Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    10वीं के छात्रों को किताबें नहीं मिलीं, स्मार्ट क्लास भी बंद! खबर के 24 घंटे बाद स्कूल पहुंची जांच टीम

    September 9, 2026

    71 छात्रों को गोल्ड मेडल, 6923 को उपाधि! रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिखी युवा प्रतिभाओं की तस्वीर

    September 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा! एक दिन में मिले 46 नए मरीज, रायपुर में सबसे ज्यादा 19

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • 10वीं के छात्रों को किताबें नहीं मिलीं, स्मार्ट क्लास भी बंद! खबर के 24 घंटे बाद स्कूल पहुंची जांच टीम
    • 71 छात्रों को गोल्ड मेडल, 6923 को उपाधि! रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिखी युवा प्रतिभाओं की तस्वीर
    • छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा! एक दिन में मिले 46 नए मरीज, रायपुर में सबसे ज्यादा 19
    • केस डायरी भेजने के नाम पर मांगे 2 लाख, 30 हजार पर हुई डील! रकम लेते ही साइबर थाने का SI रंगेहाथ गिरफ्तार
    • एकलव्य स्कूल में 8 जूनियर छात्रों की पिटाई, दो दिन तक छिपी रही बात! अस्पताल पहुंचे बच्चे तो खुला पूरा मामला
    • 10वीं के छात्रों को किताबें नहीं मिलीं, स्मार्ट क्लास भी बंद! आखिर कैसे होगी बोर्ड परीक्षा की तैयारी?
    • गढ़वा में हाथियों के बाद बाघ की दहशत, जंगलों में आधा दर्जन से ज्यादा पशुओं का शिकार
    • 100 एकड़ वनभूमि में पेड़ों की कटाई की खबर के बाद वन विभाग का एक्शन, पुलिस बल के साथ पहुंची टीम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Education»झारखंड में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा ओएमआर शीट से नहीं होगी
    Education

    झारखंड में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा ओएमआर शीट से नहीं होगी

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJanuary 30, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची। उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में मंगलवार को झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) की ओर से आयोजित मैट्रिक और इंटर की परीक्षा के सफल संचालन को लेकर बैठक हुई। बैठक में ओएमआर शीट के माध्यम से निर्धारित परीक्षा प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से रद्द करने का निर्णय हुआ।

    छह फरवरी से 26 फरवरी तक मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा होगी। परीक्षा एक ही टर्म में होगी। मैट्रिक की पहली पाली की परीक्षा सुबह 09:45 बजे से एक बजे तक होगी जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा दोपहर दो बजे से 05:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। मैट्रिक परीक्षा प्रश्न सह उत्तर पुस्तिका के माध्यम से होगी। इंटरमीडिएट परीक्षा 24 पृष्ठों की सादी उत्तर पुस्तिका के जरिए होगी।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    प्रश्नपत्र के लिए मिलेगा 15 मिनट अतिरिक्त समय

    परीक्षार्थियों को परीक्षा के तनाव से मुक्त करने के लिए मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 के प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जा रहा है। मैट्रिक के लिए 09:45 में पहली घंटी होगी।परीक्षार्थी सुरक्षित दूरी के साथ अपने कक्ष में जायेंगे। इसके बाद प्रश्न पत्र सह उत्तर पुस्तिकाएं वितरित की जायेंगी। 15 मिनट तक परीक्षार्थी प्रश्नपत्र पढ़ेंगे। दस बजे फिर घंटी बजते ही उत्तर लिखना प्रारंभ कर देंगे और परीक्षा एक बजे समाप्त होगी। इसी तरह दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा दो से शुरू होगी और 05:15 बजे समाप्त होगी।

    मैट्रिक और इंटर के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्र

    मैट्रिक परीक्षा के लिए रांची जिला में कुल 100 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। इनमें कुल 38041 परीक्षार्थी शामिल होंगे। ये परीक्षा केन्द्र जिला मुख्यालय, अनुमण्डल मुख्यालय एवं संबंधित प्रखण्ड मुख्यालयों में निर्धारित किये गये हैं। इंटरमीडिएट परीक्षा के संचालन के लिए रांची जिले में कुल 57 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं, जिनमें कुल 43175 परीक्षार्थी शामिल होंगे। ये सभी परीक्षा केंद्र जिला मुख्यालय एवं बुण्डू अनुमण्डल (साथ ही खलारी एवं सिल्ली प्रखंड) में बनाये गये हैं।

