Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद भाजपा का बड़ा ऐलान, 11 अगस्त को झारखंड बंद… क्या होगा असर?

    August 10, 2026

    सात बैरिकेडिंग टूटीं, विधानसभा गेट तक पहुंचे छात्र… फिर अचानक मचा हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    August 10, 2026

    जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते गिरफ्तार, लंबी पूछताछ के बाद सीआईडी ने उठाया बड़ा कदम

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद भाजपा का बड़ा ऐलान, 11 अगस्त को झारखंड बंद… क्या होगा असर?
    • सात बैरिकेडिंग टूटीं, विधानसभा गेट तक पहुंचे छात्र… फिर अचानक मचा हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
    • जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते गिरफ्तार, लंबी पूछताछ के बाद सीआईडी ने उठाया बड़ा कदम
    • एम्बुलेंस से अचानक पहुंचे देवेंद्रनाथ महतो, फिर समर्थकों ने कंधे पर उठाया… विधानसभा घेराव में दिखा अलग नजारा
    • वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा; चालक फरार
    • विधानसभा घेराव में ‘पुष्पा भाऊ’ का अंदाज, बोले- झुकेगा नहीं झारखंड का छात्र
    • विधानसभा घेराव में बवाल, बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा के करीब पहुंचे छात्र; वाटर कैनन और लाठीचार्ज
    • विधानसभा घेराव में बवाल, बाबूलाल मरांडी समेत भाजपा नेता हिरासत में; 500 से अधिक छात्र भी पकड़े गए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»National»छत्तीसगढ़ में म्यूल खाताधारक गिरोह का खुलासा, बैंक से डेढ़ महीने में चार करोड़ का ट्रांजेक्शन
    National

    छत्तीसगढ़ में म्यूल खाताधारक गिरोह का खुलासा, बैंक से डेढ़ महीने में चार करोड़ का ट्रांजेक्शन

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsApril 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर। छत्तीसगढ़ की बलरामपुर पुलिस ने म्यूल अकाउंट गिरोह एवं साइबर अपराधियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। इसमें मास्टर माइंड सहित आठ आरोपितों को मध्यप्रदेश के बैढन जिले से रेड कर गिरफ्तार किया है। आरोपितों द्वारा बलरामपुर जिले समेत आसपास के अन्य जिलों से कई ग्रामीणों एवं स्टूडेंट्स से बैंक अकाउंट खुलवाकर उन्हें देश के विभिन्न राज्यों के साइबर अपराधियों को उपलब्ध करवाया जाता था। इनके द्वारा वर्तमान में ऑनलाइन सट्टा एप काबूक का संचालन किया जा रहा था। जब्त सभी अकाउंट से डेढ़ महीने में आरोपितों ने चार करोड़ का ट्रांजेक्शन किया है। पुलिस ने आरोपितों से तीन लैपटॉप, 23 एंड्रॉयड फोन, 18 इनएक्टिव सिम कार्ड, 46 एटीएम कार्ड, 9 बैंक पासबुक, 4 चेकबुक एवं महिंद्रा थार जब्त की है। जिसकी कुल कीमत तीस लाख रुपये आंकी जा रही है।

    एसपी वैभव बेंकर ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि रायपुर पुलिस मुख्यालय के द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों में संचालित म्यूल अकाउंट धारकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई के लिए समस्त जिलों को आदेश दिया गया था। जिसकी विधिवत जांच उपरांत बलरामपुर क्षेत्रांतर्गत स्थित व्यापारिक बैंकों से जारी हुए म्यूल अकाउंट धारकों के विरुद्ध 17 अप्रैल को केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई थी। इसमें पुलिस ने कोतवाली थाना क्षेत्र के नंदन कुमार रजक (20 वर्ष) निवासी ग्राम बरदर और सामरी पाठ थाना निवासी शोएब खान (31 वर्ष) ग्राम अमटाही को गिरफ्तार कर 17 अप्रैल को जेल भेजा था।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    एसपी ने बताया कि मामले की जांच के दौरान उक्त गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ एवं संकलित साक्ष्य के विश्लेषण पर क्षेत्र में म्यूल खाता खुलवाकर साइबर अपराधियों तक जानकारी उपलब्ध कराए जाने की जानकारी मिली। जिसके बाद पत्तसाजी के लिए बलरामपुर कोतवाली एवं साइबर सेल की एक विशेष टीम तैयार की गई। पुलिस को धीरे-धीरे सबूत मिलने लगे। इसमें अंबिकापुर से संचालित गिरोह की जानकारी पुलिस को मिली। गिरोह के मास्टरमाइंड सचिन कुमार सैनी उर्फ बिट्टू बिहारी के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के कॉलेज स्टूडेंट्स एवं अन्य व्यक्तियों के द्वारा म्यूल अकाउंट खुलवाकर खाताधारकों को प्रति अकाउंट चार हजार से बारह हजार रुपये देकर खरीद लेता था। गिरोह के द्वारा सभी बैंक अकाउंट्स की इंटरनेट बैंकिंग और एसएमएस अलर्ट के लिए फर्जी मोबाइल नंबर को बैंक से लिंक करवाया जाता था। बैंक खाता की सभी जानकारी के साथ साथ एटीएम कार्ड और लिंक्ड मोबाइल नंबर को कुरियर के माध्यम से रायपुर भेजकर गिरोह के द्वारा मोटी कमाई की जाती थी। अब रायपुर में सक्रिय ब्रोकर्स के द्वारा उन सभी बैंक अकाउंट्स को देश के अलग अलग साइबर ठगों को बेच दिया जाता था। साइबर ठगों से प्राप्त रकम को कई अकाउंट्स के जरिए ट्रांजेक्शन किया जाता था। जांच में पकड़े गए गिरोह के द्वारा ऑनलाइन बैटिंग एप काबूक की आईडी बनाकर सट्टा भी खेलवाया जाता था।

