Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    कृषक उन्नति योजना से किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपये, रामसेवक पैकरा ने बताईं योजना की खूबियां

    November 23, 2026

    छत्तीसगढ़ में 41 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल, मुख्यमंत्री के आश्वासन पर संघ ने लिया बड़ा फैसला

    November 22, 2026

    रामानुजगंज कॉलेज को 2.91 करोड़ की सौगात, जल्द बनेगा नया भवन; 2500 विद्यार्थियों को मिलेगी सुविधा

    November 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • कृषक उन्नति योजना से किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपये, रामसेवक पैकरा ने बताईं योजना की खूबियां
    • छत्तीसगढ़ में 41 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल, मुख्यमंत्री के आश्वासन पर संघ ने लिया बड़ा फैसला
    • रामानुजगंज कॉलेज को 2.91 करोड़ की सौगात, जल्द बनेगा नया भवन; 2500 विद्यार्थियों को मिलेगी सुविधा
    • रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर रामानुजगंज में एबीवीपी की संगोष्ठी, सैकड़ों युवतियों ने लिया हिस्सा
    • अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती को न्याय दिलाने की मांग तेज, रांची में श्रद्धांजलि सभा के साथ उठी इंसाफ की आवाज
    • बलरामपुर पुलिस लाइन के वार्षिक निरीक्षण में 21 पुलिसकर्मी पुरस्कृत, अनुशासनहीनता पर एक कर्मचारी को दंड
    • बसंतपुर में 70 किलो गांजे से भरी लावारिस इनोवा का खुलासा, फास्टैग से मिला तस्कर का सुराग; महाराष्ट्र का आरोपित गिरफ्तार
    • वाड्रफनगर शराब दुकान में 7.59 लाख रुपये की गड़बड़ी, छह महीने से फरार सुपरवाइजर गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Offbeat»अब ‘साहब’ भी खाने लगे मड़ुवा और बाजरा की रोटी
    Offbeat

    अब ‘साहब’ भी खाने लगे मड़ुवा और बाजरा की रोटी

    -मांग बढ़ने से मड़ुवा-ज्वार की कीमतों में इजाफा, किसान गदगद
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsDecember 13, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    खूंटी। एक समय था जब मड़ुवा, ज्वार बाजरा जैसे अनाज को गरीबों का भोजन कहा जाता था। एक तो यह पूरे झारखंड खासकर दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्र में आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं और इसकी फसल भी खूब होती है। साथ ही इसकी कीमत भी गेहूं जैसे अनाज से काफी कम होती थी, लेकिन जब से मोट अनाज की फायदे के बारे में लोगों को जानकारी मिली, मोटे अनाज की मांग काफी बढ़ गई है और इसकी कीमत में काफी उछाल आया है।

    स्थिति ऐसी हो गई है कि गरीब तो क्या बड़े-बड़े अधिकारी से लेकर व्यवसायी तक मड़ुव, बाजरा, जौ, ज्वार आदि का उपयोग करने लगे हैं। यही कारण है कि आज बाजार में गेहूं के आटे की कीमत से अधिक मूल्य मड़ुवा के आटे का है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    तोरपा के प्रसिद्ध व्यवसायी कहते हैं कि पिछले 50-60 वर्षों से वह अनाज का कारोबार करते आ रहे हैं, लेकिन मड़ुवा, बाजरा जैसे मोटे अनाज की कीमत में इतना वृद्धि कभी नहीं देखी। उन्होंने कहा कि जब से 2023 को अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष घोषित किया गया है, तब से मड़ुवा जैसे मोटे अनाज की मांग की काफी बढ़ गई है। गरीबों का निवाला कहे जाने वाले मड़ुवा की रोटी तो अफसरों की थाली का अंग बन चुकी है। सतीश चौधरी ने कहा कि वर्तमान में गेहूं के आटे की कीमत लगभग 40 रुपये प्रति किलो है, वहीं मड़ुवा आटा की कीमत 50 से 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। बाजार मड़वा की कीमत बढ़ने से किसान भी काफी खुश हैं।

    कर्रा प्रखंड के बिकुवादाग गांव के प्रगतिशील किसान और पूर्व जमींदार परिवार से ताल्लुक रखने दिलीप शर्मा कहते हैं कि पहले सिर्फ गरीब लोग ही मड़ुवा या ज्वार बाजरा की रोटी का उपयोग करते थे। मांग कम होनेके कारण किसानों कों उनकी उपज का सही प्रतिफल नहीं मिल पाता था, लेकिन अब मोटे अनाज का उपयोग सभी घरों में होने लगा है। इसके कारण बाजार में इसकी मांग काफी बढ़ गई है। दिलीप शर्मा कहते हैं कि अब तो झारखंड सरकार ने मड़ुव जैसे अनाज को विद्यालयों में दिये जाने वाले मध्याह्न भोजन में भी शामिल कर लिया है। स्कुूलों में बच्चों को मड़ुवा से बना हलुआ भी दिया जाता है।