    परीक्षा के एक घंटे पूर्व पहुंचेंगे प्रश्न पत्र

    झारखंड अधिविद्य परिषद् के सचिव निदेशानुसार मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 की प्रायोगिक परीक्षा के आयोजन के संबंध में दिये गये दिशा-निर्देशों से सभी केन्द्राधीक्षकों को अवगत कराया गया। मैट्रिक की सैद्धांतिक परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र सह उत्तर पुस्तिका के गोपनीय पैकेट्स संबंधित प्रखण्ड के राष्ट्रीयकृत बैंकों में सुरक्षित रखने की व्यवस्था की गई है। जिला मुख्यालय में अवस्थित केन्द्रों के गोपनीय पैकेट्स जिला मुख्यालय स्थित कोषागार, वज्रगृह में रखे जा रहे हैं।

    परीक्षा के दिन विभिन्न परीक्षा केन्द्रों के लिए जोनल दंडाधिकारी की उपस्थिति में केन्द्राधीक्षक या उनके द्वारा प्राधिकृत प्रतिनिधि को सुबह साढ़े सात बजे से प्रश्न पत्र सह उत्तरपुस्तिकाएं उपलब्ध करायी जाएंगी एवं जोनल दण्डाधिकारी के वाहन से सुरक्षा दल के साथ इसे संबंधित परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा के एक घण्टा पूर्व पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों की संख्या के बराबर ही प्रश्न पत्र सह उत्तरपुस्तिकाएं भेजी जायेंगी। आपात स्थिति से निपटने के लिए अलग से सभी विषयों की कुछ प्रश्न पत्र सह उत्तरपुस्तिकाएं सुरक्षित रूप में रखी जा रही हैं। विशेष परिस्थिति में केन्द्राधीक्षकों के द्वारा सूचित करने पर आवश्यकतानुसार उनकी लिखित मांग से संतुष्ट होने पर ही सुरक्षित पैकेट खोले जायेंगे एवं वांछित संख्या में प्रश्न पत्र के पैकेट दिये जायेंगे।

    बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथलेश केरकेट्टा, सभी माध्यमिक केंद्र अधीक्षक एवं सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

    ये भी पढ़िए…..

    बलरामपुर में धर्मांतरण की शिकायत, पांच लोगों को गिरफ्तार कर जांच में जुटी पुलिस

    Post Views: 771
    and intermediate for matriculation will be no OMR sheets
    Previous Articleबलरामपुर में धर्मांतरण की शिकायत, पांच लोगों को गिरफ्तार कर जांच में जुटी पुलिस
    Next Article अम्बिकापुर को मेडिकल हब के रूप में विकसित किया जाएगा : स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    JAC 12th Result : झारखंड इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम जारी, विज्ञान में मुस्तफा, वाणिज्य में अजय व कृति और कला में छोटी कुमारी स्टेट टॉपर

    May 6, 2026

    जैक ने 12वीं का रिजल्ट किया जारी, साइंस में 79.26 और कॉमर्स में 91.2 प्रतिशत छात्र सफल

    May 31, 2025

    विनोबा भावे विश्वविद्यालय (VBU) में एलएलएम परीक्षा रद्द! क्या घोटाले पर पर्दा डालने की साजिश?

    March 13, 2025

    विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के वीसी बदले, डाॅ दिनेश कुमार सिंह होंगे नए कुलपति

    March 13, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    10वीं के छात्रों को किताबें नहीं मिलीं, स्मार्ट क्लास भी बंद! खबर के 24 घंटे बाद स्कूल पहुंची जांच टीम

    September 9, 2026

    71 छात्रों को गोल्ड मेडल, 6923 को उपाधि! रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिखी युवा प्रतिभाओं की तस्वीर

    September 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा! एक दिन में मिले 46 नए मरीज, रायपुर में सबसे ज्यादा 19

    September 9, 2026

    केस डायरी भेजने के नाम पर मांगे 2 लाख, 30 हजार पर हुई डील! रकम लेते ही साइबर थाने का SI रंगेहाथ गिरफ्तार

    September 9, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • 10वीं के छात्रों को किताबें नहीं मिलीं, स्मार्ट क्लास भी बंद! खबर के 24 घंटे बाद स्कूल पहुंची जांच टीम
    • 71 छात्रों को गोल्ड मेडल, 6923 को उपाधि! रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिखी युवा प्रतिभाओं की तस्वीर
    • छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा! एक दिन में मिले 46 नए मरीज, रायपुर में सबसे ज्यादा 19
    • केस डायरी भेजने के नाम पर मांगे 2 लाख, 30 हजार पर हुई डील! रकम लेते ही साइबर थाने का SI रंगेहाथ गिरफ्तार
    • एकलव्य स्कूल में 8 जूनियर छात्रों की पिटाई, दो दिन तक छिपी रही बात! अस्पताल पहुंचे बच्चे तो खुला पूरा मामला
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.