Close Menu
Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    धनबाद में ईडी का बड़ा एक्शन: जानिए किन 25 ठिकानों पर पड़ी छापेमारी, अवैध कोयला कारोबार की जांच तेज

    July 28, 2026

    आधी रात किराना दुकान में भड़की भीषण आग, जानिए कैसे लाखों का सामान मिनटों में जलकर हुआ राख

    July 28, 2026

    Rashifal 28 July 2026 : जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे बरतनी होगी सावधानी

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News
    Trending
    • धनबाद में ईडी का बड़ा एक्शन: जानिए किन 25 ठिकानों पर पड़ी छापेमारी, अवैध कोयला कारोबार की जांच तेज
    • आधी रात किराना दुकान में भड़की भीषण आग, जानिए कैसे लाखों का सामान मिनटों में जलकर हुआ राख
    • Rashifal 28 July 2026 : जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे बरतनी होगी सावधानी
    • इतिहास के पन्नों में 28 जुलाई: जानिए भारत में पहली बार कब और कैसे पहचान के लिए हुआ फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल
    • छात्र आंदोलन के बीच तेज प्रताप यादव गिरफ्तार: जानिए किन आरोपों में भेजे गए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
    • कोयला परियोजना में ताबड़तोड़ फायरिंग: जानिए कैसे अपराधियों ने दो हाइवा वाहनों को बनाया निशाना, पुलिस जांच में जुटी
    • NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: जानिए क्यों छोड़ा पद, छात्रों के आंदोलन के बाद लिया बड़ा फैसला
    • ऑफबीट इंपैक्ट: 41 प्रकरण, 98,600 रुपये का चालान… खबर के बाद रामानुजगंज में भारी वाहनों पर बड़ी कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»National»PM Modi Speech: 2024 में कांग्रेस का सफाया होना तय: पीएम मोदी
    National

    PM Modi Speech: 2024 में कांग्रेस का सफाया होना तय: पीएम मोदी

    PM Modi Speech: प्रधानमंत्री ने अबकी बार 400 पार का नारा भी दोहराया। पीएम ने कहा कि एनडीए की 400 पार की बात मैं भी सुन रहा हूं।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsFebruary 11, 2024Updated:February 11, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    PM Modi Speech
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    झाबुआ (PM Modi Speech)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि साल 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की छुट्टी हुई थी, अब 2024 में कांग्रेस का सफाया तय है। उन्होंने कहा कि सबसे पिछड़े और वंचितों का कल्याण, हमारी सरकार की प्राथमिकता है।

    प्रधानमंत्री मोदी रविवार को मध्य प्रदेश प्रवास के दौरान झाबुआ के गोपालपुरा में आयोजित जनजातीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यक्रम के जरिए मध्य प्रदेश में 2024 लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज किया।
    PM Modi Speech

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    PM Modi Speech: झाबुआ जितना मध्यप्रदेश से जुड़ा है उतना ही गुजरात से

    प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में आए लोगों का गुजराती में अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि झाबुआ जितना मध्यप्रदेश से जुड़ा है, उतना ही गुजरात से जुड़ा है। यहाँ रहते हुए मुझे यहाँ के जनजीवन और परम्पराओं से करीब से जुड़ने का मौका मिला था। आपके बीच आकर वही भाव ताजा हो जाता है। (PM Modi Speech) इन दिनों इस क्षेत्र में भगोरिया की तैयारी चल रही होगी। मैं आप सभी को भगोरिया की शुभकामनाएं देता हूं। भगोरिया से पहले मुझे यहां ढेर सारी सौगात आपके चरणों में सुपुर्द करने का सौभाग्य मिला है।

    यहां आने से पहले मैने देखा कि मेरी यात्रा को लेकर चर्चाएं हो रही है। (PM Modi Speech) कुछ लोग कह रहे हैं, मोदी मप्र में झाबुआ से लोकसभा की लड़ाई का आगाज करेगा। मैं बताना चाहता हूं मोदी लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए नहीं आया है। मैं मप्र की जनता का आभार व्यक्त करने आया हूं। मप्र में विस चुनाव नतीजों से पहले आप बता चुके हैं कि लोकसभा के लिए आपका क्या मूड है।

    PM Modi Speechप्रधानमंत्री ने अबकी बार 400 पार का नारा भी दोहराया। पीएम ने कहा कि एनडीए की 400 पार की बात मैं भी सुन रहा हूं। लेकिन अकेली भाजपा 370 पार करेगी। उन्होंने मौजूद लोगों से चुनाव की तैयारी में जुट जाने की अपील करते हुए कहा कि आपको यहां से आकर एक ही काम करना है। (PM Modi Speech) पिछले तीन चुनाव में आपके यहां पोलिंग बूथ में क्या रिजल्ट आया था, उसे निकालो और कितने वोट पड़े वह निकालो और कमल को किस पोलिंग बूथ पर ज्यादा वोट मिले उसे लिख लो और जहां ज्यादा वोट मिले वहां 370 वोट ज्यादा मिलने चाहिए, ऐसी तैयारी करें।

    देश के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी है आदिवासी समाज

    प्रधानमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश को बीमार बनाने के पीछे कांग्रेस का गाँव, गरीब और आदिवासी समाज के प्रति नफरत भरा रवैया था। कांग्रेस के लिए आदिवासी का मतलब कुछ वोट होता है। इन्हें गरीबों की याद सिर्फ चुनाव के समय याद आती थी। अटल जी की सरकार ने आदिवासियों के लिए अलग मंत्रालय बनाया। (PM Modi Speech) ये भाजपा की सरकार है, जिसने वन उपज पर एमएसपी में वृद्धि की। करीब 90 वन उत्पादों को एमएसपी के अंतर्गत लाया गया। हमारे लिए जनजातीय समाज वोट बैंक नहीं देश का गौरव है। देश के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी है आदिवासी समाज।

