Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    67 से 65! झारखंड कैबिनेट के फैसले ने चौंकाया, डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति उम्र घटाई

    August 25, 2026

    24 घंटे का अल्टीमेटम… माफी नहीं तो आंदोलन! थाना प्रभारी से कथित गाली-गलौज मामले में पुलिस एसोसिएशन सख्त

    August 25, 2026

    झारखंड में बारिश ने फिर बढ़ाई चिंता, ऊंटारी रोड में 185 मिमी पानी; 29 अगस्त तक अलर्ट

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • 67 से 65! झारखंड कैबिनेट के फैसले ने चौंकाया, डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति उम्र घटाई
    • 24 घंटे का अल्टीमेटम… माफी नहीं तो आंदोलन! थाना प्रभारी से कथित गाली-गलौज मामले में पुलिस एसोसिएशन सख्त
    • झारखंड में बारिश ने फिर बढ़ाई चिंता, ऊंटारी रोड में 185 मिमी पानी; 29 अगस्त तक अलर्ट
    • आधी रात के बाद अचानक धंसने लगी जमीन, सीसीएल का लंकास्टर अस्पताल भी आया जद में
    • रात में पत्नी को मायके छोड़कर निकला युवक, सुबह सड़क किनारे मिला शव; गला घोंटकर हत्या की आशंका
    • एनीकट के बीच फंसा युवक, अचानक तेज धार में समाया; 500 मीटर तक दिखा बहता
    • उबका बांध में रिसाव, ग्रामीणों को सता रहा टूटने का डर; 100 एकड़ फसल और कई घरों पर खतरा
    • रामगढ़ के इस्पात प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Chhattisgarh»सूरजपुर दोहरे हत्याकांड मामले में एनएसयूआई का जिला अध्यक्ष सहित पांच आरोपित गिरफ्तार
    Chhattisgarh

    सूरजपुर दोहरे हत्याकांड मामले में एनएसयूआई का जिला अध्यक्ष सहित पांच आरोपित गिरफ्तार

    Surajpur: सूरजपुर दोहरे हत्याकांड में बड़ी अपडेट आई है। आज बुधवार को सरगुजा के पुलिस आईजी अंकित गर्ग ने हत्या में शामिल पांच आरोपितों के गिरफ्तारी की जानकारी दी है। इस हत्याकांड के चार दिन बाद सरगुजा आईजी अंकित गर्ग ने पत्रकार वार्ता में बताया कि सभी आरोपितों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही थी जिससे वह परेशान थे। इसी नाराजगी में उन्होंने कार्रवाई करने वाले प्रधान आरक्षक तालिब शेख के परिवार को निशाना बनाया था।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsOctober 16, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    सूरजपुर। सूरजपुर दोहरे हत्याकांड मामले में खुलासा करते हुए आज बुधवार को सरगुजा के पुलिस आईजी अंकित गर्ग ने हत्या में शामिल पांच आरोपितों के गिरफ्तारी की जानकारी दी है। उन्होंने आज सूरजपुर में एक पत्रकार वार्ता में बताया कि प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्या करने वाले मुख्य आरोपित कुलदीप साहू समेत पांच आरोपितों आर्यन विश्वकर्मा पिता संजय विश्वकर्मा, फूलसिंग पिता गणपत सिंह, चंद्रकांत चौधरी पिता शिवप्रसाद चौधरी एवं सूरज साहू पिता राजाराम साहू को गिरफ्तार किया है। आरोपित चंद्रकांत चौधरी एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष है। सभी को जेल भेजा जा चुका है और पुलिस आगे की जांच कर रही है।

