Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    Rashifal 29 July 2026 : जानिए किस राशि के लिए खुलेगा सफलता का द्वार, किसे रहना होगा सतर्क

    July 29, 2026

    इतिहास के पन्नों में 29 जुलाई: जानिए कैसे हुई नासा की स्थापना, अंतरिक्ष अनुसंधान के नए युग की हुई शुरुआत

    July 29, 2026

    धनबाद में ईडी का बड़ा एक्शन: जानिए किन 25 ठिकानों पर पड़ी छापेमारी, अवैध कोयला कारोबार की जांच तेज

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • Rashifal 29 July 2026 : जानिए किस राशि के लिए खुलेगा सफलता का द्वार, किसे रहना होगा सतर्क
    • इतिहास के पन्नों में 29 जुलाई: जानिए कैसे हुई नासा की स्थापना, अंतरिक्ष अनुसंधान के नए युग की हुई शुरुआत
    • धनबाद में ईडी का बड़ा एक्शन: जानिए किन 25 ठिकानों पर पड़ी छापेमारी, अवैध कोयला कारोबार की जांच तेज
    • आधी रात किराना दुकान में भड़की भीषण आग, जानिए कैसे लाखों का सामान मिनटों में जलकर हुआ राख
    • Rashifal 28 July 2026 : जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे बरतनी होगी सावधानी
    • इतिहास के पन्नों में 28 जुलाई: जानिए भारत में पहली बार कब और कैसे पहचान के लिए हुआ फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल
    • छात्र आंदोलन के बीच तेज प्रताप यादव गिरफ्तार: जानिए किन आरोपों में भेजे गए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
    • कोयला परियोजना में ताबड़तोड़ फायरिंग: जानिए कैसे अपराधियों ने दो हाइवा वाहनों को बनाया निशाना, पुलिस जांच में जुटी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Uncategorized»बोकारो में मंईयां योजना के 95 फर्जी आवेदन पलामू से भरे गए, दर्ज होगी एफआइआर
    Uncategorized

    बोकारो में मंईयां योजना के 95 फर्जी आवेदन पलामू से भरे गए, दर्ज होगी एफआइआर

    Palamu: 95 आवेदनों के सत्यापन के क्रम में यह स्पष्ट हुआ है कि बैंक खाता संख्या 100253387047 है, जिसके खाताधारक का नाम यूसुफ है। उसका पता ग्राम पतागोड़ा, बड़ाखांती, उतरदिनाजपुर पश्चिम बंगाल है। इस खाता का इस्तेमाल 95 बार अलग अलग नाम से योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन में किया गया है। इस दौरान दर्ज राशन कार्ड की संख्या भी फर्जी अंकित है।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJanuary 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    पलामू। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (जेएमएमएसवाई) के भौतिक सत्यापन के बाद बोकारो में मिले 11 हजार 200 फर्जी आवेदनों में से 95 एक ही खाता नंबर पर पलामू जिले से भरे गए थे।

    मामला सामने आने के बाद जांच तेज कर दी गयी है। पलामू जिले के मेदिनीनगर के कुुंड मुहल्ला में सुमित प्रज्ञा केन्द्र के आइडी से सारे आवेदन भरे गए थे। मामला सामने आने पर गुरूवार सुबह सीएससी वीएलई की आइडी (संख्या 542316220013) बंद कर दी गई। बोकारो जिला प्रशासन ने मामले में खाताधारकों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने का आदेश दिया है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    95 आवेदनों के सत्यापन के क्रम में यह स्पष्ट हुआ है कि बैंक खाता संख्या 100253387047 है, जिसके खाताधारक का नाम यूसुफ है। उसका पता ग्राम पतागोड़ा, बड़ाखांती, उतरदिनाजपुर पश्चिम बंगाल है। इस खाता का इस्तेमाल 95 बार अलग अलग नाम से योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन में किया गया है। इस दौरान दर्ज राशन कार्ड की संख्या भी फर्जी अंकित है। वहीं सभी नामों के उपनाम में किस्कू, हांसदा और मुर्मू शब्द जोड़ा गया है। 21 नवंबर 2024 को एक ही साथ कई बार आवेदन किया गया है।

    95 बार किए गए आवेदन में सबसे ज्यादा चास प्रखंड के चास नगर निगम क्षेत्र से 67 बार एवं गोमिया प्रखंड से 28 बार आवेदन शामिल है। इंडसइंड बैंक में ही ज्यादातर खाते खुले हैं। मेदिनीनगर के सीएससी वीएलई सुमित कुमार की आइडी संख्या 542316220013 से आवेदन भेजे जाने की जानकारी दी गई है।