    अन्तर्राष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष में आठ मोटे अनाज शामिल

    कृषि विज्ञान केंद्र खूंटी के मौसम कृषि वैज्ञानिक डॉ राजन चौधरी ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष में आठ मोटे अनाज को शामिल किया गया है। इनमें मड़ुवा(कोदो)बाजरा, कुटकी, संवा, ज्वार, कंगनी, चना और छोटा रागी शामिल हैं। उन्हाेने बताया कि 72 देशों के समर्थन के बादसंयुक्त राष्ट्र संघ ने साल 2023 को अन्तर्राष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष घोषित किया है।

    उन्होंने कहा कि झारखंड खासकर खूंटी, गुमला, लोहरदग, सिमडेगा, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां जैसे जिलों में मड़ुवा की काफी उपज होती है। डॉ चौधरी ने कहा कि मड़ुवा की खेती में न अधिक मेहनत लगती है और न ही अधिक लागत आती है। यही कारण है कि इस क्षेत्र के गरीब और सीमांत किसान इसकी भरपूर खेती करते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भी मोटे अनाज की खेती के लिए किसनों को बढ़ावा दे रही है।

    डॉ चौधरी ने बताया कि सभी आठ प्रकार के पोषक अनाज को लोगों की थाली तक पहुंचाना चुनौतीपूर्ण काम है। इस चुनौती को आसान बनाने के लिए मिलेट के पोसेस्ड फूड या प्रसंस्कृगत खाद्य उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है। ये फूड प्रोडक्ट आठ मोटे अनाज से बनाये जायेंगे।

    डॉ चौधरी ने कहा कि मड़ुवा, ज्वार, बाजरा आदि मोटे अनाज को किसी भी भी मिट्टी में उगाया जा सकता है। कम वर्ष वाले क्षेत्रों के लिए तो ये अनाज किसी वरदान से कम नहीं हैं। उन्होंने बताया कि मोटे अनाज के दानों को अलग करने के बाद मवेशियों के चारे के रूप में इसका उपयोग किसान करते हैं। डॉ राजन चौधरी ने कहा कि मोटे अनाज प्रोटीन, फाइबर, अमीनो एसिड, कैल्शियम, आयरन समेत कई न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होते है। अब तो इन मोटे अनाज से ब्रेड, कुकीज, दलिया आदि भी बनाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोटे अनाज का उपयोग डायबिटीज, ब्लड प्रेशर आदि में काफी लाभदायक होता है।

    ये भी पढ़िए……

    महादेव ऐप का प्रमोटर रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, ईडी भारत लाने की कोशिश में

    Views: 745
    prices of millets increasing
    Previous Articleमहादेव ऐप का प्रमोटर रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, ईडी भारत लाने की कोशिश में
    Next Article धमतरी शहर में जल्द दौड़ेगी 10 सिटी बसें, लाेगों को मिलेगी राहत
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    धरती आबा बिरसा मुंडा: 24 साल की उम्र में अंग्रेजी हुकूमत को दी चुनौती, जल-जंगल-जमीन की लड़ाई से बने आदिवासी अस्मिता के प्रतीक

    November 15, 2026

    रामानुजगंज में आज भी चाक पर आकार ले रही पुरखों की कला, त्योहारों से बढ़ी दीयों-कलश की मांग

    October 7, 2026

    देवघर में बाबा मंदिर के पास पति से बिछड़ी महिला लापता, तलाश जारी

    September 27, 2026

    गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं

    September 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    कृषक उन्नति योजना से किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपये, रामसेवक पैकरा ने बताईं योजना की खूबियां

    November 23, 2026

    छत्तीसगढ़ में 41 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल, मुख्यमंत्री के आश्वासन पर संघ ने लिया बड़ा फैसला

    November 22, 2026

    रामानुजगंज कॉलेज को 2.91 करोड़ की सौगात, जल्द बनेगा नया भवन; 2500 विद्यार्थियों को मिलेगी सुविधा

    November 22, 2026

    रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर रामानुजगंज में एबीवीपी की संगोष्ठी, सैकड़ों युवतियों ने लिया हिस्सा

    November 21, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • कृषक उन्नति योजना से किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपये, रामसेवक पैकरा ने बताईं योजना की खूबियां
    • छत्तीसगढ़ में 41 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल, मुख्यमंत्री के आश्वासन पर संघ ने लिया बड़ा फैसला
    • रामानुजगंज कॉलेज को 2.91 करोड़ की सौगात, जल्द बनेगा नया भवन; 2500 विद्यार्थियों को मिलेगी सुविधा
    • रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर रामानुजगंज में एबीवीपी की संगोष्ठी, सैकड़ों युवतियों ने लिया हिस्सा
    • अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती को न्याय दिलाने की मांग तेज, रांची में श्रद्धांजलि सभा के साथ उठी इंसाफ की आवाज
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.