Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    मोटरसाइकिल पर लकड़ी ले जा रहे दो गिरफ्तार, वाहन भी जब्त

    September 15, 2026

    नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!

    September 15, 2026

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • मोटरसाइकिल पर लकड़ी ले जा रहे दो गिरफ्तार, वाहन भी जब्त
    • नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Jharkhand»विभावि में चल रहा चार यारों के सिंडिकेट का अलग ही खेल
    Jharkhand

    विभावि में चल रहा चार यारों के सिंडिकेट का अलग ही खेल

    Hazaribagh: राजभवन को अंधेरे में रख अकारण और बेमौसम करा दिया तबादला, एक सेवानिवृत्त पदाधिकारी का राजभवन से जुड़ा है तार, विभावि में महत्वपूर्ण पद संभालने वाले एक पदाधिकारी सूचना आयोग से पहले हो चुके हैं दंडित, एक पदाधिकारी ने तीन-तीन ओहदों पर जमा रखा है अपना सिक्का, पांच शिक्षकों को मैदान से इसलिए कर दिया बाहर ताकि खेल में न बने कोई अड़चन, शिक्षकों ने कुलाधिपति को प्रेषित किया है पत्र, प्रभारी कुलपति को भी देंगे विस्तृत जानकारी। 
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsOctober 18, 2024Updated:October 18, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    हजारीबाग। न कोई आरोप, न कोई अनुशासनहीनता, तो फिर अकारण और बेमौसम विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग स्नातकोत्तर शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉक्टर के के गुप्ता विभागाध्यक्ष हिंदी विभाग, उपाध्यक्ष डॉ सुकल्याण मोइत्रा विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान विभाग, कार्यकारिणी के पदेन सचिव डॉ विकास कुमार विभागाध्यक्ष इतिहास विभाग, संघ के उपाध्यक्ष डॉ सुबोध सिंह शिवगीत एवं संघ के सक्रिय सदस्य डॉक्टर गंगानाथ झा के अकस्मात स्थानांतरण से विश्वविद्यालय परिसर में हतप्रभ की स्थिति है।

    शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल नवनियुक्त कुलपति से मिलकर पांच शिक्षकों के स्थानांतरण पर पुनर्विचार करने के लिए प्रयासरत है। शिक्षक संघ की ओर से कुलाधिपति से भी शिक्षकों के पक्ष को सुनने एवं स्थानांतरण पर पुनर्विचार करने का अनुरोध पत्र प्रेषित किया गया है। तीन विभागाध्यक्षों व दो वरीय शिक्षकों के स्थानांतरण से विश्वविद्यालय का हित होगा, यह समझ से परे है। ऐसा संज्ञान में आया है कि विश्वविद्यालय स्तर से कुलाधिपति कार्यालय को प्रेषित प्रतिवेदन के आधार पर राजभवन सचिवालय से निर्गत पत्र के आलोक में स्थानांतरण किया गया है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    इस स्थानांतरण से शिक्षक व कर्मियों में असमंजस व निराशा का भाव हैं। संबंधित विभागों के छात्र-छात्राओं में भी घोर निराशा का भाव है। शिक्षकों को ऐसा महसूस हो रहा है कि यह स्थानांतरण एक प्रकार से अनुशासनात्मक स्थानांतरण है। प्रभावित शिक्षकों को स्थानांतरण के कारण व आधार का भी ज्ञान नहीं है। शिक्षकों का मानना है कि स्थानांतरण में विश्वविद्यालय के नियमों की भी अवहेलना परिलक्षित होती है। तीन-तीन विभागाध्यक्षों को कार्यकाल पूर्ण होने के पूर्व ही स्थानांतरित कर दिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

    वरीय शिक्षकों का स्थानांतरण स्नातकोत्तर विभागों से महाविद्यालय में किया जाना किसी भी दृष्टिकोण से विश्वविद्यालय के हित मैं नहीं है। शिक्षकों का मानना है कि यह स्थानांतरण प्रायोजित तरीके से करवाया गया प्रतीत होता है। स्नातकोत्तर विभाग में ऐसे ही शिक्षकों की घोर कमी है। पांच शिक्षकों के स्थानांतरण से अध्यापन व शोध कार्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ना सुनिश्चित है। शिक्षकों का मानना है कि स्थानांतरण में विश्वविद्यालय परिनियमों की भी अवहेलना की गई प्रतीत होती है। कुछ वर्ष पूर्व विश्वविद्यालय शिक्षकों के स्थानांतरण के संदर्भ में कुलाधिपति कार्यालय से निर्गत पत्रों के दिशा निर्देशों का भी अनुपालन नहीं किया गया प्रतीत होता है। पांच शिक्षकों के स्थानांतरण से विश्वविद्यालय परिसर में उदासी का माहौल है।