    सीएससी वीएलई सुमित कुमार ने गुरुवार को इस सिलसिले में अपनी सफाई दी एवं निष्पक्ष जांच की मांग की। सुमित ने कहा कि आज सुबह इस तरह की खबर देखने को मिली। सुमित ने कहा कि वह अपना यूट्यूब चैनल भी चलाता है। मंईयां योजना को लेकर न्यूज़ चलाया था। न्यूज़ देखकर कई लोगों ने अपनी परेशानी बताते हुए उससे आवेदन भरने के लिए सीएससी का आईडी पासवर्ड मांगा था। उसने इंसानियत के नाते उन्हें आईडी पासवर्ड दिया था। सुमित ने आशंका जताई कि जिन्होंने उससे आईडी पासवर्ड लिए, उनके द्वारा ही डुप्लीकेट आवेदन ऑनलाइन किए गए। सुमित ने जांच के दौरान आईपी ऐड्रेस का पता लगाने का आग्रह किया है, ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके।

    इस मामले में प्रजा केन्द्र से जुड़े एक्सपर्ट का कहना है कि किसी सीएससी वीएलई को अपना आइडी-पासवर्ड दूसरे को देना गलत है। जिला से इसमें कोड मिलता है। दूसरे जिले में इस्तेमाल होना तो भारी अनियमितता है। अंजान ऑपरेटर को देने के बाद अगर कोई गलत कार्य होता है तो सीधे तौर पर आइडी-पासवर्ड वाला सीएससी वीएलई दोषी माना जाएगा। अगर सीएससी वीएलई सुमित कुमार पर कार्रवाई होती है तो इसमें कोई गलत एक्शन नहीं माना जाएगा।

    ये भी पढ़िए…………

    श्रीलंका की जेल से रिहा हुए तमिलनाडु के छह मछुआरे पहुंचे अपने घर

    Post Views: 555
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleश्रीलंका की जेल से रिहा हुए तमिलनाडु के छह मछुआरे पहुंचे अपने घर
    Next Article महाकुंभ भगदड़ में मृत पश्चिम बंगाल की दो महिलाओं के शव बिना मृत्यु प्रमाण पत्र परिजनों को सौंपे जाने के आरोप
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    झोला छाप डॉक्टर ने महिला की ली जान, शव के साथ सड़क जाम

    August 31, 2025

    झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन बाथरूम में फिसल कर गंभीर रूप से घायल, एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाया गया

    August 2, 2025

    ब्रेकिंग न्यूज : हजारीबाग में संयुक्त बिहार के पूर्व सीएम केबी सहाय की आदमकद प्रतिमा को किया खंडित

    July 25, 2025

    कृषि मंत्री नेताम ने किया नवीन तहसील कार्यालय भवन का उद्घाटन

    July 19, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    Rashifal 29 July 2026 : जानिए किस राशि के लिए खुलेगा सफलता का द्वार, किसे रहना होगा सतर्क

    July 29, 2026

    इतिहास के पन्नों में 29 जुलाई: जानिए कैसे हुई नासा की स्थापना, अंतरिक्ष अनुसंधान के नए युग की हुई शुरुआत

    July 29, 2026

    धनबाद में ईडी का बड़ा एक्शन: जानिए किन 25 ठिकानों पर पड़ी छापेमारी, अवैध कोयला कारोबार की जांच तेज

    July 28, 2026

    आधी रात किराना दुकान में भड़की भीषण आग, जानिए कैसे लाखों का सामान मिनटों में जलकर हुआ राख

    July 28, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • Rashifal 29 July 2026 : जानिए किस राशि के लिए खुलेगा सफलता का द्वार, किसे रहना होगा सतर्क
    • इतिहास के पन्नों में 29 जुलाई: जानिए कैसे हुई नासा की स्थापना, अंतरिक्ष अनुसंधान के नए युग की हुई शुरुआत
    • धनबाद में ईडी का बड़ा एक्शन: जानिए किन 25 ठिकानों पर पड़ी छापेमारी, अवैध कोयला कारोबार की जांच तेज
    • आधी रात किराना दुकान में भड़की भीषण आग, जानिए कैसे लाखों का सामान मिनटों में जलकर हुआ राख
    • Rashifal 28 July 2026 : जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे बरतनी होगी सावधानी
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.