Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन में बड़ी सहमति, 98% मांगों पर सरकार राजी; CGL पर अब भी अटका पेंच

    August 9, 2026

    रांची में शुरू हुआ झारखंड आदिवासी महोत्सव, 600 से ज्यादा कलाकार दिखाएंगे जनजातीय संस्कृति की झलक

    August 9, 2026

    जेपीएससी में बड़ा फेरबदल, तीन वरिष्ठ सदस्यों का इस्तीफा मंजूर; सीआईडी समन के बीच बढ़ी हलचल

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन में बड़ी सहमति, 98% मांगों पर सरकार राजी; CGL पर अब भी अटका पेंच
    • रांची में शुरू हुआ झारखंड आदिवासी महोत्सव, 600 से ज्यादा कलाकार दिखाएंगे जनजातीय संस्कृति की झलक
    • जेपीएससी में बड़ा फेरबदल, तीन वरिष्ठ सदस्यों का इस्तीफा मंजूर; सीआईडी समन के बीच बढ़ी हलचल
    • जेपीएससी प्रकरण में सरकार और छात्रों के बीच फिर टकराव, वीडियो कॉल पर हुई बातचीत भी बेनतीजा
    • रांची में तिरंगे के रंग में रंगा शहर, हजारों लोगों ने निकाली भव्य यात्रा; गूंजता रहा ‘भारत माता की जय’
    • इतिहास के पन्नों में 09 अगस्त : जब भारत ने बदला दुनिया का समीकरण, रूस से हुई थी ऐसी संधि जिसने मजबूत किया देश का सुरक्षा कवच
    • Rashifal 9 August 2026 : किस राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे संभलकर चलना होगा?
    • भगवान शिव पर कथित टिप्पणी से बवाल, क्रिश्चियन फोरम अध्यक्ष अरुण पन्नालाल गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»State»अव्‍वल बन गोंजागा हाउस ने दी नौनिहालों को कामयाबी की सीख
    State

    अव्‍वल बन गोंजागा हाउस ने दी नौनिहालों को कामयाबी की सीख

    स्‍कूल कैप्‍टन अदिति स्‍नेहा ने अनोखा रिकॉर्ड बना भावी पीढ़ी को पढ़ाया मिशन का पाठ, ह्यूमन एक्‍सीलेंस फादर जॉन मूर अवार्ड ऋषभ बनर्जी और आशीष कुजूर के नाम रहा डॉ. एम. पाठक मेमोरियल अवार्ड, लावण्‍या को नई स्‍कूल कैप्‍टन की जिम्‍मेवारी, राष्‍ट्रगान के साथ संत जेवियर्स स्‍कूल हजारीबाग का 69वां वार्षिक खेलकूद सफलतापूर्वक संपन्‍न
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsDecember 21, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    अमरनाथ पाठक, (सीनियर एडिटर) हजारीबाग। राष्‍ट्रगान के साथ 21 दिसंबर की शाम शहर के प्रतिष्ठित संत जेवियर्स स्‍कूल हजारीबाग का 69वां वार्षिक खेलकूद सफलतापूर्वक संपन्‍न हो गया। हर वर्ष की तरह इस साल भी संत जेवियर्स स्‍कूल के प्रतिभावान बच्‍चों ने न सिर्फ खेलकूद में टीम स्पिरिट का परिचय दिया, बिल्‍क भावी पीढ़ी के नौनिहालों को आगे बढ़ने और मंजिल को छू लेने का अनोखा संदेश भी दिया। इस वर्ष ओवरऑल खिताब अपने नाम कर अव्‍वल बने गोंजागा हाउस ने नौनिहालों को सीख दी कि जीवन में हार से निराश होने की जरूरत नहीं है, बल्कि उससे सबक लेकर आगे सबसे बेहतर करने की प्रेरणा इस हाउस ने बच्‍चों को दी। दरअसल पिछले साल गोंजागा हाउस चौथे स्‍थान पर आया था। इस साल दूसरे स्‍थान पर ब्रिटो, तीसरे स्‍थान पर लोयला और चौथे स्‍थान पर जेवियर हाउस रहा।

