Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    छत्तीसगढ़ में नकली पनीर और डेयरी उत्पादों पर सरकार का शिकंजा, आज से निर्माण-बिक्री पर रोक

    August 1, 2026

    जंतर-मंतर प्रदर्शन में PM मोदी पर टिप्पणी के बाद 15 साल की किशोरी ने मांगी माफी

    August 1, 2026

    छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों को कश्मीर में आतंकियों ने मारी गोली, दोनों की मौत; धर्म पूछकर बनाया निशाना

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में नकली पनीर और डेयरी उत्पादों पर सरकार का शिकंजा, आज से निर्माण-बिक्री पर रोक
    • जंतर-मंतर प्रदर्शन में PM मोदी पर टिप्पणी के बाद 15 साल की किशोरी ने मांगी माफी
    • छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों को कश्मीर में आतंकियों ने मारी गोली, दोनों की मौत; धर्म पूछकर बनाया निशाना
    • मवेशी तस्करी के मामले में फरार मुख्य आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, सरगुजा के रास्ते मवेशियों को ले जाने का था आरोप
    • आज से LPG सिलेंडर की कीमत में बड़ी राहत
    • डॉ. शिशिरकांत पाण्डेय की सेवानिवृत्ति के बाद डॉ. एस.एस. सेंगर ने संभाला उप संचालक का अतिरिक्त प्रभार
    • Rashifal 1 August 2026 : 1 अगस्त को जानिए किस राशि के सितारे देंगे तरक्की का साथ और किसे रहना होगा सावधान
    • इतिहास के पन्नों में जानिए 1 अगस्त को कैसे महात्मा गांधी ने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Chhattisgarh»बलरामपुर : प्राइवेट स्कूल टीचर ने मात्र पचास हजार रुपये से शुरू किया बिजनेस, अब हो रही लाखों की कमाई
    Chhattisgarh

    बलरामपुर : प्राइवेट स्कूल टीचर ने मात्र पचास हजार रुपये से शुरू किया बिजनेस, अब हो रही लाखों की कमाई

    Balrampur: प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना ने अभय के परिवार का जीवन बदल दिया है। प्राइवेट स्कूल के शिक्षक अभय मध्यम वर्गीय परिवार से है। घर खर्च और बेटी-बेटा के स्कूल फीस के लिए जद्दोजहद करना पड़ता था। अपनी पचास हजार रूपये की जमा पूंजी के साथ अभय ने फुटवियर बिजनेस की शुरुआत की लेकिन आगे चलकर बिजनेस को विस्तार करने में दिक्कत आई।
    Vishnu PandeyBy Vishnu PandeyApril 18, 2025Updated:April 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज निवासी अभय सिंह लोगों के बीच इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए है। प्रधानमंत्री मुद्रा लोन से अभय के व्यवसाय को एक ऊंची उड़ान मिली है। लोन की राशि से अभय का सपना साकार हुआ है। अभय पेशे से शिक्षक है। रामानुजगंज के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में इंग्लिश के प्राचार्य है। पत्नी हाउस वाइफ है। बेटी झारखंड के धनबाद में रहकर पढ़ाई करती है। बेटा रामानुजगंज के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई करता है।

    सोशल मीडिया के द्वारा एक दिन अभय को चप्पल बिजनेस स्टार्ट करने का आइडिया आया। शुरुआती समय में पचास हजार रुपये की पूंजी से इसकी शुरुआत की। लेकिन मैनपावर और पैसों की कमी के कारण आगे चलकर कई समस्या आने लगी। इसी बीच किसी परिचित से प्रधानमंत्री मुद्रा लोन की जानकारी अभय को मिली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से प्रधानमंत्री मुद्रा लोन की राशि से दिल्ली से मशीन और कच्चा माल मंगवाकर अपने घर से ही बिजनेस की शुरुआत की।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    करीब एक जोड़ी चप्पल बनने में लगभग 16 मिनट लगते है। सबसे पहले शीट से लोहे की नाप को रखकर कटिंग मशीन से कटाई होती है। उसके बाद ग्राइंडर मशीन की मदद से फिनिशिंग दिया जाता है, फिर चप्पल के ऊपर प्रिंटिंग मशीन की सहायता से उसपर आकृति बनाई जाती है और चप्पल को अंतिम रूप देते हुए स्ट्रिप फिटिंग मशीन की मदद से चप्पल पर स्ट्रिप लगाए जाते है। इसके बाद चप्पल को डब्बे में पैक कर नजदीकी दुकानों में उपलब्ध करवाया जाता है।

    चप्पल बनाने की लागत साइज पर निर्भर करता है। छोटे बच्चों के एक जोड़ी चप्पल बनाने की लगत 22-25 रूपये के बीच आती है। वहीं बड़ों के लिए के लिए 55-60 रूपये लागत आती है। एक जोड़ी चप्पल में 10 से 15 रूपये प्रॉफिट बनता है। इस स्टार्टअप में पूरा परिवार का योगदान रहता है। प्रतिदिन लगभग परिवार को एक हजार के आसपास कमाई हो जाता है। इसमें चप्पल बनाने में अभय की पत्नी भी योगदान देती है। अभय मार्केटिंग में ज्यादा ध्यान देते है।

