बलरामपुर। जिले के कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने आगामी नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अजय सोनी को राजपुर नगरीय निकाय चुनाव हेतु प्रभारी नियुक्ति किया गया है।।
नियुक्ति के पश्चात् जिलाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने कहा कि आप अपने प्रभार क्षेत्र में जाकर वहां के ब्लॉक अध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ जिला पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाते हुए एक आवश्यक बैठक आहुत कर चुनाव जितने की रणनीति बनाते हुए प्रत्याशी चयन प्रक्रिया में भी भाग ले।
नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी अजय सोनी के कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मुझे जो दावित्व सौंपा है, मैं पूरी निष्ठा के साथ पार्टी हित में कार्य करूंगा।
ये भी पढ़िए……….
शर्मनाक: बलरामपुर में सौतेले पिता ने 12 साल की बेटी के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार