Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    जेपीएससी भर्ती घोटाले की जांच तेज: जानिए पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते से दूसरे दिन किन सवालों पर हुई पूछताछ

    July 29, 2026

    सुदर्शन यादव को मिला ‘छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान’, प्रदेशभर की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

    July 29, 2026

    31 साल बाद घर लौटा लापता युवक: जानिए कैसे अचानक लौटे साधु शर्मा, भावुक पुनर्मिलन से नम हुईं गांव की आंखें

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • जेपीएससी भर्ती घोटाले की जांच तेज: जानिए पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते से दूसरे दिन किन सवालों पर हुई पूछताछ
    • सुदर्शन यादव को मिला ‘छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान’, प्रदेशभर की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
    • 31 साल बाद घर लौटा लापता युवक: जानिए कैसे अचानक लौटे साधु शर्मा, भावुक पुनर्मिलन से नम हुईं गांव की आंखें
    • झारखंड में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता: जानिए कैसे एक करोड़ का इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार हुआ
    • Rashifal 29 July 2026 : जानिए किस राशि के लिए खुलेगा सफलता का द्वार, किसे रहना होगा सतर्क
    • इतिहास के पन्नों में 29 जुलाई: जानिए कैसे हुई नासा की स्थापना, अंतरिक्ष अनुसंधान के नए युग की हुई शुरुआत
    • धनबाद में ईडी का बड़ा एक्शन: जानिए किन 25 ठिकानों पर पड़ी छापेमारी, अवैध कोयला कारोबार की जांच तेज
    • आधी रात किराना दुकान में भड़की भीषण आग, जानिए कैसे लाखों का सामान मिनटों में जलकर हुआ राख
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Education»Gautam Buddha College: गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में फूटा भावनाओं का ज्वार
    Education

    Gautam Buddha College: गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में फूटा भावनाओं का ज्वार

    Gautam Buddha College: पूर्ववर्ती छात्र संघ पुनर्गठन सह समागम में छात्र-छात्राओं ने ताजा किए कॉलेज में गुजारे पल, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गुलजार हुआ माहौल
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsFebruary 25, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Gautam Buddha College
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    हजारीबाग (Gautam Buddha College)। ऐ वक्त रूक जा, थम जा, ठहर जा, वापस जरा दौड़ पीछे…। गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मुकुंदगंज, हजारीबाग में रविवार को भावनाओं का ज्वार फूट रहा था। कोई भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष शीश नमन कर रहा था, तो कोई विशाल मैदान में पुराने साथियों के साथ चहलकदमी कर रहा था। एक छात्रा कॉमन रूम में सहायक प्राध्यापकों संग कॉलेज में बीते काल की स्मृतियों का वर्णन कर रही थी, तो कुछ छात्राएं प्राचार्य से आशीर्वाद ले रही थीं। कुछ छात्र घूम-घूम कर कक्षाएं देख रहे थे और पुरानी यादों को ताजा कर रहे थे। यह पल था पूर्ववर्ती छात्र संघ पुनर्गठन सह समागम का। (Gautam Buddha College)

    कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि कॉलेज प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष मनोज कुमार और विशिष्ट अतिथि सचिव मिथिलेश मिश्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। (Gautam Buddha College) फिर प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार यादव ने विषय प्रवेश कराया। प्रशिक्षु नेहा कुमारी, गायत्री कुमारी, अदिति, कुमारी श्वेता, सचिन, अनुराग कुमार आदि ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति से सतरंगी छटा बिखेर दी।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    Gautam Buddha College

    Gautam Buddha College: जेसीआरटी के 10 सदस्यों में छह गौतम बुद्ध बीएड कॉलेज के पास आउट प्रशिक्षु : डॉ पुरुषोत्तम

    समागम में कई पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं ने अभिभाषण के माध्यम से अपनी पुरानी यादें ताजा कीं और अनुभव बयां की। वर्ष 2014-15 बैच के डॉ पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को इस कॉलेज में सीखने योग्य अनुशासन, सौहार्द, टीम भावना, जनसेवा समेत कई मूल मंत्र दिए। आज कॉलेज से प्रशिक्षण लेकर पासआउट हुए सभी पूर्ववर्ती छात्र-छात्राएं कहीं-न-कहीं रोजगार से जुड़े हैं। (Gautam Buddha College)

    अधिकांश विद्यार्थी विभिन्न शिक्षण संस्थानों में बतौर शिक्षक अपनी सेवा दे रहे हैं। उन्होंने कॉलेज की विशेषता बताई कि जेसीआरटी के 10 सदस्यों में छह गौतम बुद्ध बीएड कॉलेज के पास आउट प्रशिक्षु कार्यरत हैं। मंच संचालन प्रशिक्षु प्रिया कुमारी, स्वागत गान बिन्दु कुमारी एंड ग्रुप और धन्यवाद ज्ञापन आईक्यूएसी की को-ऑर्डिनेटर डॉ बसुंधरा कुमारी ने दिया। मौके पर सभी सहायक प्राध्यापक व शिक्षकेत्तर कर्मी मौजूद थे।

