Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    झारखंड में बारिश ने फिर बढ़ाई चिंता, ऊंटारी रोड में 185 मिमी पानी; 29 अगस्त तक अलर्ट

    August 25, 2026

    आधी रात के बाद अचानक धंसने लगी जमीन, सीसीएल का लंकास्टर अस्पताल भी आया जद में

    August 25, 2026

    रात में पत्नी को मायके छोड़कर निकला युवक, सुबह सड़क किनारे मिला शव; गला घोंटकर हत्या की आशंका

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • झारखंड में बारिश ने फिर बढ़ाई चिंता, ऊंटारी रोड में 185 मिमी पानी; 29 अगस्त तक अलर्ट
    • आधी रात के बाद अचानक धंसने लगी जमीन, सीसीएल का लंकास्टर अस्पताल भी आया जद में
    • रात में पत्नी को मायके छोड़कर निकला युवक, सुबह सड़क किनारे मिला शव; गला घोंटकर हत्या की आशंका
    • एनीकट के बीच फंसा युवक, अचानक तेज धार में समाया; 500 मीटर तक दिखा बहता
    • उबका बांध में रिसाव, ग्रामीणों को सता रहा टूटने का डर; 100 एकड़ फसल और कई घरों पर खतरा
    • रामगढ़ के इस्पात प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत
    • आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने सुधा डेयरी में समझी दूध से बाजार तक की पूरी प्रक्रिया
    • ब्रेकिंग : राजपुर-कुसमी मार्ग पर भीषण हादसा, ट्रक-पिकअप की आमने-सामने टक्कर; 3 मजदूरों की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Education»‘AI से डरे नहीं, सहयोग से आगे बढ़ने की जरूरत’
    Education

    ‘AI से डरे नहीं, सहयोग से आगे बढ़ने की जरूरत’

    Hazaribagh: गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय नेशनल सेमिनार से निकला निष्कर्ष, ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस : द फ्यूचर ऑफ लर्निंग’ विषय पर देश के विभिन्न प्रांतों से आए विद्वतजनों के उभर कर आए विचार।
    Dr. Amarnath PathakBy Dr. Amarnath PathakDecember 2, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    AI
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    हजारीबाग। गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) : द फ्यूचर ऑफ लर्निंग’ विषय पर आयोजित दो दिवसीय नेशनल सेमिनार का समापन दो दिसंबर को हुआ। यह सेमिनार इंटरनल क्वालिटी एसस्युरेंस सेल (आईक्यूएसी) की ओर से आयोजित किया गया। इसमें देश के विभिन्न प्रांतों झारखंड के रांची, हजारीबाग, रामगढ़, उत्तर प्रदेश के कानपुर, राजस्थान के चुरू, बिहार के पटना आदि से आए विद्वतजनों के विचार उभर कर सामने आए।

    AI के इस्तेमाल पर ही उसके गुण-अवगुण समाहित

    सभी के घंटों वक्तव्यों, चिंतन और मंथन से यह निष्कर्ष निकला कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से डरने नहीं, सहयोग से आगे बढ़ने की जरूरत है। इस लर्निंग और डीप मशीन कभी भी शिक्षक से आगे नहीं निकल सकता। चूंकि मानव ने ही इसका आविष्कार किया है, इसलिए मनुष्य की सोच से वह कभी आगे नहीं जा सकता। इसके इस्तेमाल पर ही उसके गुण-अवगुण समाहित हैं।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    AI

    समापन समारोह के मुख्य अतिथि विनोबाभावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के वित्तीय सलाहकार सुनील कुमार सिंह ने कहा कि AI का फ्यूचर ऑफ लर्निंग समेत विभिन्न क्षेत्रों में काफी उपयोग है। मानव सभ्यता के विकास में इसका सदुपयोग सार्थक साबित होगा।

    AI

    विभावि वनस्पति विज्ञान के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ इनाम नबी सिद्दीकी ने विजुअल प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया कि तकनीक से काम आसान होता है, न कि रोजगार छिनता है। उन्होंने कहा कि AI कंप्यूटर को इंसान के सोचने के तरीके के नकल का एक माध्यम है। उन्होंने मानव मस्तिष्क और कंप्यूटर के बीच संबंध और फर्क को विस्तार से बताया। साथ ही नई तकनीक के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी। वहीं AI को आरंभिक कोर्स में लाने का मशविरा दिया।

    AI

    कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग विभावि की प्रो. अर्चना रीना धान ने AI के विभिन्न क्रियाकलापों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एआई तकनीक की जितनी जरूरत है, उतना ही हम उपयोग करें। उन्होंने AI के सहारे भविष्य के क्लास रूम संचालन की भी विजुअल प्रस्तुति दी। उन्होंने कहा कि ह्यूमन इंटेलिजेंस को मशीन में डालने की कोशिश ही एआई तकनीक है ताकि वह मानव जैसी भूमिका निभाने में सक्षम हो।

