Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    छात्रावास की मांग को लेकर छात्रों ने उठाई आवाज, लरंगसाय पीजी कॉलेज में बालक-बालिका हॉस्टल के लिए उच्च शिक्षा विभाग को ज्ञापन

    August 3, 2026

    शनैः-शनैः जीत की ओर बढ़ रहे प्रशांत किशोर, 20वें चरण में 11,621 वोटों की बढ़त

    August 3, 2026

    सावन की पहली सोमवारी पर शिवमय हुई रांची, पहाड़ी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब; हर-हर महादेव से गूंजा शहर

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • छात्रावास की मांग को लेकर छात्रों ने उठाई आवाज, लरंगसाय पीजी कॉलेज में बालक-बालिका हॉस्टल के लिए उच्च शिक्षा विभाग को ज्ञापन
    • शनैः-शनैः जीत की ओर बढ़ रहे प्रशांत किशोर, 20वें चरण में 11,621 वोटों की बढ़त
    • सावन की पहली सोमवारी पर शिवमय हुई रांची, पहाड़ी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब; हर-हर महादेव से गूंजा शहर
    • श्रावण की पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब
    • बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की बढ़त बरकरार, 15वें चरण के बाद 8,202 वोट से आगे
    • जेपीएससी गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन: पलामू में दो आरोपितों के ठिकानों पर CID की छापेमारी, रांची, हजारीबाग, बोकारो और धनबाद समेत कई जिलों में कार्रवाई
    • मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर, 20 साल के अपराध की कहानी का हुआ अंत
    • मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर, जेल शिफ्टिंग के दौरान पुलिसकर्मी से हथियार छीनकर भागने की कोशिश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»State»लोकसभा चुनाव : कोडरमा में रीतलाल वर्मा ने डाली थी भाजपा की मजबूत नींव, पांच बार चुने गए थे सांसद
    State

    लोकसभा चुनाव : कोडरमा में रीतलाल वर्मा ने डाली थी भाजपा की मजबूत नींव, पांच बार चुने गए थे सांसद

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsApril 18, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    कोडरमा, अरुण सूद। कोडरमा संसदीय क्षेत्र से पांच बार सांसद चुने गए स्व. रीतलाल प्रसाद वर्मा ने इलाके में भाजपा की मजबूत नींव रखी थी। कॉलेज से ही राजनीति में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने वाले कोडरमा के पूर्व भाजपा सांसद स्व. वर्मा राजनीतिक जीवन में चुनाव मैदान में सफलता का सफर तय करते गए। वे वकालत छोड़ राजनीति में आए और यहां अपनी एक अलग पहचान बनाई।

    1969 में जनसंघ का जिलाध्यक्ष बनने के बाद 1972 में जनसंघ के टिकट पर जमुआ विधानसभा से पहली बार विधायक बने थे और कांग्रेस के मजबूत संगठन को ध्वस्त करने में सफल रहे थे। उन्होंने जमुआ विस क्षेत्र पर तत्कालीन श्रम मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता सदानंद प्रसाद को मात दी। गरीब गुरबों के अधिकार दिलाने और साफ-सुथरी शासन-प्रशासन का निर्माण करना ही स्वर्गीय वर्मा का मुख्य उद्देश्य था। यही कारण है कि वर्ष 1974 में लोकनायक जय प्रकाश नारायण के आह्वान पर उन्होंने एकीकृत बिहार विधानसभा से विधायक पद से त्याग पत्र दे दिया और जेपी के आंदोलन में शामिल हो गए।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    1977 में कोडरमा संसदीय क्षेत्र का गठन हुआ। तब पहली बार लोक दल से रीतलाल प्रसाद वर्मा सांसद बने और इस क्षेत्र के ज्वलंत मुद्दों को संसद में उठाने का कार्य किया। जमुआ प्रखंड के भंडारो गांव में 1 फरवरी, 1938 को किसान परिवार में जन्मे स्व. रीतलाल प्रसाद वर्मा ने एलएलबी और डीआईपी की शिक्षा लेने के बाद राजनीति को कैरियर बनाया। गिरिडीह-कोडरमा रेलवे लाइन, मरकच्चो के बरियारडीह आयुध कारखाना के लिए वे संसद में बात रखते रहे। अलग वनांचल राज्य के लिए संसद के भीतर एवं बाहर आवाज को बुलंद करते रहे। वे 1977 के बाद जनता पार्टी से 1980, भाजपा से 1889, 1996 और 1998 में कोडरमा से सांसद चुने गए थे।

    पहली बार रिकार्ड मतों से जीते

    रीतलाल प्रसाद वर्मा ने अपना पहला संसदीय चुनाव वर्ष 1977 में रिकार्ड मतों से जीता। उस समय कुल मतदाताओं की संख्या 602764 थी जिसमें 261508 वोट डाले गए। कुल वैध मतों की संख्या 251525 थी जिसमे रीतलाल प्रसाद वर्मा को 169387 मत मिले थे जो कुल मतों का 67.34 प्रतिशत था। यह रिकॉर्ड अबतक नहीं टूटा है। 1977 के चुनाव में कांग्रेस के चपलेन्दु भट्टाचार्य को 53359, भाकपा के रामनारायण प्रसाद यादव को 21377 और निर्दलीय जोहन मरांडी को 7412 मत मिले थे।

    ये भी पढ़िए……

    झामुमो नेता अंतू तिर्की व तीन अन्य पांच दिन के ईडी रिमांड पर

    Post Views: 508
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleझामुमो नेता अंतू तिर्की व तीन अन्य पांच दिन के ईडी रिमांड पर
    Next Article हिंदू नव जागरण समिति ने निकाली बाइक रैली, जय श्री राम के उद्घोष से गूंजा भंवरमाल
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    ट्रायल के दौरान धराशाई हुआ रोहतासगढ़ रोपवे

    December 26, 2025

    झारखंड कैडर के 10 आईपीएस को लेवल 12 वेतनमान में प्रोन्नति

    January 13, 2025

    रामानुजगंज: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के शौर्य संचलन में उमड़ा सनातनियों का जनसैलाब

    December 24, 2024

    एबीवीपी ने छेड़खानी मामले को लेकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

    December 19, 2024
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    छात्रावास की मांग को लेकर छात्रों ने उठाई आवाज, लरंगसाय पीजी कॉलेज में बालक-बालिका हॉस्टल के लिए उच्च शिक्षा विभाग को ज्ञापन

    August 3, 2026

    शनैः-शनैः जीत की ओर बढ़ रहे प्रशांत किशोर, 20वें चरण में 11,621 वोटों की बढ़त

    August 3, 2026

    सावन की पहली सोमवारी पर शिवमय हुई रांची, पहाड़ी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब; हर-हर महादेव से गूंजा शहर

    August 3, 2026

    श्रावण की पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    August 3, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • छात्रावास की मांग को लेकर छात्रों ने उठाई आवाज, लरंगसाय पीजी कॉलेज में बालक-बालिका हॉस्टल के लिए उच्च शिक्षा विभाग को ज्ञापन
    • शनैः-शनैः जीत की ओर बढ़ रहे प्रशांत किशोर, 20वें चरण में 11,621 वोटों की बढ़त
    • सावन की पहली सोमवारी पर शिवमय हुई रांची, पहाड़ी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब; हर-हर महादेव से गूंजा शहर
    • श्रावण की पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब
    • बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की बढ़त बरकरार, 15वें चरण के बाद 8,202 वोट से आगे
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.