Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    इतिहास के पन्नों में 06 अगस्त : जिस दिन भारत में जन्मी थी पहली टेस्ट ट्यूब बेबी, चिकित्सा विज्ञान में खुला नई उम्मीदों का रास्ता

    August 5, 2026

    Rashifal 6 August 2026 : किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे रहना होगा सावधान? जानिए मेष से मीन तक का हाल

    August 5, 2026

    कैंसर पीड़िता को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से मिली एक लाख की सहायता, इलाज में मिलेगी राहत

    August 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • इतिहास के पन्नों में 06 अगस्त : जिस दिन भारत में जन्मी थी पहली टेस्ट ट्यूब बेबी, चिकित्सा विज्ञान में खुला नई उम्मीदों का रास्ता
    • Rashifal 6 August 2026 : किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे रहना होगा सावधान? जानिए मेष से मीन तक का हाल
    • कैंसर पीड़िता को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से मिली एक लाख की सहायता, इलाज में मिलेगी राहत
    • छत्तीसगढ़ में AI से लेकर सड़क और बिजली तक बड़ा बदलाव, कैबिनेट के फैसलों में छिपी भविष्य की बड़ी तैयारी
    • जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन: सरकार ने छात्रों को वार्ता के लिए बुलाया, मुख्यमंत्री आवास जाने से किया इनकार
    • झारखंड के 18 जिलों में सामान्य से कम बारिश, छह जिलों में ही सामान्य वर्षा; 6 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट
    • Update : सोनम वांगचुक की अपील पर देवेंद्र नाथ महतो ने तोड़ा निर्जला अनशन, आंदोलन रहेगा जारी
    • जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती आंदोलन: सोनम वांगचुक ने वीडियो कॉल पर देवेंद्र नाथ महतो का बढ़ाया हौसला
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Accident»Chhattisgarh : ट्रक-पिकअप की भिड़ंत में 11 लोगों की दर्दनाक मौत
    Accident

    Chhattisgarh : ट्रक-पिकअप की भिड़ंत में 11 लोगों की दर्दनाक मौत

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsFebruary 24, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में गुरुवार देर रात ट्रक और पिकअप की भिड़ंत में 11 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 15 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी एक ही परिवार के थे और पारिवारिक काम से खिलोरा से अर्जुनी गांव आए हुए थे। मृतकों में 4 बच्चे भी शामिल हैं। जिनकी उम्र 12 से 13 साल की थी। सीएम भूपेश बघेल ने हादसे पर दुख जताया है। वहीं प्रधानमंत्री राहत कोष से सभी मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की गई है।

    सीएम भूपेश बघेल ने भी हादसे में मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपए और घायलों को एक-एक लाख रूपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने घायलों के बेहतर इलाज कराने और मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए अफसरों को निर्देश दिए हैं।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    जानकारी के अनुसार, बलौदाबाजार के खिलोरा से साहू परिवार के सदस्य पिकअप में सवार होकर अर्जुनी गए थे। देर रात वे वापस लौट रहे थे, तभी खमरिया में DPS स्कूल के पास उनकी पिकअप को ट्रक ने टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। मृतकों में 4 बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को जिला अस्पताल के अलावा आसपास के अन्य हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को रायपुर रेफर किया गया है।

    हादसे में 7 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं 4 लोगों की बलौदाबाजार जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। 10 घायलों का इलाज जारी है। घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू का काम शुरू किया। ट्रक जब्त कर थाना लाते समय कुकुरडी बाइपास के पास उसमें भीषण आग लग गई, जिसकी सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। पिकअप वाहन में 22 से अधिक लोग सवार थे। ट्रक दाल से भरा था।

    सीएम भूपेश ने सड़क हादसे पर दुख जताया

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के इलाज की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने और मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

    जानकारी के मुताबिक, सोहन साहू की बेटी की शादी पिछले दिनों हुई थी। 22 फरवरी को चौथिया कार्यक्रम था, जिसमें शामिल होने के लिए ग्राम खिलोरा से अर्जुनी कुछ रिश्तेदार और दूसरे समाज के परिचित भी गए हुए थे। यहां बुधवार को हुए कार्यक्रम के बाद गुरुवार रात 22 से ज्यादा लोग सफेद रंग की पिकअप (क्रमांक CG 11 AH 9979) में सवार होकर वापस ग्राम खिलोरा लौट रहे थे। तभी रात के करीब 10.30 बजे भाटापारा की ओर से आ रहे ट्रक क्रमांक CG 04 MC 4427 के ड्राइवर ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप में सवार 11 लोगों की मौत हुई है।