    AI

    विभावि यूसेट के सहायक प्राध्यापक अरुण कुमार मिश्रा ने कहा कि AI दैनिक जीवन के लिए बहुत उपयोगी है। उन्होंने 18वीं सदी से मानव सभ्यता के विकास से लेकर वर्तमान में AI की भूमिका की सहज और सरल तरीके से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन को AI के इस्तेमाल पर सजग रहना होगा ताकि कहीं उसका दुरुपयोग नहीं हो।

    AI

    एसोसिएट स्टाफ इंजीनियर एआई नागरो के सुधांशु शिवम ने बताया कि कैसे एआई कम वक्त और संसाधन में भरपूर सामग्रियां उपलब्ध कराता है। इसका उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य, कारोबार, संरचना समेत विभिन्न क्षेत्रों में हो रहा है। उन्होंने एआई के कई एडवांस वर्जन की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह नेतृत्व क्षमता के विकास में भी काफी सहायक है।

    AI

    सेमिनार को प्रो. डॉ रीना सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर साईनाथ यूनिवर्सिटी रांची, उज्ज्वल भारत ट्रस्ट के उपाध्यक्ष अजय सिंह, गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष मनोज कुमार और सचिव मिथिलेश मिश्र ने भी संबोधित किया। मंच संचालन सहायक प्राध्यापिका कुमारी अंजलि और धन्यवाद ज्ञापन आईक्यूएसी की को-ऑर्डिनेटर डॉ वसुंधरा कुमारी ने किया। विभावि यूसेट के सहायक प्राध्यापक राहुल रंजन, कॉलेज की प्राचार्य डॉ पुष्पा कुमारी समेत सभी सहायक प्राध्यापकों को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।

    ये भी पढ़िए………

    रांची में रोहित हत्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार

    Post Views: 812
    Hazaribagh Gautam Budh College Seminar On AI
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleरांची में रोहित हत्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार
    Next Article झारखंड विस चुनाव में हारी सीटों पर कांग्रेस करेगी समीक्षा, जिलावार समितियां गठित
    Dr. Amarnath Pathak

    इंटरनेशनल अवार्डी फाॅर सोशियो जर्नलिज्म, एआईईसीई, माया कोने अवार्ड भारत-स्वीटरजरलैंड (13 मार्च 2024) सीनियर एडिटर, वर्ल्ड विजन न्यूज (जुलाई 2025 से अब तक ) सीनियर एडिटर, वर्ल्ड वाइज न्यूज (जुलाई 2023 से जून 2025 तक ) सीनियर सब-एडिटर, लेट्सअप न्यूज एजेंसी महाराष्ट्र (2022-23) एडिटर, उज्ज्वल दुनिया डेली (2019-22) सीनियर सब एडिटर, दैनिक जागरण (2018-19) सीनियर एडिटर, पूरी दुनिया नेशनल मैगजीन (2017-18) सब एडिटर, दैनिक हिन्दुस्तान (2007-17)

    Related Posts

    JAC 12th Result : झारखंड इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम जारी, विज्ञान में मुस्तफा, वाणिज्य में अजय व कृति और कला में छोटी कुमारी स्टेट टॉपर

    May 6, 2026

    जैक ने 12वीं का रिजल्ट किया जारी, साइंस में 79.26 और कॉमर्स में 91.2 प्रतिशत छात्र सफल

    May 31, 2025

    विनोबा भावे विश्वविद्यालय (VBU) में एलएलएम परीक्षा रद्द! क्या घोटाले पर पर्दा डालने की साजिश?

    March 13, 2025

    विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के वीसी बदले, डाॅ दिनेश कुमार सिंह होंगे नए कुलपति

    March 13, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    झारखंड में बारिश ने फिर बढ़ाई चिंता, ऊंटारी रोड में 185 मिमी पानी; 29 अगस्त तक अलर्ट

    August 25, 2026

    आधी रात के बाद अचानक धंसने लगी जमीन, सीसीएल का लंकास्टर अस्पताल भी आया जद में

    August 25, 2026

    रात में पत्नी को मायके छोड़कर निकला युवक, सुबह सड़क किनारे मिला शव; गला घोंटकर हत्या की आशंका

    August 25, 2026

    एनीकट के बीच फंसा युवक, अचानक तेज धार में समाया; 500 मीटर तक दिखा बहता

    August 23, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • झारखंड में बारिश ने फिर बढ़ाई चिंता, ऊंटारी रोड में 185 मिमी पानी; 29 अगस्त तक अलर्ट
    • आधी रात के बाद अचानक धंसने लगी जमीन, सीसीएल का लंकास्टर अस्पताल भी आया जद में
    • रात में पत्नी को मायके छोड़कर निकला युवक, सुबह सड़क किनारे मिला शव; गला घोंटकर हत्या की आशंका
    • एनीकट के बीच फंसा युवक, अचानक तेज धार में समाया; 500 मीटर तक दिखा बहता
    • उबका बांध में रिसाव, ग्रामीणों को सता रहा टूटने का डर; 100 एकड़ फसल और कई घरों पर खतरा
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.