    इधर स्‍कूल कैप्‍टन अदिति स्‍नेहा ने प्रेप से 12वीं तक सौ फीसदी उपस्थिति का अनोखा रिकॉर्ड बना मुख्‍य अतिथि‍ बिहार के रिटायर्ड डीजीपी प्रमोद कुमार ठाकुर के हाथों प्रमाण पत्रप्राप्‍त किया। उसने आनेवाली पीढ़ी को मनोयोग से मिशन में लगने पर कामयाबी का सुखद संदेश देकर परिवार और स्‍कूल को गौरवान्वित किया। अदिति स्‍नेहा के पिता रत्‍नेश्‍वर नाथ पाठक शिक्षक और मां सीमा पाठक सामान्‍य घरेलू महिला हैं। अदिति स्‍नेहा ने स्‍कूल को मिशन के रूप में लिया था। उसके प्रेरणास्रोत भाई अभिषेक वैभव पाठक ने भी वर्ष 2017 में संत जेवियर्स स्‍कूल हजारीबाग में ह्यूमन एक्‍सीलेंस फादर जॉन मूर अवार्ड हासिल किया था।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    इस वर्ष ह्यूमन एक्‍सीलेंस फादर जॉन मूर अवार्ड ऋषभ बनर्जी को मिला। वहीं डॉ. एम. पाठक मेमोरियल अवार्ड आशीष कुजूर के नाम रहा। इससे पहले नए प्रीफेक्‍ट और स्‍कूल कैप्‍टन के प्रभार की जिम्‍मेवारी नई पीढ़ी के बच्‍चों को दी गई। लावण्‍या को नई स्‍कूल कैप्‍टन की जिम्‍मेवारी मिली। स्‍कूल के विशाल मैदान में बच्‍चों ने राष्‍ट्र भावना से ओतप्रोत रंगारंग सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों की भावभीनी प्रस्‍तुति से सतरंगी छटा बिखेर दी। फिर खेलकूद की विभिन्‍न स्‍पर्द्धाओं का दौर चला। इसमें अव्‍वल आए बच्‍चों को पुरस्‍कृत कर उनकी हौसलाआफजाई की गई। मार्च पास्‍ट में जेवियर हाउस मिडिल सेक्‍शन व ब्रिटो सीनियर विंग और अनुशासन में ब्रिटो हाउस को खिताब मिला।

    मुख्‍य अतिथि बिहार के रिटायर्ड डीजीपी और होक्‍सा के प्रमोद कुमार ठाकुर, विशिष्‍ट अतिथियों में होक्‍सा 1973 बैच के फादर आरसी चाको के अलावा राशिद जाफरी और होक्‍सा के राजीव रॉय ने अपने वक्‍तव्‍यों से बच्‍चों का हौसला बढ़ाया। उन्‍होंने पुरानी यादें ताजा कीं और सक्‍सेस स्‍टोरी सुना नौनिहालों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। वार्षिकखेलकूद के अलावा 1973 बैच के होक्‍सा का गोल्‍डन जुबिली और 1998 बैच के ओल्‍ड जेवेरियन ने सिल्‍वर जुबि‍ली सेलिब्रेट किया।

    स्‍वागत भाषण, धन्‍यवाद ज्ञापन और अ‍तिथियों का सम्‍मान प्रिंसिपल फादर रोसनर खलखो एसजे और मंच संचालन वाइस प्रिंसिपल डॉ. देवव्रत मित्रा के साथ शिक्षिका अफरोज जहां अहमद ने किया। कार्यक्रम में होक्‍सा के कई गणमान्‍य पदाधिकारी, सदस्‍य और हजारों बच्‍चों के अलावा सैकड़ों अभिभावक मौजूद थे।

    ये भी पढ़िए…….

    संजय सिंह की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने की उठी मांग, परिजनों ने तिलैया थाना के बाहर दिया धरना

    Post Views: 974
    Hazaribag News
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleसंजय सिंह की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने की उठी मांग, परिजनों ने तिलैया थाना के बाहर दिया धरना
    Next Article गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में दो दिवसीय नेशनल सेमिनार आज से
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    हजारीबाग: रांची-पटना हाईवे पर दो ट्रकों की सीधी भिड़ंत के बाद लगी भीषण आग

    April 23, 2026

    स्मृति शेष: नहीं रहे महामानव शिवदयाल सिंह, प्रकांड विद्वान मार्खम काॅलेज के थे पूर्व प्राचार्य

    January 28, 2026

    संदिग्ध हालात में युवक की मौत, शव रखकर सड़क जाम, घंटों थमा रहा हजारीबाग

    January 19, 2026

    ट्रायल के दौरान धराशाई हुआ रोहतासगढ़ रोपवे

    December 26, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन में बड़ी सहमति, 98% मांगों पर सरकार राजी; CGL पर अब भी अटका पेंच

    August 9, 2026

    रांची में शुरू हुआ झारखंड आदिवासी महोत्सव, 600 से ज्यादा कलाकार दिखाएंगे जनजातीय संस्कृति की झलक

    August 9, 2026

    जेपीएससी में बड़ा फेरबदल, तीन वरिष्ठ सदस्यों का इस्तीफा मंजूर; सीआईडी समन के बीच बढ़ी हलचल

    August 9, 2026

    जेपीएससी प्रकरण में सरकार और छात्रों के बीच फिर टकराव, वीडियो कॉल पर हुई बातचीत भी बेनतीजा

    August 9, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन में बड़ी सहमति, 98% मांगों पर सरकार राजी; CGL पर अब भी अटका पेंच
    • रांची में शुरू हुआ झारखंड आदिवासी महोत्सव, 600 से ज्यादा कलाकार दिखाएंगे जनजातीय संस्कृति की झलक
    • जेपीएससी में बड़ा फेरबदल, तीन वरिष्ठ सदस्यों का इस्तीफा मंजूर; सीआईडी समन के बीच बढ़ी हलचल
    • जेपीएससी प्रकरण में सरकार और छात्रों के बीच फिर टकराव, वीडियो कॉल पर हुई बातचीत भी बेनतीजा
    • रांची में तिरंगे के रंग में रंगा शहर, हजारों लोगों ने निकाली भव्य यात्रा; गूंजता रहा ‘भारत माता की जय’
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.