Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे

    September 26, 2026

    टोटो और बाइक की जोरदार टक्कर, चार घायल; इलाज के दौरान एक की मौत

    September 26, 2026

    रांची में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर

    September 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे
    • टोटो और बाइक की जोरदार टक्कर, चार घायल; इलाज के दौरान एक की मौत
    • रांची में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर
    • सोशल मीडिया पर विवादित गाने को लेकर सेन-नाई समाज नाराज, कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को सौंपा ज्ञापन
    • भारी बारिश के चलते बलरामपुर जिले के सभी स्कूल आज बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश
    • रामानुजगंज मंडी सचिव मालिक राम पोर्ते निलंबित, प्रेस कॉन्फ्रेंस समेत कई मामलों में कार्रवाई
    • 10 एकड़ जंगल की जमीन पर कब्जे की तैयारी, फर्जी वन अधिकार पत्र से पट्टा दिलाने का खेल; 5 गिरफ्तार
    • मैगी पॉइंट पर रात में ऐसा क्या हुआ? दारोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 युवकों पर आरोप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Offbeat»अंतरराष्ट्रीय पिकनिक स्पॉट है कौलेश्वरी पर्वत, न‌ये वर्ष पर उमड़ती है विदेशी पर्यटकों की भीड़
    Offbeat

    अंतरराष्ट्रीय पिकनिक स्पॉट है कौलेश्वरी पर्वत, न‌ये वर्ष पर उमड़ती है विदेशी पर्यटकों की भीड़

    Chatra: कौलश्वरी पहाड़ के सबसे उपर लगभग 2000 फिट पर स्थित सरोवर देशी समेत विदेशी पर्यटकों को काफी आकर्षित करता है। इतने उंचाई पर स्थित सरोवर में फोटो खिंचवाने और सेल्फी के लिए स्थानीय सैलानियों के साथ विदेशी पर्यटको का हुजूम उमड़ पड़ता है।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsDecember 9, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    चतरा। नव वर्ष का आगमन और पुराने साल की विदाई के मौके पर चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड के विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थली व धार्मिक पर्यटन स्थल कौलेश्वरी पहाड़ अंतर्राष्ट्रीय पिकनिक स्पॉट के रूप में शुमार है। यह जगह झारखंड और बिहार के सीमांत क्षेत्र में है। यहां जापान, चाइना, श्रीलंका, अमेरिका, भूटान, नेपाल, तिब्बत, कनाडा, सहित विभिन्न देशो से हजारो की संख्या में पर्यटकों का आगमन होता है। इस दौरान पूरा पर्वत विश्व के कई देशों के पर्यटकों से गुलजार होता है। पहाड़ में लोग पिकनिक का लुत्फ उठाते हैं। अलग-अलग देशो से आए पर्यटक एक दूसरे को अपने-अपने देशों के व्यंजन खिलाकर उनका स्वागत करते हैं।

    इस दौरान पूरा पहाड़ देशी और विदेशी व्यंजनो की खुशबू से महक उठता है। कौलेश्वरी पर्वत पर मां कौलेश्वरी का प्रसिद्ध मंदिर है। यहां शारदीय और वासंतिक नवरात्रों में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ती है। देश-विदेश से श्रद्धालु यहां आ कर मां की साधना करते हैं। तो वहीं नए वर्ष के आगमन पर पर्यटक यहां पहुंचकर प्रकृति का आनंद उठाते हैं। यह स्थल तीन धर्मों का संगम स्थली भी है। सनातन धर्म के साथ-साथ यहां बौद्ध और जैन धर्मावलंबी भी पहुंचते हैं।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    दो हजार फीट की उंचाई पर स्थित सरोवर आगंतुकों को करता है आकर्षित

    कौलश्वरी पहाड़ के सबसे उपर लगभग 2000 फिट पर स्थित सरोवर देशी समेत विदेशी पर्यटकों को काफी आकर्षित करता है। इतने उंचाई पर स्थित सरोवर में फोटो खिंचवाने और सेल्फी के लिए स्थानीय सैलानियों के साथ विदेशी पर्यटको का हुजूम उमड़ पड़ता है। वहीं पहाड़ पर स्थित विशाल गुफाएं विदेशी पर्यटकों के लिए किसी आशियाने से कम नही होता। गुफाओ में विदेशी पर्यटक ठहरते हैं और इस अदभुत दृश्य को अपने कैमरे में कैद कर अपने देश ले जाते हैं। पहाड़ पर स्थित भीम गुफा, मंडवा मंड़इ, बाणगंगा, भीम पहाड़ सहित दर्जनो प्राचीन स्थलों पर जाकर अपना समय व्यतीत करते हैं।