    एसपी ने बताया कि सभी आरोपितों को प्लानिंग कर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश के बैढन जिले के एक मकान से पकड़ा है। जिसमें मुख्य आरोपित सचिन कुमार उर्फ बिट्टू बिहारी अंबिकापुर निवासी, आयुष साहू जिला सूरजपुर निवासी, सुखदेव साहू जिला सूरजपुर निवासी, राजेश सोनकर मुंगेली निवासी, अभिषेक जायसवाल अंबिकापुर निवासी, दीपक यादव जशपुर निवासी, मुकेश जायसवाल कोरबा निवासी, प्रशांत सिंह अंबिकापुर निवासी को मंगलवार को गिरफ्तार कर आज बुधवार को जेल दाखिल कर दिया गया है।

    पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से तीन लैपटॉप, 23 एंड्रॉयड सेट, 18 इनएक्टिव सिम कार्ड, 46 एटीएम कार्ड, 9 बैंक पासबुक, 4 चेकबुक, एक वाईफाई सेट एवं घटना में इस्तेमाल किए गए महिंद्रा थार वाहन क्रमांक सीजी 13 एटी 7722 को जब्त किया है। जिसकी कुल कीमत 30 लाख रुपए आंकी गई है। आरोपितों द्वारा डेढ़ महीने में खाते से करीब चार करोड़ रुपए की ट्रांजेक्शन की है। प्रकरण की विवेचना जारी है। आगे भी गिरोह से जुड़े अन्य व्यक्तियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

    क्या है म्यूल अकाउंट

    एसपी वैभव बेंकर ने बताया कि म्यूल अकाउंट वे बैंक अकाउंट्स होते हैं, जिनका इस्तेमाल साइबर अपराधी ठगी के पैसों को ट्रांसफर करने के लिए करते हैं। सामान्य भाषा में कहें तो साइबर अपराधी आम लोगों से ठगे हुए पैसों को अपने अकाउंट में ट्रांसफर नहीं करते हैं। वे इन पैसों को पहले किसी म्यूल अकाउंट में ट्रांसफर करेंगे। इसके बाद वे उस पैसों को अलग-अलग बैंक अकाउंट्स में ट्रांसफर करते हैं। यह पूरी प्रक्रिया एक चेन की तरह काम करती है। जिससे ठगी के पैसों को ट्रैक कर पाना मुश्किल हो जाता है।

    ये भी पढ़िए…….

    पहलगाम आतंकी हमला…कोलकाता के सोहनी की सूनी हो गई मांग, मासूम हुआ अनाथ, परिवार को बितन की पार्थिव देह का इंतजार

    Post Views: 832
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleपहलगाम आतंकी हमला…कोलकाता के सोहनी की सूनी हो गई मांग, मासूम हुआ अनाथ, परिवार को बितन की पार्थिव देह का इंतजार
    Next Article पहलगाम आतंकी हमलावर को ‘थैंक यू’ कहने वाला गिरफ्तार
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    गजनी के विलेन प्रदीप रावत का निधन, 74 की उम्र में ली अंतिम सांस

    August 4, 2026

    निर्णायक बढ़त के बाद प्रशांत किशोर बोले- यह मेरी नहीं, बांकीपुर की जनता की जीत; बिहार की राजनीति को नई दिशा देने का जनादेश

    August 3, 2026

    शनैः-शनैः जीत की ओर बढ़ रहे प्रशांत किशोर, 20वें चरण में 11,621 वोटों की बढ़त

    August 3, 2026

    बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की बढ़त बरकरार, 15वें चरण के बाद 8,202 वोट से आगे

    August 3, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद भाजपा का बड़ा ऐलान, 11 अगस्त को झारखंड बंद… क्या होगा असर?

    August 10, 2026

    सात बैरिकेडिंग टूटीं, विधानसभा गेट तक पहुंचे छात्र… फिर अचानक मचा हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    August 10, 2026

    जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते गिरफ्तार, लंबी पूछताछ के बाद सीआईडी ने उठाया बड़ा कदम

    August 10, 2026

    एम्बुलेंस से अचानक पहुंचे देवेंद्रनाथ महतो, फिर समर्थकों ने कंधे पर उठाया… विधानसभा घेराव में दिखा अलग नजारा

    August 10, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद भाजपा का बड़ा ऐलान, 11 अगस्त को झारखंड बंद… क्या होगा असर?
    • सात बैरिकेडिंग टूटीं, विधानसभा गेट तक पहुंचे छात्र… फिर अचानक मचा हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
    • जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते गिरफ्तार, लंबी पूछताछ के बाद सीआईडी ने उठाया बड़ा कदम
    • एम्बुलेंस से अचानक पहुंचे देवेंद्रनाथ महतो, फिर समर्थकों ने कंधे पर उठाया… विधानसभा घेराव में दिखा अलग नजारा
    • वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा; चालक फरार
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.