    स्थानांतरित शिक्षकों के विभाग एवं विश्वविद्यालय में समर्पित व ईमानदार कार्यशैली के सभी कायल हैं। उनके स्थानांतरण से संबंधित विभागों के अध्यापन कार्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ना सुनिश्चित है।तीन-तीन विभाग अध्यक्षों एवं दो वरीय अध्यापकों का स्थानांतरण किसी भी दृष्टिकोण से विश्वविद्यालय के हित में नहीं है। स्थानांतरित शिक्षक विश्वविद्यालय के विभिन्न पदों पर अपना ईमानदारी पूर्ण दायित्वों का निर्वहन करते आए हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित विविध प्रकार के कार्यक्रमों में इन शिक्षकों की सक्रिय भूमिकाएं रही हैं। शिक्षकों का मानना है कि यह सभी पांच शिक्षक समय-समय पर विश्वविद्यालय से परिनियमों के आलोक में कार्य करने का अनुरोध करते रहते थे।

    विश्वविद्यालय में होने वाली विविध प्रकार की विसंगतियों के प्रति विश्वविद्यालय प्रशासन को सचेत करने का प्रयास करते थे। विश्वविद्यालय परिसर में हो रही चोरियों एवं सुरक्षा एजेंसी की भूमिका के संदर्भ में विश्वविद्यालय को संज्ञान लेने का अनुरोध किया करते थे। शिक्षकों के प्रोमोशन एवं हित के लिए विश्वविद्यालय परिसर में अपनी आवाज उठाया करते थे। स्थानांतरण इन सब का प्रतिफल है। शिक्षकों का मानना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कुलपति को शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों से दूर रखकर अपने तरीके से कार्यों को अंजाम दिलाने में यह स्थानांतरित शिक्षक अड़चन पैदा कर रहे थे।

    बताया जा रहा है कि विनोबा भावे विश्वविद्यालय में पढ़ाई, शोध व अन्य शैक्षणिक गतिविधियां कम, एक अलग ही सिंडिकेट का अंदरूनी गेम चल रहा है। इस सिंडिकेट में चार पदाधिकारियों की अहम भूमिका बताई जा रही है। इनमें एक पदाधिकारी सेवानिवृत्त होने के बाद भी विश्वविद्यालय के छोटे-बड़े कार्यक्रमों में अपना चेहरा चमकाते रहते हैं। उनकी पैंट राजभवन तक बताई जाती है। इन पांचों शिक्षकों का तबादला कराने में उनकी अहम भूमिका बताई जा रही है। यहां तक चर्चा है कि महामहिम को भी अंधेरे में रखकर वहीं के एक व्यक्ति के माध्यम से यह सारा खेल खेला गया है।

    बहरहाल मामला जो भी हो, लेकिन इस खेल में शामिल सभी पदाधिकारियों के चेहरे से जल्द ही नकाब उतरने की बात कही जा रही है। इनमें एक ऐसे पदाधिकारी हैं, जो विश्वविद्यालय का महत्वपूर्ण पद संभाल रहे हैं और वह सूचना आयोग से दंडित भी हो चुके हैं। वहीं एक पदाधिकारी नियमों का घोर उल्लंघन कर तीन-तीन पद पर काबिज हैं। जानकारों का कहना है कि निष्पक्ष और ईमानदारी से शिक्षक संघ के उठाए 23 बिन्दुओं पर जांच हो जाए, तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

    ये भी पढ़िए………

    पलामू में अमेरिका एवं सर्बिया की गोली बरामद, पुलिस से लूटी गयी राइफल भी मिली

    Post Views: 1,080
    Hazaribagh News Vinoba Bhave University
    Previous Articleपलामू में अमेरिका एवं सर्बिया की गोली बरामद, पुलिस से लूटी गयी राइफल भी मिली
    Next Article अरबों रुपये के सहकारी घोटाले में नेपाल के पूर्व गृहमंत्री रवि लामिछाने गिरफ्तार
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!

    September 15, 2026

    ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील

    September 14, 2026

    10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक

    September 12, 2026

    जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में

    September 11, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    मोटरसाइकिल पर लकड़ी ले जा रहे दो गिरफ्तार, वाहन भी जब्त

    September 15, 2026

    नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!

    September 15, 2026

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • मोटरसाइकिल पर लकड़ी ले जा रहे दो गिरफ्तार, वाहन भी जब्त
    • नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.