Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    विधानसभा घेराव में बवाल, बाबूलाल मरांडी समेत भाजपा नेता हिरासत में; 500 से अधिक छात्र भी पकड़े गए

    August 10, 2026

    विधानसभा घेराव से पहले रांची में छात्रों का महाजुटान, 50 हजार अभ्यर्थियों के पहुंचने का दावा

    August 10, 2026

    इतिहास के पन्नों में 10 अगस्त : जिसने तिरंगे को गीत में पिरोया, आज ही के दिन विदा हुए श्यामलाल गुप्त ‘पार्षद’

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • विधानसभा घेराव में बवाल, बाबूलाल मरांडी समेत भाजपा नेता हिरासत में; 500 से अधिक छात्र भी पकड़े गए
    • विधानसभा घेराव से पहले रांची में छात्रों का महाजुटान, 50 हजार अभ्यर्थियों के पहुंचने का दावा
    • इतिहास के पन्नों में 10 अगस्त : जिसने तिरंगे को गीत में पिरोया, आज ही के दिन विदा हुए श्यामलाल गुप्त ‘पार्षद’
    • Rashifal 10 August 2026: किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे रहना होगा सावधान?
    • जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन में बड़ी सहमति, 98% मांगों पर सरकार राजी; CGL पर अब भी अटका पेंच
    • रांची में शुरू हुआ झारखंड आदिवासी महोत्सव, 600 से ज्यादा कलाकार दिखाएंगे जनजातीय संस्कृति की झलक
    • जेपीएससी में बड़ा फेरबदल, तीन वरिष्ठ सदस्यों का इस्तीफा मंजूर; सीआईडी समन के बीच बढ़ी हलचल
    • जेपीएससी प्रकरण में सरकार और छात्रों के बीच फिर टकराव, वीडियो कॉल पर हुई बातचीत भी बेनतीजा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»State»करणी सेना के नेता गोगामेड़ी के हत्यारों की पांच राज्यों में तलाश, आज राजस्थान बंद का आह्वान
    State

    करणी सेना के नेता गोगामेड़ी के हत्यारों की पांच राज्यों में तलाश, आज राजस्थान बंद का आह्वान

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsDecember 6, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    जयपुर। राजस्थान पुलिस ने श्री राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्यारों की तलाश में पूरी ताकत झोंक दी है। हत्यारों की राजस्थान समेत चार अन्य राज्यों उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश में तलाश की जा रही है। राजपूत समाज ने हत्याकांड के विरोध में आज (बुधवार) राजस्थान बंद का आह्वान किया है। कई धार्मिक, सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों ने बंद को समर्थन दिया है।

    राज्य की मुख्य सचिव ऊषा शर्मा ने पूर्वाह्न 11 बजे कानून-व्यवस्था की समीक्षा को लेकर अहम बैठक बुलाई है। जयपुर में व्यापारिक संगठनों ने भी बंद का ऐलान किया है। जैसलमेर और बाड़मेर में भी समर्थकों ने बंद की चेतावनी दी है। हत्याकांड के विरोध में मंगलवार को उदयपुर, चित्तौड़गढ़, चूरू, जैसलमेर, जोधपुर और राजसमंद में प्रदर्शन किया जा चुका है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने बताया कि हत्यारों की तलाश में राजस्थान पुलिस बीकानेर सहित संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। हरियाणा सहित सभी सीमावर्ती राज्यों की पुलिस से सहयोग के लिए संपर्क किया गया है। उत्तर प्रदेश , हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश पुलिस को हत्यारों के फोटो उपलब्ध कराए गए हैं। हालांकि अभी तक हत्यारों के बारे में कोई लीड नहीं मिली है।

