Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    झारखंड में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता: जानिए कैसे एक करोड़ का इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार हुआ

    July 29, 2026

    Rashifal 29 July 2026 : जानिए किस राशि के लिए खुलेगा सफलता का द्वार, किसे रहना होगा सतर्क

    July 29, 2026

    इतिहास के पन्नों में 29 जुलाई: जानिए कैसे हुई नासा की स्थापना, अंतरिक्ष अनुसंधान के नए युग की हुई शुरुआत

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • झारखंड में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता: जानिए कैसे एक करोड़ का इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार हुआ
    • Rashifal 29 July 2026 : जानिए किस राशि के लिए खुलेगा सफलता का द्वार, किसे रहना होगा सतर्क
    • इतिहास के पन्नों में 29 जुलाई: जानिए कैसे हुई नासा की स्थापना, अंतरिक्ष अनुसंधान के नए युग की हुई शुरुआत
    • धनबाद में ईडी का बड़ा एक्शन: जानिए किन 25 ठिकानों पर पड़ी छापेमारी, अवैध कोयला कारोबार की जांच तेज
    • आधी रात किराना दुकान में भड़की भीषण आग, जानिए कैसे लाखों का सामान मिनटों में जलकर हुआ राख
    • Rashifal 28 July 2026 : जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे बरतनी होगी सावधानी
    • इतिहास के पन्नों में 28 जुलाई: जानिए भारत में पहली बार कब और कैसे पहचान के लिए हुआ फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल
    • छात्र आंदोलन के बीच तेज प्रताप यादव गिरफ्तार: जानिए किन आरोपों में भेजे गए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Chhattisgarh»आंतरिक अशांति की आड़ लेकर इंदिरा गांधी ने लगाया था आपातकाल : रेणुका
    Chhattisgarh

    आंतरिक अशांति की आड़ लेकर इंदिरा गांधी ने लगाया था आपातकाल : रेणुका

    क्षेत्र के लिए किए गए कार्यों से खुश होकर मंत्रिमंडल में जगह देने की सोच रही पार्टी : रेणुका सिंह
    Vishnu PandeyBy Vishnu PandeyJune 25, 2025Updated:June 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर, विष्णु पांडेय। जिले के सर्किट हाउस में आपातकाल के पचास वर्ष पूर्व होने पर बीते देर शाम प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वर्तमान में भरतपुर सोनहत विधानसभा की विधायक रेणुका सिंह के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल एवं अन्य भाजपा के कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रेस वार्ता में विधायक रेणुका सिंह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया।

    विधायक रेणुका सिंह ने बताया कि, 25 जून 1975 की आधी रात को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आंतरिक अशांति का बहाना बनाकर भारत पर आपातकाल थोप दिया था। यह निर्णय किसी युद्ध या विद्रोह के कारण नहीं, बल्कि अपने चुनाव को रद्द किए जाने और सत्ता को बचाने की हताशा में लिया गया था। कांग्रेस पार्टी ने इस काले अध्याय में न केवल लोकतांत्रिक संस्थानों को रौंदा, बल्कि प्रेस की स्वतन्त्रता, न्यायपालिका की निष्पक्षता और नागरिकों के मौलिक अधिकारों को कुचलकर यह स्पष्ट कर दिया कि जब जब उनकी सत्ता संकट में होती है, वे संविधान और देश की आत्मा को ताक पर रखने से पीछे नहीं हटते। आज पचास वर्ष बाद भी कांग्रेस उसी मानसिकता के साथ चल रही है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    उन्होंने कहा रॉ जैसी खुफिया एजेंसी का दुरुपयोग देश के भीतर किया गया और विपक्ष के हजारों नेताओं को जेलों में ठूंस दिया गया। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि, उस समय 10 हजार से अधिक भाजपा के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। संविधान में ऐसे ऐसे संशोधन किए गए जिनसे प्रधानमंत्री को असीमित शक्तियां मिल गईं। उसी दौर में ‘इंदिरा इज इंडिया, इंडिया इज इंदिरा’ का नारा भी गूंजा था।

    उन्होंने कहा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को भी नहीं बख्शा गया। लिखने की आजादी को उनसे छीन लिया गया और सलाखों के भीतर भेज दिया गया। यहां तक कि किशोर कुमार जैसे सदाबहार और लोकप्रिय गायक के गीतों पर भी प्रतिबद्ध लगा दिया गया। सरकार के खिलाफ जब भी बगावत की सुर निकलती उसे कुचल दिया जाता था। यह काला अध्याय भारत की जनता कभी भूल नहीं सकती है।

    जल्द होगा मंत्रिमंडल का विस्तार : रेणुका

    विधायक रेणुका सिंह ने मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में पूछे जाने के बाद उन्होंने बताया कि, मंत्रिमंडल में अभी दो से तीन सीट खाली है। पद खाली होने के कारण राजनीतिक और मीडिया के साथी लोग इसके बारे में चर्चा जरूर करते है। पहलगाम और अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे के बाद हम सभी अभी उभरे नहीं है, ये सब एक बार शांत हो जाए तब सही समय पर रिक्त पदों को भरा जाएगा।

