Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!

    September 15, 2026

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»National»भारत और बांग्लादेश में आज विजय दिवस की धूम
    National

    भारत और बांग्लादेश में आज विजय दिवस की धूम

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsDecember 16, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    नई दिल्ली/ढाका। भारत और बांग्लादेश में आज (शनिवार) विजय दिवस की धूम है। भारतीय जनता पार्टी ने इस मौके पर मां भारती के जांबाज सैनिकों को नमन किया है। बांग्लादेश में विजय दिवस की पूर्व संध्या पर राजधानी ढाका में संसद को रोशनी से सजाया गया। भारत में इस मौके पर नई दिल्ली स्थिति आर्मी हाउस में आयोजित एट होम कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल हुईं।

    प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया के एक्स हैंडल पर जारी सचित्र विवरण के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजय दिवस की पूर्व संध्या पर आर्मी हाउस में ‘एट होम’ रिसेप्शन में शामिल हुईं। भाजपा ने एक्स हैंडल पर 52 साल पहले आज की तारीख की स्मृतियों को याद करते हुए कहा है कि 1971 के युद्ध में अपने अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान से ऐतिहासिक विजय का गौरवशाली अध्याय लिखने वाले मां भारती के जांबाज सैनिकों को कोटि-कोटि नमन।

    आर्मी हाउस के एट होम पर एडीजी पीआई-भारतीय सेना ने अपने एक्स हैंडल पर सचित्र विवरण साझा किया है। इसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों की जीत के उपलक्ष्य और सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुरों की याद में आर्मी हाउस में विजय दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित स्वागत समारोह में शामिल हुईं।

    एडीजी पीआई-भारतीय सेना के एक्स हैंडल की सूचना के अनुसार जनरल मनोज पांडे ने समारोह का आयोजन किया। इसमें उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, अन्य प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्ति, दिग्गज, राजनयिक बिरादरी, खिलाड़ी, प्रतिष्ठित व्यक्तित्व और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों से उपलब्धियां हासिल करने वाले लोग शामिल हुए।

    बांग्लादेश के प्रमुख अखबार ढाका ट्रिब्यून के अनुसार राष्ट्र आज 53वां विजय दिवस मनाने के लिए तैयार है। इस दौरान 1971 के मुक्ति संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसके लिए सारे देश में जगह-जगह समारोह आयोजित होंगे। सरकार के साथ-साथ, विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक संस्थानों और संगठन विजय दिवस का जश्न मनाएंगे।

    उल्लेखनीय है कि 16 दिसंबर 1971 को पूर्वी पाकिस्तान का हिस्सा रहे बांग्लादेश का स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में जन्म हुआ था। पाकिस्तान की सेना पर भारत की जीत और बांग्लादेश के गठन की वजह से हर साल 16 दिसंबर को भारत और बांग्लादेश में इस तारीख को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

    बांग्लादेश के गठन में भारत की बेहद अहम भूमिका रही है। पाकिस्तान की सेना के बांग्लादेशी (उस समय पूर्वी पाकिस्तान) लोगों पर जुल्मो-सितम को लेकर भारत इस जंग में कूदने को मजबूर हुआ था। इस प्रतिरोध से पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव बढ़ा और आखिर में भारतीय सेना की कार्रवाई के आगे पाकिस्तान के हौसले पस्त हुए और 16 दिसंबर 1971 को ही इतिहास के सबसे बड़े आत्मसमर्पण के रूप में पाकिस्तान के 93 हजार सैनिकों ने भारत के आगे घुटने टेके।

    Post Views: 734
    Victory Day celebration in India and Bangladesh
    Previous Articleनागपुरी गायक डेविड मिंज की हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
    Next Article डॉलर के बदले भारतीय नोट मांगकर ठगी, दिल्ली के पति-पत्नी गिरफ्तार
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    290 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी में ED का शिकंजा, 11 ठिकानों पर छापा; आखिर कहां गया बैंक का पैसा?

    September 3, 2026

    नेपाल में बाढ़ के बाद मलबे में दबा सबसे बड़ा राज… 4 हजार लोग लापता, 161 शवों की पहचान नहीं

    September 3, 2026

    नेपाल की नदियां बनीं मौत का रास्ता, त्रिशूली-नारायणी से मिले 321 शव… 280 का DNA टेस्ट शुरू

    September 1, 2026

    नेपाल में बाढ़ के बाद नई आफत, सड़ने लगे इंसानों और पशुओं के शव… महामारी का खतरा बढ़ा

    August 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!

    September 15, 2026

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.