    डीजीपी ने इस घटना के बाद एडीजी (क्राइम) दिनेश एमएन को छुट्टी से वापस बुला लिया है। उन्हें फोन कर जयपुर आने के लिए कहा गया है। दिनेश एमएन ने सीआईडी की एक टीम को काम पर लगा दिया है। जयपुर कमिश्नरेट पुलिस समेत, एटीएस, एसओजी और सीआईडी की टीम हत्यारों की तलाश कर रही है। पुलिस राजू ठेठ की हत्या करने वाले तीन बदमाशों से बीकानेर और एक बदमाश से जयपुर जेल में भी पुलिस इन शूटरों को लेकर पूछताछ कर रही है। जयपुर की एक टीम उत्तर प्रदेश और हरियाणा की जेलों में बंद बदमाशों से पूछताछ में जुटी है। यह बदमाश राजस्थान में वारदात करते रहे हैं।

    उल्लेखनीय है कि मंगलवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने गोगामेड़ी पर गोलियां चलाईं, फिर भाग निकले। गोगामेड़ी के गार्ड अजीत सिंह भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बदमाशों की फायरिंग में उनको गोगामेड़ी के घर ले जाने वाले युवक नवीन शेखावत की भी मौत हो गई। गैंगस्टर रोहित गोदारा ने हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है। पुलिस सोशल मीडिया अकाउंट की भी डिटेल जुटा रही है।

    केंद्रीय जल शक्तिमंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के मामले में पुलिस निष्पक्ष और त्वरित जांच करे। उन्होंने दो टूक कहा कि या तो अपराधी राजस्थान की जेल में होंगे या राजस्थान छोड़कर बाहर चले जाएंगे।

    ये भी पढ़िए…….

    करणी सेना के नेता गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में आज जयपुर बंद का आह्वान

    Post Views: 534
    Sukhdev Singh Gogamedi murder case
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleरायबरेली मॉर्डन रेल कोच फैक्‍ट्री के डॉक्‍टर ने परिवार सहित की आत्‍महत्‍या, एक ही कमरे में मिले सभी के शव
    Next Article Dhamtari : गणित शिक्षिका मातृत्व अवकाश में, चार माह से स्कूल में पढ़ाई ठप
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    ट्रायल के दौरान धराशाई हुआ रोहतासगढ़ रोपवे

    December 26, 2025

    झारखंड कैडर के 10 आईपीएस को लेवल 12 वेतनमान में प्रोन्नति

    January 13, 2025

    रामानुजगंज: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के शौर्य संचलन में उमड़ा सनातनियों का जनसैलाब

    December 24, 2024

    एबीवीपी ने छेड़खानी मामले को लेकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

    December 19, 2024
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    विधानसभा घेराव में बवाल, बाबूलाल मरांडी समेत भाजपा नेता हिरासत में; 500 से अधिक छात्र भी पकड़े गए

    August 10, 2026

    विधानसभा घेराव से पहले रांची में छात्रों का महाजुटान, 50 हजार अभ्यर्थियों के पहुंचने का दावा

    August 10, 2026

    इतिहास के पन्नों में 10 अगस्त : जिसने तिरंगे को गीत में पिरोया, आज ही के दिन विदा हुए श्यामलाल गुप्त ‘पार्षद’

    August 10, 2026

    Rashifal 10 August 2026: किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे रहना होगा सावधान?

    August 10, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • विधानसभा घेराव में बवाल, बाबूलाल मरांडी समेत भाजपा नेता हिरासत में; 500 से अधिक छात्र भी पकड़े गए
    • विधानसभा घेराव से पहले रांची में छात्रों का महाजुटान, 50 हजार अभ्यर्थियों के पहुंचने का दावा
    • इतिहास के पन्नों में 10 अगस्त : जिसने तिरंगे को गीत में पिरोया, आज ही के दिन विदा हुए श्यामलाल गुप्त ‘पार्षद’
    • Rashifal 10 August 2026: किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे रहना होगा सावधान?
    • जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन में बड़ी सहमति, 98% मांगों पर सरकार राजी; CGL पर अब भी अटका पेंच
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.