Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    इतिहास के पन्नों में 06 अगस्त : जिस दिन भारत में जन्मी थी पहली टेस्ट ट्यूब बेबी, चिकित्सा विज्ञान में खुला नई उम्मीदों का रास्ता

    August 5, 2026

    Rashifal 6 August 2026 : किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे रहना होगा सावधान? जानिए मेष से मीन तक का हाल

    August 5, 2026

    कैंसर पीड़िता को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से मिली एक लाख की सहायता, इलाज में मिलेगी राहत

    August 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • इतिहास के पन्नों में 06 अगस्त : जिस दिन भारत में जन्मी थी पहली टेस्ट ट्यूब बेबी, चिकित्सा विज्ञान में खुला नई उम्मीदों का रास्ता
    • Rashifal 6 August 2026 : किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे रहना होगा सावधान? जानिए मेष से मीन तक का हाल
    • कैंसर पीड़िता को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से मिली एक लाख की सहायता, इलाज में मिलेगी राहत
    • छत्तीसगढ़ में AI से लेकर सड़क और बिजली तक बड़ा बदलाव, कैबिनेट के फैसलों में छिपी भविष्य की बड़ी तैयारी
    • जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन: सरकार ने छात्रों को वार्ता के लिए बुलाया, मुख्यमंत्री आवास जाने से किया इनकार
    • झारखंड के 18 जिलों में सामान्य से कम बारिश, छह जिलों में ही सामान्य वर्षा; 6 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट
    • Update : सोनम वांगचुक की अपील पर देवेंद्र नाथ महतो ने तोड़ा निर्जला अनशन, आंदोलन रहेगा जारी
    • जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती आंदोलन: सोनम वांगचुक ने वीडियो कॉल पर देवेंद्र नाथ महतो का बढ़ाया हौसला
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Offbeat»Offbeat Special: फ्रांस की पर्यटक को भाया छत्तीसगढ़, अपनी मां को लेकर दोबारा घूमने पहुंची
    Offbeat

    Offbeat Special: फ्रांस की पर्यटक को भाया छत्तीसगढ़, अपनी मां को लेकर दोबारा घूमने पहुंची

    कोण्डागांव को शिल्प नगरी के रूप में जाना जाता है। इसे पर्यटन क्षेत्र में पहचान दिलाने के लिए समय-समय पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJanuary 18, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के कोण्डागांव जिले का टाटामारी तेजी से टूरिज्म हॉटस्पॉट के रूप में उभरा है। यहां की प्राकृतिक सुन्दरता का लुत्फ उठाने बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक भी पहुंच रहे हैं। साल भर के भीतर देश-विदेश के एक लाख से अधिक पर्यटकों ने टाटामारी की सैर कर ली है। फ्रांस की एक पर्यटक को तो टाटामारी इतना अच्छा लगा कि वे दोबारा अपनी मां को लेकर सैर के लिए टाटामारी पहुंचीं।

    कोण्डागांव अपने आप में ढेरों प्राकृतिक संसाधनों के साथ अमूल्य सांस्कृतिक एवं पारम्परिक कलाओं को समेटे हुए है। यहां की संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्यता अपने आप में विलक्षण है। इन सभी संसाधनों से पूर्व में पूरा विश्व अनभिज्ञ था। जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा जिले में मावा कोंडानार पर्यटन सर्किट का विकास किया गया है। इस सर्किट के बन जाने से जिले में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। जहां एक वर्ष में टाटामारी में देश-विदेश के 1 लाख से अधिक लोगों ने टाटामारी के विहंगम दृश्यों का आनंद लिया है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    फ्रांस से आयी पर्यटक क्लेयर ने बताया कि, उन्होंने दो बार टाटामारी और कोण्डागांव का भ्रमण किया है। पहली बार जब अपने दोस्तों के साथ आयी तो उन्हें यहां की प्राकृतिक खुबसूरती भा गई ।जब अपनी मां को इसके संबंध में बताया तो वे भी मेरे साथ कोण्डागांव का भ्रमण करने आयी थी।

    फ्रांस के ही अल्बाने एवं गेल ने बताया कि, वे इससे पहले कई स्थानों पर गये हैं परंतु कोण्डागांव में आदिम परम्परा और यहां के लोगों की सादगी उन्हें बहुत पसंद आयी। आदिवासी लोगों से मिलकर एवं उनकी दिनचर्या को पास से देखने का मौका मिला जिससे उन्हें बहुत खुशी मिली। फिनलेंड के थॉमस, निकोडेम, टोपीयाज ने कहा कि कोण्डागांव में स्थानीय युवाओं द्वारा हमें ट्रेकिंग करते हुए जलप्रपातों, वनस्पतियों को देखना एवं प्रकृति के बीच प्राकृतिक माहौल में मांझिनगढ़ के ऊपर कैम्पिंग करने का अनुभव अपने आप में अनूठा था। उन्हें यहां आकर बहुत खुशी महसूस हुई।