    PM Modi Speechसबसे पिछड़े और सबसे वंचित हमारी सरकार की प्राथमिकता

    मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने इतने वर्षों में सिर्फ 100 एकलव्य स्कूल खोले, जबकि भाजपा की सरकार ने इससे चार गुना ज्यादा स्कूल खोले हैं। एक भी आदिवासी बच्चा शिक्षा के अभाव में रह जाए यह संभव नहीं। भाजपा ने वन संपदा कानून में सुधार किया और आदिवासियों को उनके अधिकार लौटाए। इसके अलावा सिकल सेल एनीमिया के लिए हमारी सरकार ने काम किया। (PM Modi Speech) आज स्वामित्व योजना के माध्यम से लोगों को उनकी जमीन के कागज दिए जा रहे हैं। आज भी लाखों लोगों को स्वामित्व अधिकार पत्र दिए हैं। ये वो सुरक्षा पत्र है, जिससे जमीन विवाद में सुरक्षा मिलती है। जो सबसे पिछड़े और सबसे वंचित हैं वही हमारी सरकार की प्राथमिकता है।

    PM Modi Speechकांग्रेस को तो बस अपने महल की चिंता थी

    उन्होंने कहा कि हमारी सरकार मध्यप्रदेश के आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्स्चर विकास के लिए काम कर रही है। पिछली सरकारों के मुकाबले हम 24 गुना ज्यादा पैसा मध्यप्रदेश को दे रहे हैं। (PM Modi Speech) आज एक एक सेक्टर में करोड़ों रुपये भेजा जा रहा है। पहले जनजाति इलाकों तक रेल, सड़क की परियोजना पहुँचती ही नहीं थी क्योंकि कांग्रेस को तो बस अपने महल की चिंता थी। (PM Modi Speech)

    इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी जनजातीय सम्मेलन में 7500 करोड़ की सड़क, रेल, बिजली और जल क्षेत्र से संबंधित 22 विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण कर राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री मोदी रथ पर सवार होकर लोगों का अभिवादन करते हुए जनजातीय सम्मेलन के मंच तक पहुंचे। जनजातीय महासम्मेलन के मंच पर पहुंचने पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया।

    कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग पहुंचे हैं। लोगों ने मोदी-मोदी ने नारे लगाकर उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री को आदिवासी जैकेट, पीला साफा, वनवासी राम का मोमेंटो और आदिवासी तीर कमान भेंट किया गया। कार्यक्रम से पूर्व पीएम मोदी ने जनजातीय महासम्मेलन में विभिन्न विकास कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। (PM Modi Speech) इस दौरान उनके साथ केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा, राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद थे।

    ये भी पढ़िए………….

    Vidyut Jamwal Arrested: खतरनाक स्टंट करने के आरोप में अभिनेता विद्युत जामवाल गिरफ्तार

    Post Views: 485
    PM Modi Speech
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous ArticleVidyut Jamwal Arrested: खतरनाक स्टंट करने के आरोप में अभिनेता विद्युत जामवाल गिरफ्तार
    Next Article Mumbai News: मुंबई में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    इतिहास के पन्नों में 28 जुलाई: जानिए भारत में पहली बार कब और कैसे पहचान के लिए हुआ फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल

    July 28, 2026

    छात्र आंदोलन के बीच तेज प्रताप यादव गिरफ्तार: जानिए किन आरोपों में भेजे गए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

    Sponsor: RKDF University, RanchiJuly 26, 2026

    NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: जानिए क्यों छोड़ा पद, छात्रों के आंदोलन के बाद लिया बड़ा फैसला

    July 25, 2026

    23 जुलाई का इतिहास, जानिए इस दिन क्यों हुई थी देश में एक नई शुरुआत और किन घटनाओं ने बदली दुनिया

    July 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    धनबाद में ईडी का बड़ा एक्शन: जानिए किन 25 ठिकानों पर पड़ी छापेमारी, अवैध कोयला कारोबार की जांच तेज

    July 28, 2026

    आधी रात किराना दुकान में भड़की भीषण आग, जानिए कैसे लाखों का सामान मिनटों में जलकर हुआ राख

    July 28, 2026

    Rashifal 28 July 2026 : जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे बरतनी होगी सावधानी

    July 28, 2026

    इतिहास के पन्नों में 28 जुलाई: जानिए भारत में पहली बार कब और कैसे पहचान के लिए हुआ फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल

    July 28, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • धनबाद में ईडी का बड़ा एक्शन: जानिए किन 25 ठिकानों पर पड़ी छापेमारी, अवैध कोयला कारोबार की जांच तेज
    • आधी रात किराना दुकान में भड़की भीषण आग, जानिए कैसे लाखों का सामान मिनटों में जलकर हुआ राख
    • Rashifal 28 July 2026 : जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे बरतनी होगी सावधानी
    • इतिहास के पन्नों में 28 जुलाई: जानिए भारत में पहली बार कब और कैसे पहचान के लिए हुआ फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल
    • छात्र आंदोलन के बीच तेज प्रताप यादव गिरफ्तार: जानिए किन आरोपों में भेजे गए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.