    Gautam Buddha College

    कुंदन अध्यक्ष और उपेंद्र बने पूर्ववर्ती छात्र संघ के सचिव

    गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में पूर्ववर्ती छात्र संघ का पुनर्गठन किया गया। वर्तमान सत्र में अगले तीन वर्षों के लिए कुंदन कुमार रजक अध्यक्ष, पप्पू कुमार उपाध्यक्ष और उपेंद्र कुमार दांगी सचिव चुने गए। संयुक्त सचिव संतोष कुमार, कोषाध्यक्ष कैलाश राणा और कार्यकारिणी सदस्य बंटी कुमार और राजेश कुमार दास बने। (Gautam Buddha College) नई कमेटी को कॉलेज प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष, सचिव और प्राचार्य ने बधाई दी। समागम में पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। वहीं पूर्ववर्ती प्रशिक्षुओं ने कॉलेज को उपहार के रूप में दीवार घड़ी भेंट की।

    Gautam Buddha College

    नवनिर्वाचित पूर्ववर्ती छात्र संगठन अपनी बेहतर भूमिका निभाए : मनोज कुमार

    कॉलेज प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने नवनिर्वाचित पूर्ववर्ती छात्र संगठन का स्वागत और शुभकामनाएं देते हुए अपनी बेहतर भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वे कॉलेज स्थापना काल वर्ष 2007 से अब तक के पूर्ववर्ती छात्रों से लगातार संपर्क बनाए रखें और कॉलेज व प्रशिक्षुओं के विकास में अपना योगदान दें। समय-समय पर कार्यक्रम कराएं और अगली बार से समागम आयोजित कराने में अपनी सहभागिता निभाएं। (Gautam Buddha College) सचिव मिथिलेश मिश्र ने पूर्ववर्ती छात्र समागम के उद्देश्य से सभी को अवगत कराया। साथ ही नई कमेटी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    ये भी पढ़िए……….

    Balrampur News: शिव गुरु महोत्सव में भक्तों का उमड़ा जनसैलाब, दूसरे राज्य से भी बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

    Post Views: 732
    Gautam Buddha College
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous ArticleBalrampur News: शिव गुरु महोत्सव में भक्तों का उमड़ा जनसैलाब, दूसरे राज्य से भी बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
    Next Article Hazaribag News: सुदेश महतो ही झारखंड के युवाओं के दर्द को समझ सकते हैं : विकास राणा
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    JAC 12th Result : झारखंड इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम जारी, विज्ञान में मुस्तफा, वाणिज्य में अजय व कृति और कला में छोटी कुमारी स्टेट टॉपर

    May 6, 2026

    जैक ने 12वीं का रिजल्ट किया जारी, साइंस में 79.26 और कॉमर्स में 91.2 प्रतिशत छात्र सफल

    May 31, 2025

    विनोबा भावे विश्वविद्यालय (VBU) में एलएलएम परीक्षा रद्द! क्या घोटाले पर पर्दा डालने की साजिश?

    March 13, 2025

    विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के वीसी बदले, डाॅ दिनेश कुमार सिंह होंगे नए कुलपति

    March 13, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    जेपीएससी भर्ती घोटाले की जांच तेज: जानिए पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते से दूसरे दिन किन सवालों पर हुई पूछताछ

    July 29, 2026

    सुदर्शन यादव को मिला ‘छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान’, प्रदेशभर की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

    July 29, 2026

    31 साल बाद घर लौटा लापता युवक: जानिए कैसे अचानक लौटे साधु शर्मा, भावुक पुनर्मिलन से नम हुईं गांव की आंखें

    July 29, 2026

    झारखंड में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता: जानिए कैसे एक करोड़ का इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार हुआ

    July 29, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • जेपीएससी भर्ती घोटाले की जांच तेज: जानिए पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते से दूसरे दिन किन सवालों पर हुई पूछताछ
    • सुदर्शन यादव को मिला ‘छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान’, प्रदेशभर की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
    • 31 साल बाद घर लौटा लापता युवक: जानिए कैसे अचानक लौटे साधु शर्मा, भावुक पुनर्मिलन से नम हुईं गांव की आंखें
    • झारखंड में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता: जानिए कैसे एक करोड़ का इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार हुआ
    • Rashifal 29 July 2026 : जानिए किस राशि के लिए खुलेगा सफलता का द्वार, किसे रहना होगा सतर्क
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.