    युवाओं के बीच सिविल सेवाओं की तैयारी हेतु प्रसिद्ध असिस्टेंट प्रोफसर एवं कांउसलर डॉ. विजेन्द्र सिंह चौहान हाल ही में बस्तर के प्रवास पर थे। उन्होंने अपने प्रवास की शुरूआत कोण्डागांव जिले के टाटामारी पर्यटन स्थल से की। जैसे ही वे टाटामारी पहुंचे, वहां के प्राकृतिक सौदर्य एवं विहंगम दृश्य को देखकर मंत्र मुग्ध हो गये और वे अपने आप को वहां के प्राकृतिक सौदंर्य का वीडियो बनाने से नहीं रोक पाये। एक ट्रेवल ब्लॉगर की तरह अपने सोशल मीडिया एकाउंट के माध्यम से यहां की सुंदरता को वर्णित करते हुए कहा कि अक्सर बस्तर को अशांति से जोड़ा जाता है पर टाटामारी को देखकर आप इसकी तुलना केवल स्वर्ग से कर सकते हैं।

    जगदलपुर से कोण्डागांव घुमने आये 36 सदस्यीय दल के महेश ने बताया कि, उनके कार्यालय वर्म फायनेंस के सभी लोगों ने जब कोण्डागांव में घूमने का सोचा तो उन्हें इसकी खूबसूरती का अंदाजा नहीं था। यहां सभी ने ट्रेकिंग के साथ मांझिनगढ़ के दृश्यों का आनंद लिया। जो अभूतपूर्व था।

    इसी प्रकार नये साल के उत्सव में लिमदरहा में कैम्पिंग कर लोगों ने चंद्रमा एवं तारों को टेलीस्कोप की सहायता से देखा। विगत एक वर्ष में टाटामारी जहां अकेले 01 लाख से अधिक पर्यटक आये ,वहीं कुंएमारी जलप्रपात को देखने 97 हजार, होनहेड़ जलप्रपात में 72 हजार पर्यटक देखने आये। जिससे स्थानीय लोगों को भी आजीविका का नया साधन प्राप्त हुआ है।

    कोण्डागांव को शिल्प नगरी के रूप में जाना जाता है। इसे पर्यटन क्षेत्र में पहचान दिलाने के लिए समय-समय पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। जिसमें कोण्डागांव हस्तशिल्प महोत्सव, जल जगंल यात्रा, कोण्डागांव एडवेंचर फेस्टिवल, फायर फ्लाई ट्रेल, हेरिटेज वॉक, स्टार गेजिंग फेस्टिवल, भंगाराम यात्रा, मांझिनगढ़ वन महोत्सव, फ्रिडम ट्रेक आदि आयोजन कराया जा चुका है।

    ये भी पढ़िए…………

    झारखंड में घने कोहरे के चलते 20 उड़ानें रद्द, विजिबिलिटी 500 मीटर से भी कम

    Post Views: 738
    CG -Tourism Hotspot - Foreign tourists are arriving
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleझारखंड में घने कोहरे के चलते 20 उड़ानें रद्द, विजिबिलिटी 500 मीटर से भी कम
    Next Article Jharkhand : 8 IAS का तबादला, राजीव अरुण एक्का को मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव का प्रभार
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    इतिहास के पन्नों में 06 अगस्त : जिस दिन भारत में जन्मी थी पहली टेस्ट ट्यूब बेबी, चिकित्सा विज्ञान में खुला नई उम्मीदों का रास्ता

    August 5, 2026

    Rashifal 6 August 2026 : किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे रहना होगा सावधान? जानिए मेष से मीन तक का हाल

    August 5, 2026

    इतिहास के पन्नों में 05 अगस्त : एक ही तारीख ने बदली देश की दिशा, अनुच्छेद 370 हटने से लेकर राम मंदिर भूमिपूजन तक

    August 5, 2026

    Rashifal 5 August 2026 : कुछ राशियों के लिए धन लाभ के योग, कारोबार में बढ़ेगा तालमेल; जानें मेष से मीन तक का हाल

    August 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    इतिहास के पन्नों में 06 अगस्त : जिस दिन भारत में जन्मी थी पहली टेस्ट ट्यूब बेबी, चिकित्सा विज्ञान में खुला नई उम्मीदों का रास्ता

    August 5, 2026

    Rashifal 6 August 2026 : किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे रहना होगा सावधान? जानिए मेष से मीन तक का हाल

    August 5, 2026

    कैंसर पीड़िता को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से मिली एक लाख की सहायता, इलाज में मिलेगी राहत

    August 5, 2026

    छत्तीसगढ़ में AI से लेकर सड़क और बिजली तक बड़ा बदलाव, कैबिनेट के फैसलों में छिपी भविष्य की बड़ी तैयारी

    August 5, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • इतिहास के पन्नों में 06 अगस्त : जिस दिन भारत में जन्मी थी पहली टेस्ट ट्यूब बेबी, चिकित्सा विज्ञान में खुला नई उम्मीदों का रास्ता
    • Rashifal 6 August 2026 : किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे रहना होगा सावधान? जानिए मेष से मीन तक का हाल
    • कैंसर पीड़िता को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से मिली एक लाख की सहायता, इलाज में मिलेगी राहत
    • छत्तीसगढ़ में AI से लेकर सड़क और बिजली तक बड़ा बदलाव, कैबिनेट के फैसलों में छिपी भविष्य की बड़ी तैयारी
    • जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन: सरकार ने छात्रों को वार्ता के लिए बुलाया, मुख्यमंत्री आवास जाने से किया इनकार
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.