Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक

    September 12, 2026

    10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक

    September 12, 2026

    गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    • जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में
    • रामानुजगंज से सिर्फ 30 किमी दूर बाघ की दस्तक! जंगल में मिले पगमार्क और शिकार के निशान, वन विभाग हाई अलर्ट
    • अपडेट : शादी के चार महीने बाद तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, मौत का राज अब भी बरकरार
    • मौसम बदला तो बढ़ी बीमारी, रामानुजगंज अस्पताल की OPD में रोज पहुंच रहे 350 मरीज
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, चार महीने पहले हुई थी शादी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Health»शमा लाइब्रेरी खिरगांव में आइरिस सुपर स्पेशलिटी आई हॉस्पिटल ने लगाया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर
    Health

    शमा लाइब्रेरी खिरगांव में आइरिस सुपर स्पेशलिटी आई हॉस्पिटल ने लगाया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर

    Hazaribag: इस नेत्र परीक्षण शिविर में सैकड़ों मरीजों ने कराई आंखों की जांच, दूरदराज के इलाकों से भी पहुंचे लोग।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsFebruary 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    हजारीबाग। नेत्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और समाज के जरूरतमंद वर्ग को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आइरिस सुपर स्पेशलिटी आई हॉस्पिटल रामगढ़ द्वारा शमा लाइब्रेरी वेल्फेयर एंड एजुकेशनल ट्रस्ट, खिरगांव के सहयोग से एक निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर डंपिंग ग्राउंड के पास स्थित शमा लाइब्रेरी परिसर में संपन्न हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में मरीजों ने भाग लिया।

    शिविर में अत्याधुनिक मशीनों और उपकरणों की सहायता से विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने आंखों की जांच की। इस दौरान सैकड़ों मरीजों को निःशुल्क दवाइयां और आवश्यक परामर्श दिया गया। वहीं, गंभीर नेत्र रोग से पीड़ित मरीजों को आइरिस सुपर स्पेशियलिटी आई हॉस्पिटल, रामगढ़ में कम दरों पर विशेष इलाज उपलब्ध कराने की सुविधा प्रदान की गई।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    शिविर में आइरिस सुपर स्पेशियलिटी आई हॉस्पिटल की टीम के प्रमुख मो. काशिफ, वरिष्ठ ऑप्टोमेट्रिस्ट मो. फारूक खान, ऑप्टोमेट्रिस्ट रौशन कुमार और प्रसार कुमार ने मरीजों की जांच कर उचित परामर्श दिया। इसके अलावा, मो. शोएब अख्तर ने भी मरीजों का बीपी, शुगर और पल्स चेकअप कर उनकी समग्र स्वास्थ्य स्थिति का आकलन किया।

    ट्रस्ट और स्थानीय नागरिकों ने निभाई अहम भूमिका

    इस शिविर के आयोजन में शमा लाइब्रेरी वेल्फेयर एंड एजुकेशनल ट्रस्ट का अहम योगदान रहा। ट्रस्ट के सचिव मो. मुस्तकीम उर्फ मंडुल ने बताया कि यह शिविर समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध हुआ। उन्होंने कहा, “आंखों की समस्या को अनदेखा करना गंभीर परिणाम ला सकता है। ऐसे में यह पहल लोगों को समय पर इलाज उपलब्ध कराने और उनकी दृष्टि को सुरक्षित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

    शिविर के सफल संचालन में शमा लाइब्रेरी के अध्यक्ष जमाल अहमद उर्फ हीरो, इब्राक हुसैन उर्फ प्यारे, मो. नजरुल्लाह, हाजी मुश्ताक, हाजी मंजूर, हाजी एजाज, हाजी सलाउद्दीन, फहीमुद्दीन, मो. इशाक, अनवर हुसैन, मो. इकबाल, आफताब आलम, अफजल हुसैन, उस्मान कादरी, बख्तियार समेत कई गणमान्य नागरिकों ने भी सहयोग किया।

    शमा लाइब्रेरी के मीडिया प्रभारी काशिफ अदीब ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और आगे भी इस तरह के शिविरों के आयोजन की आवश्यकता पर जोर दिया।

    मरीजों और स्थानीय लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया

    इस शिविर में पहुंचे मरीजों ने भी नेत्र जांच और चिकित्सा सुविधा को लेकर खुशी जाहिर की। खिरगांव निवासी 60 वर्षीय हाजी रफीक अंसारी, जो लंबे समय से धुंधली दृष्टि की समस्या से जूझ रहे थे, ने कहा, “मुझे काफी समय से दिखने में परेशानी हो रही थी, लेकिन आर्थिक स्थिति के कारण मैं डॉक्टर के पास नहीं जा सका। यहां निःशुल्क जांच और दवाइयां मिलने से बहुत राहत मिली है।”

    वहीं, 40 वर्षीय सलीम अहमद, जिन्हें मोतियाबिंद की समस्या थी, ने कहा, “शिविर में जांच के बाद मुझे बताया गया कि मुझे जल्द ही ऑपरेशन की जरूरत होगी। मुझे कम दरों पर इलाज की सुविधा भी दी जा रही है, जिससे बहुत मदद मिलेगी।”

    आगे भी होंगे ऐसे आयोजन

    शिविर के सफल आयोजन के बाद ट्रस्ट के सदस्यों ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिससे गरीब और जरूरतमंद लोग सुलभ चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठा सकें।

    शिविर का समापन शमा लाइब्रेरी वेल्फेयर एंड एजुकेशनल ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा डॉक्टरों और मेडिकल टीम को सम्मानित करने के साथ हुआ। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे एक सार्थक और समाजोपयोगी प्रयास बताया।

    यह शिविर न केवल मरीजों को चिकित्सा सेवाएं देने का माध्यम बना, बल्कि समाज में नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी एक महत्वपूर्ण जरिया सिद्ध हुआ।

    ये भी पढ़िए……….

    मुस्लिम बहुल इलाकों में आम आदमी पार्टी का अच्छा प्रदर्शन, AIMIM के दोनों उम्मीदवार हारे

    Post Views: 1,235
    Previous Articleमुस्लिम बहुल इलाकों में आम आदमी पार्टी का अच्छा प्रदर्शन, AIMIM के दोनों उम्मीदवार हारे
    Next Article दक्षिणी मेक्सिकोः भीषण बस दुर्घटना में 41 लोगों की मौत
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    चक्कर आना और सिर घूमना एक नहीं, जानें दोनों में क्या है फर्क

    April 27, 2026

    बिना तनाव के बेचैनी, घबराहट और दिल जोर से धड़कना, पेट से जुड़ा है कनेक्शन

    April 9, 2026

    सुबह के नाश्ते में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, सेहत पर डालती हैं बुरा असर

    April 3, 2026

    प्रख्यात हृदयरोग विशेषज्ञ डाॅ संजय कुमार अब पारस हास्पिटल के वायस चेयरमैन

    January 29, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक

    September 12, 2026

    10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक

    September 12, 2026

    गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए

    September 12, 2026

    जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में

    September 11, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    • जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में
    • रामानुजगंज से सिर्फ 30 किमी दूर बाघ की दस्तक! जंगल में मिले पगमार्क और शिकार के निशान, वन विभाग हाई अलर्ट
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.