    हिन्दुस्थान समाचार के पत्रकार ने पूछा कि, मंत्रिमंडल विस्तार में आपकी भी चर्चा चल रही है, इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, सरगुजा की हूं और शायद पार्टी को मेरी काम पसंद आया है, सरगुजा के लिए मैंने काम भी किया है। फिर चाहे वो भारत सरकार की उड़ान स्कीम को अंबिकापुर से जोड़ने हो। या लरंग साय जी का सपना अंबिकापुर से दिल्ली तक ट्रेन चलाया हो, रेल मार्ग में दोहरी और चौड़ीकरण की जरूरत को समझते हुए, दो हजार करोड़ की लागत से कार्य करना। जिससे प्रतिदिन ट्रेन का आवागमन हो सकेगा। इन्हीं कार्यों को देखते हुए शायद पार्टी ने मेरी मंत्रिमंडल विस्तार में मुझे जगह देने की सोच रही है।

    1935 में अंग्रेजों ने किया था अंबिकापुर बरवाडीह रेल सर्वे

    रेणुका सिंह ने कहा कि, अंबिकापुर बरवाडीह देश की आजादी से पहले 1935 में अंग्रेजों के द्वारा न सिर्फ सर्वे हुआ था बल्कि स्टेशन, ब्रिज और पटरियां भी बनाई गई थी। देश की आजादी के बाद अंबिकापुर बरवाडीह रेल परियोजना को भुला दिया गया। पार्टी से अंबिकापुर रेणुकूट और अंबिकापुर से गढ़वा के लिए मैने चर्चा की थी। जब मैं सांसद थी, तब तीनों का डीपीआर बनाकर भारत सरकार को भेज दिया था। मुझे बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि, भारत साकार ने अंबिकापुर बरवाडीह का रेल प्लान रेलवे बोर्ड को भेज दिया है। बहुत जल्द इसमें अच्छी खुशखबरी आने वाली है।

    पूरे छत्तीसगढ़ में बिछेगा रेल लाइन का जाल: रेणुका

    उन्होंने आगे कहा, मनेंद्रगढ़ से होते हुए भरतपुर से सीधे मध्यप्रदेश के सीधी जिले तक रेल लाइन जल्द स्वीकृत होगा। फिलहाल सर्वे सूची में यह प्लान चला गया है। सर्वे के बाद भारत सरकार की बजट में यह प्लान शामिल हो जाएगा। अंबिकापुर से पत्थलगांव के लिए भी डीपीआर भारत सरकार को चला गया है। जल्द ही पूरे छत्तीसगढ़ में रेल लाइन का जाल बिछ जाएगा।

    ये भी पढ़िए…….

    इतिहास के पन्नों में 25 जूनः इंदिरा गांधी के आपातकाल की टीस जिंदा है

    Post Views: 570
    Fifth years of Emergency Renuka Singh
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleइतिहास के पन्नों में 25 जूनः इंदिरा गांधी के आपातकाल की टीस जिंदा है
    Next Article जगन्नाथपुर रथ यात्रा को लेकर ट्रैफिक में बदलाव, वाहनों की रहेगी नो इंट्री
    Vishnu Pandey

    विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

    Related Posts

    आधी रात किराना दुकान में भड़की भीषण आग, जानिए कैसे लाखों का सामान मिनटों में जलकर हुआ राख

    July 28, 2026

    ऑफबीट इंपैक्ट: 41 प्रकरण, 98,600 रुपये का चालान… खबर के बाद रामानुजगंज में भारी वाहनों पर बड़ी कार्रवाई

    July 24, 2026

    तीन माह का अंगूठा, दो माह का राशन! चीनिया की उचित मूल्य दुकान पर ग्रामीणों का गंभीर आरोप, एसडीएम से की शिकायत

    July 23, 2026

    कलेक्टर मैडम, आपके आदेश की सरेआम अवहेलना! प्रतिबंध के बावजूद रात में शहर के भीतर दौड़ रहे भारी वाहन

    July 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    झारखंड में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता: जानिए कैसे एक करोड़ का इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार हुआ

    July 29, 2026

    Rashifal 29 July 2026 : जानिए किस राशि के लिए खुलेगा सफलता का द्वार, किसे रहना होगा सतर्क

    July 29, 2026

    इतिहास के पन्नों में 29 जुलाई: जानिए कैसे हुई नासा की स्थापना, अंतरिक्ष अनुसंधान के नए युग की हुई शुरुआत

    July 29, 2026

    धनबाद में ईडी का बड़ा एक्शन: जानिए किन 25 ठिकानों पर पड़ी छापेमारी, अवैध कोयला कारोबार की जांच तेज

    July 28, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • झारखंड में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता: जानिए कैसे एक करोड़ का इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार हुआ
    • Rashifal 29 July 2026 : जानिए किस राशि के लिए खुलेगा सफलता का द्वार, किसे रहना होगा सतर्क
    • इतिहास के पन्नों में 29 जुलाई: जानिए कैसे हुई नासा की स्थापना, अंतरिक्ष अनुसंधान के नए युग की हुई शुरुआत
    • धनबाद में ईडी का बड़ा एक्शन: जानिए किन 25 ठिकानों पर पड़ी छापेमारी, अवैध कोयला कारोबार की जांच तेज
    • आधी रात किराना दुकान में भड़की भीषण आग, जानिए कैसे लाखों का सामान मिनटों में जलकर हुआ राख
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.