Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    एलबी सिंह पर ईडी का बड़ा एक्शन, जानिए कैसे फ्रीज हुए 160 करोड़ के म्यूचुअल फंड

    July 29, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे वाली सोशल मीडिया पोस्ट पड़ी भारी, बलरामपुर में पटवारी सम्प्रीत एक्का निलंबित

    July 29, 2026

    ऑपरेशन ‘दौरा पहाड़’ की बड़ी सफलता, 2.20 करोड़ का इनामी शीर्ष नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांच गिरफ्तार

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • एलबी सिंह पर ईडी का बड़ा एक्शन, जानिए कैसे फ्रीज हुए 160 करोड़ के म्यूचुअल फंड
    • धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे वाली सोशल मीडिया पोस्ट पड़ी भारी, बलरामपुर में पटवारी सम्प्रीत एक्का निलंबित
    • ऑपरेशन ‘दौरा पहाड़’ की बड़ी सफलता, 2.20 करोड़ का इनामी शीर्ष नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांच गिरफ्तार
    • फर्जी रजिस्ट्री बनाकर तहसील में पेश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
    • दहेज प्रताड़ना से जबरन गर्भपात तक: जानिए विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों पर क्यों दर्ज कराया गंभीर केस
    • जेपीएससी भर्ती घोटाले की जांच तेज: जानिए पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते से दूसरे दिन किन सवालों पर हुई पूछताछ
    • सुदर्शन यादव को मिला ‘छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान’, प्रदेशभर की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
    • 31 साल बाद घर लौटा लापता युवक: जानिए कैसे अचानक लौटे साधु शर्मा, भावुक पुनर्मिलन से नम हुईं गांव की आंखें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    👤
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»National»ईडी ने पूछताछ के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को किया गिरफ्तार
    National

    ईडी ने पूछताछ के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को किया गिरफ्तार

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJanuary 31, 2024Updated:January 31, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया है। सात घंटे चली पूछताछ के बाद ईडी ने उन्हें हिरासत में ले लिया। ईडी अधिकारियों के साथ ही वह राजभवन पहुंचे और राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को इस्तीफा सौंप दिया। राज्यपाल ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया। इससे पहले दोपहर के 1.18 बजे ईडी की टीम कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंची थी।

    दस वाहनों से सीआरपीएफ और सीआईएसएफ के साथ ईडी के अधिकारी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे।हालांकि ईडी के अधिकारियों की तीन गाड़ियां अंदर गयी थी। बाकी गाड़ियों में सीआरपीएफ और सीआईएसएफ के जवान थे, जिन्हें बाहर ही रोक दिया गया था। पिछली बार की तरह इस बार भी ईडी की टीम हाई टेक्नोलॉजी गैजेट्स से लैस होकर मुख्यमंत्री आवास पहुंची थी। ईडी की टीम की तरफ से आये लोग वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर रहे थे। मुख्यमंत्री आवास में पहुंचने के बाद ईडी के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से पूछताछ शुरू कर दी थी।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    20 जनवरी को मुख्यमंत्री से ईडी ने सात घंटे की थी पूछताछ

    इससे पहले बीते 20 जनवरी को सीएम से ईडी ने उनके आवास पर सात घंटे तक पूछताछ की थी, जिसके बाद ईडी ने 25 जनवरी दोबारा पत्र लिखकर मुख्यमंत्री को 27 से 31 जनवरी तक बयान दर्ज कराने को कहा था। इसके बाद सीएम ने 25 जनवरी को ईडी को अप्रत्यक्ष रूप से पूछताछ के लिए समय देने से इनकार कर दिया था। फिर 29 जनवरी को मुख्यमंत्री ने ईडी को पत्र लिखकर ईडी पर राजनीति से प्रेरित होकर चुनी हुई सरकार को काम करने से रोकने का आरोप लगाया था।

    हेमंत सोरेन 20 जनवरी को ईडी द्वारा पूछे गये सवालों को तथ्यों से परे और गलत करार दिया था। साथ ही बजट सत्र की व्यस्तता के बावजूद 31 जनवरी को अपने आवास पर ही बयान दर्ज कराने पर सहमति देते हुए ईडी को ई-मेल भेजा था। अपनी आपत्तियों के साथ ही मुख्यमंत्री ने बयान दर्ज कराने के लिए ईडी को 31 जनवरी को दोपहर एक बजे अपने आवास पर बुलाया था।

    मुख्यमंत्री ने एसटी-एससी थाना में ईडी के अधिकारियों के खिलाफ दर्ज कराया मामला

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ईडी के अधिकारी कपिल राज, देवव्रत झा, अनुपम कुमार समेत अन्य के खिलाफ बुधवार को एसटी एससी थाना में मामला दर्ज कराया है। एसटी-एससी थाना कांड संख्या 06/24 दर्ज किया गया है। दर्ज कराए गए मामले में कहा गया है कि जब मैं रांची आया तो मैंने 30 जनवरी को इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के साथ-साथ प्रिंट मीडिया में भी सर्च करने वाले इन अधिकारियों की करतूत देखी। मुझे और मेरे पूरे समुदाय को परेशान करने और बदनाम करने के लिए झारखंड भवन, नई दिल्ली और 5/01, शांति निकेतन, नई दिल्ली में ऑपरेशन किया गया।

