Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    100 एकड़ वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई के बाद एक्शन में वन विभाग, संयुक्त टीम ने किया जमीन का चिन्हांकन

    September 16, 2026

    BIG BREAKING : एचईसी की जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, विरोध के बाद मचा बवाल

    September 16, 2026

    गणेश उत्सव में डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • 100 एकड़ वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई के बाद एक्शन में वन विभाग, संयुक्त टीम ने किया जमीन का चिन्हांकन
    • BIG BREAKING : एचईसी की जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, विरोध के बाद मचा बवाल
    • गणेश उत्सव में डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
    • बारिश थमी तो बढ़ी उमस, बलरामपुर में गर्मी ने किया बेहाल, 18 सितंबर के बाद फिर बदलेगा मौसम
    • मोटरसाइकिल पर लकड़ी ले जा रहे दो गिरफ्तार, वाहन भी जब्त
    • नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»National»PM Modi In Goa: प्रधानमंत्री मोदी आज गोवा को देंगे 1330 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात
    National

    PM Modi In Goa: प्रधानमंत्री मोदी आज गोवा को देंगे 1330 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात

    PM Modi In Goa: प्रधानमंत्री गोवा में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में 1330 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री गोवा के राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के स्थायी परिसर को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsFebruary 6, 2024Updated:February 6, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    फाइल फोटो।
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    पणजी (PM Modi In Goa)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (मंगलवार) सुबह गोवा के दौरे पर पहुंच रहे हैं। वो सुबह लगभग 10:30 बजे ओएनजीसी सी सर्वाइवल सेंटर और करीब 10:45 बजे भारत ऊर्जा सप्ताह 2024 का उद्घाटन करेंगे। इसके पश्चात दोपहर लगभग 2:45 पर प्रधानमंत्री मोदी विकसित भारत, विकसित गोवा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के गोवा कार्यक्रम की संक्षिप्त सचित्र जानकारी भाजपा ने एक्स हैंडल पर जारी की है।

    केंद्र सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) की प्रधानमंत्री मोदी के गोवा दौरे की पूर्व संध्या पर जारी विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऊर्जा आवश्यकताओं में आत्मनिर्भरता हासिल करने पर ध्यान केंद्रित रखा है। इसी दिशा में 6 से 9 फरवरी तक गोवा में भारत ऊर्जा सप्ताह 2024 का आयोजन किया जा रहा है। यह देश की ऐसी एकमात्र ऊर्जा प्रदर्शनी और सम्मेलन होगा, जो संपूर्ण ऊर्जा मूल्य शृंखला को सशक्त मंच प्रदान करेगा और भारत के ऊर्जा पारगमन लक्ष्यों के लिए उत्प्रेरक के रूप में काम करेगा। प्रधानमंत्री वैश्विक तेल एवं गैस कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और विशेषज्ञों के साथ बैठक करेंगे। (PM Modi In Goa)

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    पीआईबी के अनुसार, भारत ऊर्जा सप्ताह का प्रमुख मकसद स्टार्टअप को प्रोत्साहन और उन्हें ऊर्जा मूल्य शृंखला में एकीकृत करना होगा। इस दौरान कई देशों के लगभग 17 ऊर्जा मंत्रियों सहित इस क्षेत्र के जुड़े 35,000 से अधिक लोगों की भागीदारी होगी। कार्यक्रम में 900 से अधिक प्रदर्शक अपनी प्रदर्शनी के साथ भागीदारी करेंगे। इसमें छह समर्पित देशों- कनाडा, जर्मनी, नीदरलैंड, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका के पैवेलियन होंगे। देश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) ने ऊर्जा क्षेत्र में किए गए नवाचारों का प्रदर्शन करेगा। इसके लिए विशेष मेक इन इंडिया पैवेलियन का भी आयोजन किया जा रहा है। (PM Modi In Goa)

    प्रधानमंत्री गोवा में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में 1330 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री गोवा के राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के स्थायी परिसर को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। नवनिर्मित संस्थान परिसर में विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए ट्यूटोरियल कॉम्प्लेक्स, विभागीय कॉम्प्लेक्स, सेमिनार कॉम्प्लेक्स, प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स, छात्रावास, स्वास्थ्य केंद्र, स्टाफ क्वार्टर, सुविधा केंद्र, खेल मैदान और अन्य सुविधाएं जैसी विभिन्न सुविधाएं दी गई हैं। (PM Modi In Goa)