    इस हत्याकांड के चार दिन बाद सरगुजा आईजी अंकित गर्ग ने पत्रकार वार्ता में बताया कि सभी आरोपितों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही थी जिससे वह परेशान थे। इसी नाराजगी में उन्होंने कार्रवाई करने वाले प्रधान आरक्षक तालिब शेख के परिवार को निशाना बनाया था।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    उल्लेखनीय है कि बीते रविवार को रविवार को सूरजपुर के चौपाटी इलाके में पुलिसकर्मी तालिब शेख और आदतन अपराधी कुलदीप साहू के बीच बहस हुई थी। कुलदीप ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिसकर्मी उसका जीवन दुश्वार कर रहे हैं। इस पर प्रधान आरक्षक ने जवाब दिया कि वह सिर्फ एक आरक्षक है और वरिष्ठ अधिकारियों की कार्रवाई से उसका कोई संबंध नहीं है। इसके बाद, कुलदीप ने होटल में खौलते तेल से प्रधान आरक्षक पर हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। गंभीर रूप से घायल आरक्षक को इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया।

    कुलदीप साहू फरार हो गया था, और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इस दौरान उसने एक और गंभीर अपराध को अंजाम दिया। प्रधान आरक्षक तालिब शेख के घर में घुसकर उसने उनकी पत्नी और बेटी की हत्या कर दी। घटना के समय तालिब शेख घर पर नहीं थे। जब उन्होंने घर पहुंचा तो खून से लथपथ घर मिला और पत्नी और बेटी गायब थे। खोजबीन के बाद, उनकी लाशें शहर से लगभग तीन किलोमीटर दूर मिलीं।

    आईजी अंकित गर्ग ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इस मामले में पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस कार्रवाई और प्रधान आरक्षक की सक्रियता के चलते आरोपितों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

    ये भी पढ़िए…….

    देवघर का सिविल सर्जन 70 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

    Post Views: 1,019
    Surajpur Case Surajpur Double Murder Case
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleदेवघर का सिविल सर्जन 70 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
    Next Article अनियमितताओं पर सवाल उठाया तो कर दिया स्थानांतरित, सवालों के घेरे में विभावि प्रशासन की कार्यशैली
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    एनीकट के बीच फंसा युवक, अचानक तेज धार में समाया; 500 मीटर तक दिखा बहता

    August 23, 2026

    उबका बांध में रिसाव, ग्रामीणों को सता रहा टूटने का डर; 100 एकड़ फसल और कई घरों पर खतरा

    August 22, 2026

    3 साल के बच्चे की मौत के बाद पुलिस पहुंची तो झोलाछाप डॉक्टर ने किया लकवा का नाटक, जेल दाखिल

    August 22, 2026

    झोलाछाप के इलाज से और कितनी जानें जाएंगी? बलरामपुर में तीन साल के मासूम की मौत, पहले भी कई लोगों की जा चुकी है जान

    August 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    67 से 65! झारखंड कैबिनेट के फैसले ने चौंकाया, डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति उम्र घटाई

    August 25, 2026

    24 घंटे का अल्टीमेटम… माफी नहीं तो आंदोलन! थाना प्रभारी से कथित गाली-गलौज मामले में पुलिस एसोसिएशन सख्त

    August 25, 2026

    झारखंड में बारिश ने फिर बढ़ाई चिंता, ऊंटारी रोड में 185 मिमी पानी; 29 अगस्त तक अलर्ट

    August 25, 2026

    आधी रात के बाद अचानक धंसने लगी जमीन, सीसीएल का लंकास्टर अस्पताल भी आया जद में

    August 25, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • 67 से 65! झारखंड कैबिनेट के फैसले ने चौंकाया, डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति उम्र घटाई
    • 24 घंटे का अल्टीमेटम… माफी नहीं तो आंदोलन! थाना प्रभारी से कथित गाली-गलौज मामले में पुलिस एसोसिएशन सख्त
    • झारखंड में बारिश ने फिर बढ़ाई चिंता, ऊंटारी रोड में 185 मिमी पानी; 29 अगस्त तक अलर्ट
    • आधी रात के बाद अचानक धंसने लगी जमीन, सीसीएल का लंकास्टर अस्पताल भी आया जद में
    • रात में पत्नी को मायके छोड़कर निकला युवक, सुबह सड़क किनारे मिला शव; गला घोंटकर हत्या की आशंका
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.