    हादसे में इन लोगों की हुई मौत-

    1. रामखिलावन साहू, 65 वर्ष, निवासी परशुराम वार्ड, भाटापारा
    2. नरोत्तम यादव, 35 वर्ष, ग्राम खिरोरा
    3. बिरझु साहू, 55 वर्ष, ग्राम खिलोरा
    4. किशन साहू, 12 वर्ष, ग्राम खिलोरा
    5. जितेंद्र यादव, 18 वर्ष, ग्राम खिलोरा
    6. भूषण साहू, 50 वर्ष, ग्राम खिलोरा
    7. होमेश साहू, 11 वर्ष, निवासी खिलोरा
    8. हितेश साहू, 13 साल, निवासी खिलोरा
    9. बलदाऊ राम साहू, 32 साल, निवासी खिलोरा
    10. भावेश, 14 साल
    11. राजा राम, 45 साल, निवासी खिलोरा

    मृत बच्चों में दो सगे भाई हैं। होमेश (11) और हितेश (13) दोनों भाईयों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। फिलहाल आरोपी ट्रक ड्राइवर फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। वहीं घायलों में नरेंद्र साही (42 वर्ष), दीपेश साहू (8 वर्ष), पायल साहू (10 वर्ष), घनश्याम साहू (35 वर्ष), कौशल निर्मल (53 वर्ष), दीपक साहू (12 वर्ष) शामिल है। इनका इलाज बलौदाबाजार जिला अस्पताल में किया जा रहा है। वहीं भगेला सिंह (60 साल) को शुक्रवार सुबह 10 बजे गंभीर अवस्था में रायपुर रेफर किया गया है। वहीं रात में भी 3 गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया था, जिनमें मनहरण साहू (45 वर्ष) और खिलेश साहू (24 वर्ष) शामिल हैं। एक और घायल के नाम का पता नहीं चल सका है।

    Post Views: 879
    Chhattisgarh Crime Chhattisgarh News
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous ArticleUttar Pradesh : गाजियाबाद की थर्माकोल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आसमान में दूर तक दिखा धुएं का गुबार
    Next Article Maharashtra : औरंगाबाद होगा संभाजीनगर तो उस्मानाबाद बना धाराशिव, केंद्र की हरी झंडी
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    NH-75 पर भीषण हादसा, ट्रक से आमने-सामने की टक्कर में दो बाइक सवारों की मौत

    July 16, 2026

    एक ही स्कूटी पर सवार था पूरा परिवार, खड़े ट्रैक्टर में घुसते ही 4 की मौत

    July 16, 2026

    रोपाई से लौट रही महिला मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत; तीन गंभीर, चालक फरार

    July 15, 2026

    Offbeat News Impact : 1.98 करोड़ की राशि जारी, अतिथि शिक्षकों का रुका वेतन जल्द मिलेगा

    May 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    इतिहास के पन्नों में 06 अगस्त : जिस दिन भारत में जन्मी थी पहली टेस्ट ट्यूब बेबी, चिकित्सा विज्ञान में खुला नई उम्मीदों का रास्ता

    August 5, 2026

    Rashifal 6 August 2026 : किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे रहना होगा सावधान? जानिए मेष से मीन तक का हाल

    August 5, 2026

    कैंसर पीड़िता को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से मिली एक लाख की सहायता, इलाज में मिलेगी राहत

    August 5, 2026

    छत्तीसगढ़ में AI से लेकर सड़क और बिजली तक बड़ा बदलाव, कैबिनेट के फैसलों में छिपी भविष्य की बड़ी तैयारी

    August 5, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • इतिहास के पन्नों में 06 अगस्त : जिस दिन भारत में जन्मी थी पहली टेस्ट ट्यूब बेबी, चिकित्सा विज्ञान में खुला नई उम्मीदों का रास्ता
    • Rashifal 6 August 2026 : किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे रहना होगा सावधान? जानिए मेष से मीन तक का हाल
    • कैंसर पीड़िता को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से मिली एक लाख की सहायता, इलाज में मिलेगी राहत
    • छत्तीसगढ़ में AI से लेकर सड़क और बिजली तक बड़ा बदलाव, कैबिनेट के फैसलों में छिपी भविष्य की बड़ी तैयारी
    • जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन: सरकार ने छात्रों को वार्ता के लिए बुलाया, मुख्यमंत्री आवास जाने से किया इनकार
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.