Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    जेपीएससी प्रकरण में सरकार और छात्रों के बीच फिर टकराव, वीडियो कॉल पर हुई बातचीत भी बेनतीजा

    August 9, 2026

    रांची में तिरंगे के रंग में रंगा शहर, हजारों लोगों ने निकाली भव्य यात्रा; गूंजता रहा ‘भारत माता की जय’

    August 9, 2026

    इतिहास के पन्नों में 09 अगस्त : जब भारत ने बदला दुनिया का समीकरण, रूस से हुई थी ऐसी संधि जिसने मजबूत किया देश का सुरक्षा कवच

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • जेपीएससी प्रकरण में सरकार और छात्रों के बीच फिर टकराव, वीडियो कॉल पर हुई बातचीत भी बेनतीजा
    • रांची में तिरंगे के रंग में रंगा शहर, हजारों लोगों ने निकाली भव्य यात्रा; गूंजता रहा ‘भारत माता की जय’
    • इतिहास के पन्नों में 09 अगस्त : जब भारत ने बदला दुनिया का समीकरण, रूस से हुई थी ऐसी संधि जिसने मजबूत किया देश का सुरक्षा कवच
    • Rashifal 9 August 2026 : किस राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे संभलकर चलना होगा?
    • भगवान शिव पर कथित टिप्पणी से बवाल, क्रिश्चियन फोरम अध्यक्ष अरुण पन्नालाल गिरफ्तार
    • बड़कागांव में मुठभेड़ के बाद खुला बड़ा राज, पैर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया संदिग्ध
    • बारिश में ढही पुरानी दीवार, मलबे में मिला गगरा… टूटते ही आंगन में बिखर गए चांदी के सिक्के
    • Rashifal 08 August 2026 : किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते? कहीं बन न जाए विवाद की स्थिति, जानें आज का हाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Chhattisgarh»बलरामपुर : बारिश के बाद नारकीय हालत में तब्दील हुई एनएच 343, हो सकती है दुर्घटना
    Chhattisgarh

    बलरामपुर : बारिश के बाद नारकीय हालत में तब्दील हुई एनएच 343, हो सकती है दुर्घटना

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsApril 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर। मंगलवार देर शाम जमकर हुई बारिश से रामानुजगंज-अंबिकापुर एनएच 343 के बड़े-बड़े गढ्ढों में पानी भर गया कई स्थानों पर डबरी सदृश्य नजारा देखने को मिला। बारिश के कारण उड़ती धूल से राहत तो मिली लेकिन सड़क सुधार नहीं होने पर बारिश के दिनों में आवागमन बाधित होने की आशंका है।

    राष्ट्रीय राजमार्ग के नवनिर्माण के लिए ठेका कंपनियों से अनुबंध हो गया है लेकिन नई सड़क बनने में समय लगेगा ।ऐसे में सड़क मरम्मत नहीं हुआ तो बारिश के सीजन में आवागमन बाधित हो सकता है। अंबिकापुर-रामानुजंगज राष्ट्रीय राजमार्ग 110 किलोमीटर लंबी सड़क के नवनिर्माण के लिए लगभग पांच सौ करोड़ रुपये की स्वीकृति दो वर्ष पहले ही दे दी गई थी लेकिन फारेस्ट क्लियरेंस नहीं होने के कारण काम शुरू ही नहीं हो सका। नई सड़क की उम्मीद में वर्तमान सड़क की हालत और खराब होती चली गई।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    आज संभाग की सर्वाधिक खराब सड़क में राष्ट्रीय राजमार्ग अंबिकापुर-रामानुजंगज की गिनती हो रही है। अंबिकापुर से लेकर रामानुजंगज तक बमुश्किल सड़क कहीं-कहीं पर ठीक नजर आ रही है अन्यथा संपूर्ण सड़क ही गड्ढे में तब्दील हो चुकी है। जर्जर सड़क के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वाहनों में टूट-फूट बढ़ गई है। गंतव्य तक पहुंचने अतिरिक्त समय भी लग रहा है। सूखे मौसम में धूल से लोग बेहाल रहते हैं। वहीं बारिश में सड़क पर डबरी जैसा नजारा दिखने लगता है।

