभी संगठनों के लोग, रांची जिला स्कूल मैदान में एकजूट हुए और जुलूस की शक्ल में राजभवन पहुंचे। जुलुस में शामिल लोगों ने सूर्य हांसदा के फर्जी इनकाउंटर की सीबीआई जांच करो, सूर्यनारायण हांसदा को न्याय दो, सूर्यनारायण हांसदा की हत्या में संलिप्त पुलिस पदाधिकारी को तत्काल निलंबित कर, उनके खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग पर नारे लगा रहे थे। साथ ही मृतक के परिजनों एवं परिवार को सुरक्षा देने, फर्जी मुकदमा निरस्त करने, सरकार सूर्य हांसदा द्वारा संचालित विद्यालय के बच्चों की शिक्षा एवं जरूरत की जिम्मेदारी उठाएं जाने, मृतक के परिजनों को पर्याप्त मुआवजा देने की सहित अन्‍य मांगें उठाई गई।

    कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामकुमार पहान, केन्द्रीय सरना समिति अध्यक्ष बबलू मुंडा, मुख्य पहान जगलाल पहान, महादेव टोप्पो, सुरेन्द्र लिंडा, आरती कूजूर, रितेश उरांव, संदीप उरांव, सोमा उरांव, रवि मुंडा, रितेश रंजीत उरांव, बिरसा पहान सहित सैकड़ों आदिवासी समाज के लोग मौजूद थे।

    ये भी पढ़िए………

    रांची में बस से दो करोड़ के जाली नोट बरामद, दो आरोपित गिरफ्तार

    Post Views: 573
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleरांची में बस से दो करोड़ के जाली नोट बरामद, दो आरोपित गिरफ्तार
    Next Article पशु तस्करी मामले में मास्टरमाइंड सहित दाे आराेपित गिरफ्तार
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    बड़कागांव में मुठभेड़ के बाद खुला बड़ा राज, पैर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया संदिग्ध

    August 8, 2026

    बारिश में ढही पुरानी दीवार, मलबे में मिला गगरा… टूटते ही आंगन में बिखर गए चांदी के सिक्के

    August 8, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन में पहली बार सरकार से आमने-सामने बातचीत, 10 अगस्त तक फैसले का इंतजार

    August 8, 2026

    जेपीएससी धांधली पर नहीं मानी मांगें तो झारखंड पहुंचेंगे जेन-जी युवा, महेंद्र मंडल ने दी बड़ी चेतावनी

    August 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    इतिहास के पन्नों में 09 अगस्त : जब भारत ने बदला दुनिया का समीकरण, रूस से हुई थी ऐसी संधि जिसने मजबूत किया देश का सुरक्षा कवच

    August 9, 2026

    Rashifal 9 August 2026 : किस राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे संभलकर चलना होगा?

    August 9, 2026

    भगवान शिव पर कथित टिप्पणी से बवाल, क्रिश्चियन फोरम अध्यक्ष अरुण पन्नालाल गिरफ्तार

    August 8, 2026

    बड़कागांव में मुठभेड़ के बाद खुला बड़ा राज, पैर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया संदिग्ध

    August 8, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • इतिहास के पन्नों में 09 अगस्त : जब भारत ने बदला दुनिया का समीकरण, रूस से हुई थी ऐसी संधि जिसने मजबूत किया देश का सुरक्षा कवच
    • Rashifal 9 August 2026 : किस राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे संभलकर चलना होगा?
    • भगवान शिव पर कथित टिप्पणी से बवाल, क्रिश्चियन फोरम अध्यक्ष अरुण पन्नालाल गिरफ्तार
    • बड़कागांव में मुठभेड़ के बाद खुला बड़ा राज, पैर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया संदिग्ध
    • बारिश में ढही पुरानी दीवार, मलबे में मिला गगरा… टूटते ही आंगन में बिखर गए चांदी के सिक्के
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.