    PM Modi In Goa

    PM Modi In Goa राष्ट्रीय जलक्रीड़ा संस्थान के नये परिसर का लोकार्पण करेंगे पीएम मोदी

    पीआईबी के अनुसार, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय जलक्रीड़ा संस्थान के नये परिसर का लोकार्पण करेंगे। यह संस्थान जनता और सशस्त्र बलों दोनों के लिए जलक्रीड़ा और जल रेस्क्यू गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 28 विशेष पाठ्यक्रम शुरू करेगा। प्रधानमंत्री दक्षिण गोवा में 100 टीपीडी एकीकृत अपशिष्ट प्रबंधन सुविधा का भी उद्घाटन करेंगे। इसे 60 टीपीडी गीले कचरे और 40 टीपीडी सूखे कचरे को वैज्ञानिक तकनीक से प्रशोधन के लिए डिज़ाइन किया गया है। (PM Modi In Goa) इसमें इसमें 500 किलोवाट का सौर ऊर्जा संयंत्र भी शामिल है जो अधिशेष बिजली उत्पन्न करता है। प्रधानमंत्री मोदी पणजी और रीस मैगोस को जोड़ने वाली पर्यटन गतिविधियों के साथ यात्री रोप-वे की आधारशिला रखेंगे। वो दक्षिण गोवा में 100 एमएलडी जल उपचार संयंत्र के निर्माण की आधारशिला भी रखेंगे। प्रधानमंत्री रोजगार मेले के तहत विभिन्न विभागों में 1930 नई सरकारी भर्तियों को नियुक्ति आदेश देंगे और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र भी सौंपेंगे। (PM Modi In Goa)

    PM Modi In Goa
    फाइल फोटो।

    ओएनजीसी सी सर्वाइवल सेंटर, वैश्विक मानकों के अनुरूप एक अद्वितीय समुद्री सर्वाइवल प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। इसमें 10,000 से 15,000 कर्मियों को वार्षिक प्रशिक्षण दिया जा सकेगा। इससे खराब मौसम की स्थिति में नियंत्रित अभ्यास से प्रशिक्षुओं के समुद्री जीवन कौशल में वृद्धि होगी और संभावित आपदाओं से सुरक्षित रहने की संभावना बढ़ जाएगी।

    ये भी पढ़िए………..

    Brahmin Community: भाजपा के नए जिलाध्यक्ष को ब्राह्मण समाज ने दी बधाई

    Post Views: 529
    PM Modi In Goa
    Previous ArticleBrahmin Community: भाजपा के नए जिलाध्यक्ष को ब्राह्मण समाज ने दी बधाई
    Next Article JSSC Paper Leak Case 2024: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग पेपर लीक केस की जांच ईडी करेगा, पुलिस से प्राथमिकी की प्रति मांगी
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    290 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी में ED का शिकंजा, 11 ठिकानों पर छापा; आखिर कहां गया बैंक का पैसा?

    September 3, 2026

    नेपाल में बाढ़ के बाद मलबे में दबा सबसे बड़ा राज… 4 हजार लोग लापता, 161 शवों की पहचान नहीं

    September 3, 2026

    नेपाल की नदियां बनीं मौत का रास्ता, त्रिशूली-नारायणी से मिले 321 शव… 280 का DNA टेस्ट शुरू

    September 1, 2026

    नेपाल में बाढ़ के बाद नई आफत, सड़ने लगे इंसानों और पशुओं के शव… महामारी का खतरा बढ़ा

    August 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    100 एकड़ वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई के बाद एक्शन में वन विभाग, संयुक्त टीम ने किया जमीन का चिन्हांकन

    September 16, 2026

    BIG BREAKING : एचईसी की जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, विरोध के बाद मचा बवाल

    September 16, 2026

    गणेश उत्सव में डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

    September 16, 2026

    बारिश थमी तो बढ़ी उमस, बलरामपुर में गर्मी ने किया बेहाल, 18 सितंबर के बाद फिर बदलेगा मौसम

    September 16, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • 100 एकड़ वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई के बाद एक्शन में वन विभाग, संयुक्त टीम ने किया जमीन का चिन्हांकन
    • BIG BREAKING : एचईसी की जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, विरोध के बाद मचा बवाल
    • गणेश उत्सव में डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
    • बारिश थमी तो बढ़ी उमस, बलरामपुर में गर्मी ने किया बेहाल, 18 सितंबर के बाद फिर बदलेगा मौसम
    • मोटरसाइकिल पर लकड़ी ले जा रहे दो गिरफ्तार, वाहन भी जब्त
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.