बलरामपुर। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज स्थित गांधी मैदान में आज शुक्रवार काे स्वतंत्रता दिवस पर समाराेह का आयाेजन किया गया। इस दाैरान रामानुजगंज नगरपालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने ध्वजाराेहण कर मुख्यमंत्री का संदेश पढ़ा। स्वतंत्रता दिवस पर आयाेजित समारोह में हजारों स्कूली छात्र और नगरवासी शामिल हुए। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम से पहले गांधी चौक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
सभा काे संबाेधित करते हुए रामानुजगंज नगरपालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कहा कि, जब से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है, तब से समाज के सभी वर्गों के लिए कार्य हो रहे हैं। उन्होंने रामानुजगंज के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि, जन भावनाओं के अनुरूप विकास की डगर पर हम आगे बढ़ रहे हैं। रामानुजगंज को स्वच्छ एवं सुंदर शहर बनाने का संकल्प आज इस अवसर पर हम सबको लेना है एवं रामानुजगंज के विकास में हम सब अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें ऐसा प्रयास हम सबको करना है तभी हमारा नगर विकास कर पाएगा। इस दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष शीला जायसवाल एवं समस्त पार्षद उपस्थित रहे। नगर के सभी निजी एवं शासकीय शैक्षणिक विद्यालयों में ध्वजारोहण किए गए।

ये भी पढ़िए………..
झारखंड के राज्यपाल ने मोरहाबादी मैदान में किया ध्वजारोहण,कहा-आज झारखंड की ओर देख रही है देश-दुनिया