    अभय ने शुक्रवार को बताया कि आने वाले समय में इसका विस्तार करेंगे। जैसे-जैसे ग्राहक और सेल बढ़ते जाएगा। वैसे-वैसे एंप्लॉई की संख्या भी बढ़ाते जायेंगे। स्टार्टअप में परिवार का पूरा सहयोग मिल रहा है। मुद्रा लोन से 5.50 लाख रूपये प्राप्त हुए थे। सेल धीरे-धीरे बढ़ रही है। महीने में 35-40 रुपये की कमाई हो जा रही है। सालाना जोड़े तो 4-5 लाख रुपये हो जाएगा। बिजनेस शुरू किए अभी लगभग छह माह ही हुआ है। शुरुआत अच्छी है।बिजनेस से हमारी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आई है। फिलहाल कच्चा माल दिल्ली से मंगवाना पड़ रहा है। रायपुर में बात चल रही है। अगर रॉ मटेरियल मिलने लगेगा तो प्रोडक्ट के रेट में और कमी आएगी।

    आगे उन्होंने बताया कि स्कूल और बिजनेस दोनों में समय दे रहा हूं। आने वाले समय में एम्पलाई भी रखूंगा जिससे काफी मदद मिलेगी। मेरा अभी मेन फोकस मार्केटिंग और प्रोडक्ट की क्वालिटी पर है। कम से कम दाम पर अच्छे प्रोडक्ट डिलीवर करना मेरा मुख्य उद्देश्य है।

    अभय की पत्नी प्रियांशी बताती है कि मध्यम वर्गीय परिवार में एक प्राइवेट नौकरी से घर खर्च चलाना काफी दिक्कत होता है। अगर घर में कमाने वाला एक और खाने वाले चार हो तो और भी दिक्कत बढ़ जाता है लेकिन इस व्यवसाय से एक उम्मीद जागी है। शुरुआती दौर में 35-40 हजार रुपये की बिजनेस से कमाई हो रही है। जिससे घर चलाने में काफी सहायता मिल रही है। धीरे-धीरे सेल बढ़ रहा है। अब एम्पलाई रखना जरूरी हो गया है। पीएम मोदी को इसके लिए धन्यवाद करती हूं। प्रधानमंत्री ने मेरी जिंदगी बदल दी है। पहले बेटा और बेटी की प्राइवेट स्कूल खर्च निकालने में दिक्कत होता था। लेकिन अब सब सही से चल रहा है।

    Post Views: 1,040
    Offbeat Special
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleमंत्री हफीजुल के बयान पर बवाल, बाबूलाल मरांडी बोले- संविधान का अपमान नहीं सहेगी भाजपा
    Next Article हटाए गए रिम्स निदेशक डॉ राजकुमार
    Vishnu Pandey

    विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में नकली पनीर और डेयरी उत्पादों पर सरकार का शिकंजा, आज से निर्माण-बिक्री पर रोक

    August 1, 2026

    मवेशी तस्करी के मामले में फरार मुख्य आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, सरगुजा के रास्ते मवेशियों को ले जाने का था आरोप

    August 1, 2026

    डॉ. शिशिरकांत पाण्डेय की सेवानिवृत्ति के बाद डॉ. एस.एस. सेंगर ने संभाला उप संचालक का अतिरिक्त प्रभार

    August 1, 2026

    BREAKING : न्यायालय में लगातार गैरहाजिर रहे उपनिरीक्षक, कोर्ट ने सुनाया जुर्माने का आदेश

    July 31, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    छत्तीसगढ़ में नकली पनीर और डेयरी उत्पादों पर सरकार का शिकंजा, आज से निर्माण-बिक्री पर रोक

    August 1, 2026

    जंतर-मंतर प्रदर्शन में PM मोदी पर टिप्पणी के बाद 15 साल की किशोरी ने मांगी माफी

    August 1, 2026

    छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों को कश्मीर में आतंकियों ने मारी गोली, दोनों की मौत; धर्म पूछकर बनाया निशाना

    August 1, 2026

    मवेशी तस्करी के मामले में फरार मुख्य आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, सरगुजा के रास्ते मवेशियों को ले जाने का था आरोप

    August 1, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • छत्तीसगढ़ में नकली पनीर और डेयरी उत्पादों पर सरकार का शिकंजा, आज से निर्माण-बिक्री पर रोक
    • जंतर-मंतर प्रदर्शन में PM मोदी पर टिप्पणी के बाद 15 साल की किशोरी ने मांगी माफी
    • छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों को कश्मीर में आतंकियों ने मारी गोली, दोनों की मौत; धर्म पूछकर बनाया निशाना
    • मवेशी तस्करी के मामले में फरार मुख्य आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, सरगुजा के रास्ते मवेशियों को ले जाने का था आरोप
    • आज से LPG सिलेंडर की कीमत में बड़ी राहत
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.