
बलरामपुर, अनिल गुप्ता। रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार की शाम महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया. महिला ने सामान्य डिलीवरी में दोनों बच्चों को जन्म दिया है और फिलहाल बच्चों की हालत सामान्य है जुड़वां बच्चे स्वस्थ है. ग्राम पंचायत गम्हरिया की महिला पानपति कोरवा ने दो जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है. महिला ने नॉर्मल डिलीवरी में दोनों नवजात को जन्म दिया है.
नॉर्मल डिलीवरी से हुए जुड़वां बच्चे
ग्राम पंचायत गम्हरिया की रहने वाली महिला पानपति कोरवा को उनके पति पालूस कोरवा ने रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां नर्सों की देखरेख में महिला की सफलता पूर्वक नॉर्मल डिलीवरी कराई गई महिला ने एक साथ जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है.
दोनों जुड़वां बच्चे स्वस्थ
रामानुजगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दोनों जुड़वां नवजात बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ है. जिसमें एक बच्चे का वजन डेढ़ किलोग्राम है और दुसरे बच्चे का वजन दो किलोग्राम है. फिलहाल दोनों नवजात बच्चे और महिला स्वस्थ हैं.