    मीडिया में स्थानीय कवरेज, जैसा कि नीचे बताया गया है, अनुसूचित जनजाति के सदस्य के रूप में मेरे खिलाफ बनाई गई है। 27 और 28 जनवरी 2024 को, मैंने नई दिल्ली का दौरा किया और शांति निकेतन जिसे झारखंड राज्य द्वारा आवास एवं कार्यालय उपयोग के लिए पट्टे पर लिया गया है, वहां रुका। 29 जनवरी 2024 को, मुझे पता चला कि ईडी के अधिकारियों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उस परिसर में कथित तलाशी ली थी। यह कथित तलाशी मुझे बिना किसी सूचना के ली गई थी।

    मुख्यमंत्री को कब-कब किया समन और कब पेश होने को कहा

    -पहला समन : 8 अगस्त को भेजा गया और 14 अगस्त को हाजिर होने का निर्देश था

    -दूसरा समन : 19 अगस्त को भेजा गया और 24 अगस्त को हाजिर होने का निर्देश था

    -तीसरा समन : 1 सितंबर को भेजा गया और 9 सितंबर को हाजिर होने का निर्देश था

    -चौथा समन : 17 सितंबर को भेजा गया और 23 सितंबर को हाजिर होने का निर्देश था

    -पांचवा समन : 26 सितंबर को भेजा और 4 अक्टूबर को हाजिर होने का निर्देश था

    -छठा समन : 11 दिसंबर को भेजा गया और 12 दिसंबर को हाजिर होने का निर्देश था

    -सातवां समन : 29 दिसंबर को भेजा गया, पूछताछ के लिए समय और जगह खुद तय करने को कहा गया

    -आठवां समन : 13 जनवरी को भेजा गया और 16-20 जनवरी तक बयान दर्ज कराने का समय दिया

    -20 जनवरी : जमीन घोटाले मामले में मुख्यमंत्री से पहली बार पूछताछ

    -नौवां समन : 25 जनवरी को भेजा पूछताछ के लिए 27 से 31 जनवरी समय दिया गया

    -दसवां समन : 27 जनवरी को भेजा गया, बयान दर्ज कराने के लिए 29-31 जनवरी तक का समय दिया

    -29 जनवरी : दिल्ली स्थित उनके आवास पर ईडी की टीम पहुंची

    -30 जनवरी : दिल्ली से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे रांची

    -31 जनवरी : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ करने ईडी की टीम पहुंची मुख्यमंत्री आवास

    -31 जनवरी : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ करने के बाद ईडी ने मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर लिया

    ये भी पढ़िए………..

    झारखंड के नये मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का जीवन परिचय

    Post Views: 686
    CM Soren Arrested cm soren girftar
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleझारखंड के नये मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का जीवन परिचय
    Next Article चंपई सोरेन बनेंगे झारखंड के मुख्यमंत्री, राज्यपाल के समक्ष पेश किया सरकार बनाने का दावा
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    ऑपरेशन ‘दौरा पहाड़’ की बड़ी सफलता, 2.20 करोड़ का इनामी शीर्ष नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांच गिरफ्तार

    July 29, 2026

    इतिहास के पन्नों में 29 जुलाई: जानिए कैसे हुई नासा की स्थापना, अंतरिक्ष अनुसंधान के नए युग की हुई शुरुआत

    July 29, 2026

    इतिहास के पन्नों में 28 जुलाई: जानिए भारत में पहली बार कब और कैसे पहचान के लिए हुआ फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल

    July 28, 2026

    छात्र आंदोलन के बीच तेज प्रताप यादव गिरफ्तार: जानिए किन आरोपों में भेजे गए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

    Sponsor: RKDF University, RanchiJuly 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    एलबी सिंह पर ईडी का बड़ा एक्शन, जानिए कैसे फ्रीज हुए 160 करोड़ के म्यूचुअल फंड

    July 29, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे वाली सोशल मीडिया पोस्ट पड़ी भारी, बलरामपुर में पटवारी सम्प्रीत एक्का निलंबित

    July 29, 2026

    ऑपरेशन ‘दौरा पहाड़’ की बड़ी सफलता, 2.20 करोड़ का इनामी शीर्ष नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांच गिरफ्तार

    July 29, 2026

    फर्जी रजिस्ट्री बनाकर तहसील में पेश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

    July 29, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • एलबी सिंह पर ईडी का बड़ा एक्शन, जानिए कैसे फ्रीज हुए 160 करोड़ के म्यूचुअल फंड
    • धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे वाली सोशल मीडिया पोस्ट पड़ी भारी, बलरामपुर में पटवारी सम्प्रीत एक्का निलंबित
    • ऑपरेशन ‘दौरा पहाड़’ की बड़ी सफलता, 2.20 करोड़ का इनामी शीर्ष नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांच गिरफ्तार
    • फर्जी रजिस्ट्री बनाकर तहसील में पेश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
    • दहेज प्रताड़ना से जबरन गर्भपात तक: जानिए विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों पर क्यों दर्ज कराया गंभीर केस
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.