Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    सुदर्शन यादव को मिला ‘छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान’, प्रदेशभर की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

    July 29, 2026

    31 साल बाद घर लौटा लापता युवक: जानिए कैसे अचानक लौटे साधु शर्मा, भावुक पुनर्मिलन से नम हुईं गांव की आंखें

    July 29, 2026

    झारखंड में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता: जानिए कैसे एक करोड़ का इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार हुआ

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • सुदर्शन यादव को मिला ‘छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान’, प्रदेशभर की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
    • 31 साल बाद घर लौटा लापता युवक: जानिए कैसे अचानक लौटे साधु शर्मा, भावुक पुनर्मिलन से नम हुईं गांव की आंखें
    • झारखंड में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता: जानिए कैसे एक करोड़ का इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार हुआ
    • Rashifal 29 July 2026 : जानिए किस राशि के लिए खुलेगा सफलता का द्वार, किसे रहना होगा सतर्क
    • इतिहास के पन्नों में 29 जुलाई: जानिए कैसे हुई नासा की स्थापना, अंतरिक्ष अनुसंधान के नए युग की हुई शुरुआत
    • धनबाद में ईडी का बड़ा एक्शन: जानिए किन 25 ठिकानों पर पड़ी छापेमारी, अवैध कोयला कारोबार की जांच तेज
    • आधी रात किराना दुकान में भड़की भीषण आग, जानिए कैसे लाखों का सामान मिनटों में जलकर हुआ राख
    • Rashifal 28 July 2026 : जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे बरतनी होगी सावधानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Uncategorized»इतिहास के पन्नों में 12 जूनः अदालती तेवर से इंदिरा गांधी की कुर्सी हिली, बाद में देश आपातकाल का गवाह बना
    Uncategorized

    इतिहास के पन्नों में 12 जूनः अदालती तेवर से इंदिरा गांधी की कुर्सी हिली, बाद में देश आपातकाल का गवाह बना

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJune 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    नई दिल्ली। देश-दुनिया के इतिहास में 12 जून की तारीख तमाम अच्छी-बुरी यादों के रूप में दर्ज है। यह तारीख भारत की राजनीति में भूचाल मचा चुकी है। जून में भारत की आबोहवा इस कदर गर्म और तपिश भरी होती है कि सब कुछ खौलने लगता है। सूरज आग उगलता है। 1975 में इस तारीख ने मौसम की गर्मी को पीछे छोड़ देश की सियासत में तपिश बढ़ा दी। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 12 जून को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी कोे 1971 के लोकसभा चुनाव में सरकारी मशीनरी के इस्तेमाल का दोषी ठहराते हुए उनके निर्वाचन को अमान्य कर दिया था। हाई कोर्ट के इस रुख से विपक्षी नेता राजनारायण की याचिका पर लगाए आरोपों की पुष्टि हुई और देश के सर्वोच्च सत्ता प्रतिष्ठान की चूलें हिल गईं। हाई कोर्ट ने इंदिरा गांधी को चुनाव में अनुमति से ज्यादा धन व्यय करने और सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग का दोषी पाया और उनके किसी भी राजनीतिक पद ग्रहण करने पर रोक लगा दी। हालांकि यह फैसला अमल में नहीं आ पाया और इसके बाद का घटनाक्रम आपातकाल (इमरजेंसी) के काले दौर का गवाह बना।

    महत्वपूर्ण घटनाचक्र

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    1962: अमेरिका में सैन फ्रांसिस्को की खाड़ी में स्थित कड़ी सुरक्षा वाले कारागार एलकटराज से तीन कैदी भाग निकले। इस जेल को सुरक्षा के लिहाज से अकाट्य माना जाता था। यहां सबसे खूंखार कैदियों को रखा जाता था।

    1964: अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ आंदोलन की अगुवाई करने वाले अश्वेत नेता नेल्सन मंडेला को सरकार के खिलाफ साजिश का दोषी ठहराते हुए उम्र कैद की सजा।

    1975: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को चुनाव में सरकारी मशीनरी के गलत इस्तेमाल का दोषी पाया और उनके निर्वाचन को अमान्य करार दिया।

    1987ः ब्रिटेन के आम चुनाव में मार्गरेट थैचर की तीसरी बार ऐतिहासिक विजय।

    1998: भारत और पाकिस्तान को परमाणु परीक्षण के कारण जी-8 के देशों ने ऋण नहीं देने का निर्णय किया।

    1999: पाकिस्तान के रक्षा बजट में लगभग 11 प्रतिशत की वृद्धि।

    2001: सीमा मुद्दे पर भारत-बांग्लादेश वार्ता शुरू।

    2002: बालश्रम निषेध दिवस की शुरुआत। इस दिवस का मकसद लोगों में बालश्रम को लेकर जागरुकता फैलाना था।

    2002ः स्वीडन के साथ मैच ड्रा होने के साथ ही अर्जेन्टीना विश्व कप फुटबाल से बाहर।

    2004ः तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बुश ने उत्तरी कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जांग द्वितीय के साथ सीधी बातचीत का प्रस्ताव ठुकराया।

    2007: ऑस्ट्रेलिया के स्कूलों में सिख विद्यार्थियों को धार्मिक प्रतीक कृपाण रखने की इजाजत मिली।

    2007ः कनाडा में होने वाले जीव विज्ञान ओलम्पियाड में चार भारतीयों का चयन।

    2008ः प्रख्यात फिल्म निर्देशक मृणाल सेन को 10वें ओसियाना सिनेफैन फिल्म समारोह में पुरस्कृत किया गया।

    2016ः साइना नेहवाल ने दूसरी बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन खिताब जीता।

    जन्म

    1932ः भारत में मेट्रो मैन के नाम से मशहूर सिविल इंजीनियर ई. श्रीधरन। उन्हें कोंकण रेलवे और दिल्ली मेट्रो रेल का श्रेय जाता है।

    1949ः छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध भरतरी गायिका सुरुज बाई खांडे।

    1947ः हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय।

    निधन

    1989ः तुर्किये के ओट्टोमन राजवंश की आखिरी शहजादी राजकुमारी नीलोफर खानम सुल्तान फरहत बेगम । वह भारत में हैदराबाद के आखिरी निजाम मीर उस्मान अली खान के दूसरे बेटे मोअज्जम जाह को ब्याही थीं।

    1999ः आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जलागम वेन्गला राव।

    1972: महात्मा गांधी के जीवन पर आठ खंड का ग्रंथ लिखने वाले डीजी तेंदुलकर।

    2000ः लोकप्रिय मराठी लेखक, नाटककार, हास्यकार, अभिनेता, कथाकार, पटकथाकार, फिल्म निर्देशक, संगीतकार एवं गायक पुरुषोत्तम लक्ष्मण देशपांडे।

    महत्वपूर्ण दिवस

    -विश्व बालश्रम निषेध दिवस।

    Post Views: 592
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleजैन महिला जागृति की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण, संस्था की वार्षिक पत्रिका का विमोचन
    Next Article झारखंड में बारिश नही होने से बढ़ी गर्मी, उमस से लोग परेशान
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    झोला छाप डॉक्टर ने महिला की ली जान, शव के साथ सड़क जाम

    August 31, 2025

    झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन बाथरूम में फिसल कर गंभीर रूप से घायल, एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाया गया

    August 2, 2025

    ब्रेकिंग न्यूज : हजारीबाग में संयुक्त बिहार के पूर्व सीएम केबी सहाय की आदमकद प्रतिमा को किया खंडित

    July 25, 2025

    कृषि मंत्री नेताम ने किया नवीन तहसील कार्यालय भवन का उद्घाटन

    July 19, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    सुदर्शन यादव को मिला ‘छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान’, प्रदेशभर की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

    July 29, 2026

    31 साल बाद घर लौटा लापता युवक: जानिए कैसे अचानक लौटे साधु शर्मा, भावुक पुनर्मिलन से नम हुईं गांव की आंखें

    July 29, 2026

    झारखंड में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता: जानिए कैसे एक करोड़ का इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार हुआ

    July 29, 2026

    Rashifal 29 July 2026 : जानिए किस राशि के लिए खुलेगा सफलता का द्वार, किसे रहना होगा सतर्क

    July 29, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • सुदर्शन यादव को मिला ‘छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान’, प्रदेशभर की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
    • 31 साल बाद घर लौटा लापता युवक: जानिए कैसे अचानक लौटे साधु शर्मा, भावुक पुनर्मिलन से नम हुईं गांव की आंखें
    • झारखंड में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता: जानिए कैसे एक करोड़ का इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार हुआ
    • Rashifal 29 July 2026 : जानिए किस राशि के लिए खुलेगा सफलता का द्वार, किसे रहना होगा सतर्क
    • इतिहास के पन्नों में 29 जुलाई: जानिए कैसे हुई नासा की स्थापना, अंतरिक्ष अनुसंधान के नए युग की हुई शुरुआत
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.