
बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज भाजपा की पूर्व मंडल अध्यक्ष शर्मिला गुप्ता को महिला बाल विकास विभाग में गठित समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद शर्मिला गुप्ता ने बलरामपुर दौरे पर पहुंचे छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य मुलाकात की। भाजपा नेत्री शर्मीला गुप्ता ने यह जिम्मेदारी मिलने पर कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम के प्रति आभार व्यक्त किया है।