    मरम्मत नहीं हुआ तो बारिश में बाधित हो सकता है आवागमन

    छत्तीसगढ़ से झारखंड को जोड़ने वाली अंबिकापुर-रामानुजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग के नवनिर्माण से पहले इसका मरम्मत कराया जाएगा ताकि सड़क चलने लायक बनी रहे। वर्तमान में सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए है। नवनिर्माण में लंबा समय लगेगा। यदि सड़क पर मरम्मत कार्य नहीं हुआ तो बारिश में आवागमन बाधित हो सकता है। यही कारण है कि जिला प्रशासन ने सड़क मरम्मत कराने पहल की है। पिछले दिनों राष्ट्रीय राजमार्ग के रीजनल आफिसर अभिजीत कुमार बलरामपुर जिले के दौरे पर थे। सड़क की स्थिति को देखकर उन्होंने आश्वस्त किया है कि जिस ठेका कंपनी को सड़क बनाना है, उसी के माध्यम से सड़क मरम्मत का कार्य कराया जाएगा ताकि आवागमन बाधित न हो। इसके लिए अलग से राशि का प्रविधान किया जा रहा है।

    ठेका कंपनियों को जल्द ही सड़क सौंपने की तैयारी

    सड़क नवनिर्माण के लिए पेड़ों की कटाई अब अंतिम चरण में है। जिले के राजपुर, बलरामपुर और रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में पेड़ों की कटाई चल रही है। 20 अप्रैल तक सभी पेड़ों की कटाई पूर्ण कर लेने का लक्ष्य रखा गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग में बलरामपुर जिले की सीमा से लेकर रामानुजंगज तक जगह- जगह पेड़ काटे गए है। कई स्थानों पर काटे गए पेड़ के हिस्सों को असुरक्षित तरीके से छोड़ दिया गया है। वन भूमि पर खड़े पेड़ो की कटाई के लिए जल्दी ही अनुमति मिल जाने की संभावना है। अंबिकापुर से रामानुजगंज एनएच 343 के लिए निविदा और अनुबंध हो चुका है।

    जिले के कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के रीजनल आफिसर से चर्चा हुई है। सड़क नवनिर्माण के लिए जिन कंपनियों से अनुबंध हुआ है, उन्हीं के माध्यम से सड़क मरम्मत के लिए अलग से राशि का प्रविधान किए जाने की जानकारी दी गई है। यह प्रक्रिया के तहत हो रहा है ताकि सड़क पर आवागमन सुचारू रूप से चलता रहे। एकाध सप्ताह में सड़क मरम्मत का कार्य आरंभ कर देने का आश्वासन मिला है।

    ये भी पढ़िए……….

    Hazaribag : गोली मारकर पंप मैनेजर की हत्या

    Post Views: 698
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous ArticleHazaribag : गोली मारकर पंप मैनेजर की हत्या
    Next Article बलरामपुर जिले के बंग समाज उपाध्यक्ष बने दिवाकर मुखर्जी
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    भगवान शिव पर कथित टिप्पणी से बवाल, क्रिश्चियन फोरम अध्यक्ष अरुण पन्नालाल गिरफ्तार

    August 8, 2026

    रामानुजगंज में VB-G RAM G प्रशिक्षण कार्यक्रम, 97 हितग्राहियों को बांटे स्वेच्छा अनुदान के चेक

    August 7, 2026

    रामानुजगंज पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, 100 बिस्तरीय अस्पताल की लंबित सुविधाएं जल्द होंगी शुरू

    August 7, 2026

    देवघर जाते समय कल रामानुजगंज रुकेंगे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, कांवरियों की सेवा में करेंगे सहयोग

    August 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    जेपीएससी प्रकरण में सरकार और छात्रों के बीच फिर टकराव, वीडियो कॉल पर हुई बातचीत भी बेनतीजा

    August 9, 2026

    रांची में तिरंगे के रंग में रंगा शहर, हजारों लोगों ने निकाली भव्य यात्रा; गूंजता रहा ‘भारत माता की जय’

    August 9, 2026

    इतिहास के पन्नों में 09 अगस्त : जब भारत ने बदला दुनिया का समीकरण, रूस से हुई थी ऐसी संधि जिसने मजबूत किया देश का सुरक्षा कवच

    August 9, 2026

    Rashifal 9 August 2026 : किस राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे संभलकर चलना होगा?

    August 9, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • जेपीएससी प्रकरण में सरकार और छात्रों के बीच फिर टकराव, वीडियो कॉल पर हुई बातचीत भी बेनतीजा
    • रांची में तिरंगे के रंग में रंगा शहर, हजारों लोगों ने निकाली भव्य यात्रा; गूंजता रहा ‘भारत माता की जय’
    • इतिहास के पन्नों में 09 अगस्त : जब भारत ने बदला दुनिया का समीकरण, रूस से हुई थी ऐसी संधि जिसने मजबूत किया देश का सुरक्षा कवच
    • Rashifal 9 August 2026 : किस राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे संभलकर चलना होगा?
    • भगवान शिव पर कथित टिप्पणी से बवाल, क्रिश्चियन फोरम अध्यक्ष अरुण पन्नालाल गिरफ्तार
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.