    पहाड़ के शिखर आकाश लोचन पर चढ़कर करते है नए साल का स्वागत

    कौलेश्वरी पर्वत के सबसे उंचे शिखर आकाश लोचन पर चढ़कर विदेशी और स्थानीय पर्यटक नए साल का स्वागत करते हैं और अपने अपने देश का झंडा लगाकर नए साल को यादगार बनाते हैं। नए साल के आगमन और विदेशी पर्यटकों के कौलेश्वरी पहाड़ आने पर स्थानीय लोगों को रोजगार मिलता है।

    यहां आज भी छुपे कई रहस्य

    कौलेश्वरी पर्वत पर आज भी कई रहस्य छुपे हुए हैं। जिसका उद्भेदन इस वैज्ञानिक युग में भी नहीं हो पाया है। यहां का अकाश लोचन और भीम गुफा काफी रमणिका स्थल है। भीम गुफा में कई रहस्य आज भी दबे हुए हैं। लगभग 2000 फीट की ऊंचाई पर पहाड़ के अंतिम शिखर पर स्थित सरोवर भी रहस्यों से भरा हुआ है। यह सरोवर गर्मी, बरसात, शरद कभी भी नहीं सुखता है। पहाड़ पर पहुंचने वाले आगंतुक सरोवर की शीतल जल से स्नान करना नहीं भूलते।

    प्रसिद्ध निरंजना नदी के तट पर बसा है कौलेश्वरी पहाड़

    जिले का विश्व प्रसिद्ध कौलेश्वरी पहाड़ उत्तरवाहिनी निरंजना नदी के तट पर बसा हुआ है। नीरजना बिहार के गया में जाकर फल्गु नदी के नाम से प्रसिद्ध है। यह मोक्षदायिनी नदी है। कौलेश्वरी पर्वत पर पहुंचने वाले लोग एक बार निरंजना के दीदार के लिए जरूर पहुंचते हैं।

    अज्ञात वास में पहुंचे थे पांडव

    किदवंती है कि महाभारत काल में अज्ञातवास के समय पांडव यहां समय गुजारे थे। इसके कई निशान पर्वत पर आज भी मौजूद है। भीम गुफा को महाभारत काल से ही जोड़कर देखा जाता है।

    ये भी पढ़िए………..

    रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को धमकी देने के आरोपित को रिमांड पर ले गई दिल्ली पुलिस

    Post Views: 858
    Offbeat News
    Previous Articleरक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को धमकी देने के आरोपित को रिमांड पर ले गई दिल्ली पुलिस
    Next Article 8 करोड़ 87 लाख की शासकीय राशि गबन मामले में जल संसाधन विभाग का एसडीओ गिरफ्तार
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं

    September 20, 2026

    काशी के मंच से हजारीबाग के डॉ. संजय सिंह का बड़ा सम्मान, नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज; एक ही मंच से मिलीं कई उपाधियां

    September 3, 2026

    अभिनंदन वर्तमान ने अचानक छोड़ी वायुसेना की नौकरी, अब आसमान में दिखेगा नया अंदाज; जानिए कहां उड़ाएंगे यात्री विमान

    September 3, 2026

    RKDF यूनिवर्सिटी रांची में दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू, रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश का अवसर

    Sponsor: RKDF University, RanchiSeptember 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे

    September 26, 2026

    टोटो और बाइक की जोरदार टक्कर, चार घायल; इलाज के दौरान एक की मौत

    September 26, 2026

    रांची में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर

    September 26, 2026

    सोशल मीडिया पर विवादित गाने को लेकर सेन-नाई समाज नाराज, कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को सौंपा ज्ञापन

    September 26, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे
    • टोटो और बाइक की जोरदार टक्कर, चार घायल; इलाज के दौरान एक की मौत
    • रांची में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर
    • सोशल मीडिया पर विवादित गाने को लेकर सेन-नाई समाज नाराज, कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को सौंपा ज्ञापन
    • भारी बारिश के चलते बलरामपुर जिले के सभी स्कूल आज बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.