Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    एनीकट के बीच फंसा युवक, अचानक तेज धार में समाया; 500 मीटर तक दिखा बहता

    August 23, 2026

    उबका बांध में रिसाव, ग्रामीणों को सता रहा टूटने का डर; 100 एकड़ फसल और कई घरों पर खतरा

    August 22, 2026

    रामगढ़ के इस्पात प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • एनीकट के बीच फंसा युवक, अचानक तेज धार में समाया; 500 मीटर तक दिखा बहता
    • उबका बांध में रिसाव, ग्रामीणों को सता रहा टूटने का डर; 100 एकड़ फसल और कई घरों पर खतरा
    • रामगढ़ के इस्पात प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत
    • आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने सुधा डेयरी में समझी दूध से बाजार तक की पूरी प्रक्रिया
    • ब्रेकिंग : राजपुर-कुसमी मार्ग पर भीषण हादसा, ट्रक-पिकअप की आमने-सामने टक्कर; 3 मजदूरों की मौत
    • 3 साल के बच्चे की मौत के बाद पुलिस पहुंची तो झोलाछाप डॉक्टर ने किया लकवा का नाटक, जेल दाखिल
    • हाई कोर्ट के आदेश से मिली राहत, लेकिन नौकरी जाने का डर कायम; बोले- दोषियों को सजा दें, सही चयनितों को नहीं
    • झोलाछाप के इलाज से और कितनी जानें जाएंगी? बलरामपुर में तीन साल के मासूम की मौत, पहले भी कई लोगों की जा चुकी है जान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Offbeat»बलरामपुर में विद्या की आराधना का उल्लास, बसंत पंचमी से पहले सरस्वती प्रतिमाओं की रिकॉर्ड मांग
    Offbeat

    बलरामपुर में विद्या की आराधना का उल्लास, बसंत पंचमी से पहले सरस्वती प्रतिमाओं की रिकॉर्ड मांग

    Vishnu PandeyBy Vishnu PandeyJanuary 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    oplus_0
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर, विष्णु पांडेय। बसंत पंचमी की दस्तक के साथ ही बलरामपुर जिले में श्रद्धा, आस्था और रचनात्मकता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। 23 जनवरी को मनाए जाने वाले इस पर्व को लेकर बाजारों से लेकर मोहल्लों तक खासा उत्साह है। खासकर मां सरस्वती की प्रतिमाओं को लेकर मूर्तिकारों के यहां अभूतपूर्व चहल-पहल है, जो इस बार पिछले वर्षों के मुकाबले कहीं अधिक दिखाई दे रही है।

    बलरामपुर जिले में बसंत पंचमी को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। ज्ञान और कला की देवी मां सरस्वती की पूजा के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इसका सीधा असर मूर्ति बाजार पर पड़ा है, जहां इस बार प्रतिमाओं की मांग में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मूर्तिकारों के अनुसार, बीते सालों की तुलना में इस बार अधिक ऑर्डर मिले हैं और अधिकांश प्रतिमाएं पहले से ही बुक हो चुकी हैं।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    मूर्तिकारों ने इस बार पारंपरिक और आकर्षक डिजाइनों पर विशेष ध्यान दिया है। अलग-अलग आकार और शिल्प में तैयार की गई प्रतिमाएं एक हजार रुपये से लेकर छह हजार रुपये तक उपलब्ध हैं। ग्राहक अपनी सुविधा और बजट के अनुसार प्रतिमा का चयन कर रहे हैं, लेकिन अधिकतर लोग पारंपरिक शैली की मूर्तियों को प्राथमिकता दे रहे हैं।

    सरस्वती पूजा को लेकर बच्चों और युवाओं में खासा जोश नजर आ रहा है। रामानुजगंज क्षेत्र में बच्चों ने अपने-अपने मोहल्लों में छोटे-छोटे पूजा पंडाल तैयार किए हैं, जहां 23 जनवरी को विधि-विधान से मां सरस्वती की आराधना की जाएगी। पढ़ाई और रचनात्मकता से जुड़े इस पर्व को लेकर बच्चों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

    गौरतलब है कि, बलरामपुर जिला झारखंड की सीमा से सटा हुआ है। हर वर्ष यहां बंगाली समाज से जुड़े कारीगर पूजा के मौसम में पहुंचते हैं और पारंपरिक ढंग से प्रतिमाओं का निर्माण करते हैं। कई मूर्तिकार ऐसे भी हैं, जो सालभर जिले में रहकर दुर्गा पूजा, सरस्वती पूजा और छठ जैसे प्रमुख पर्वों के लिए मूर्तियां तैयार करते हैं।

    केरवाशीला गांव के युवा मूर्तिकार प्रीतम सरकार बताते हैं कि बीते करीब दो महीनों से वे सरस्वती माता की प्रतिमाओं के निर्माण में जुटे हुए हैं। उनके पास विभिन्न आकार और डिज़ाइन की मूर्तियां उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत एक हजार से छह हजार रुपये के बीच है।

    वहीं, अनुभवी मूर्तिकार प्रताप सरकार का कहना है कि उनका यह पारिवारिक व्यवसाय पीढ़ियों से चला आ रहा है। इस वर्ष उन्होंने सरस्वती पूजा के लिए लगभग 85 प्रतिमाओं का निर्माण किया है। मूर्तियों को आकार देने में लकड़ी, पुआल और मिट्टी का उपयोग किया जाता है, जबकि शुद्धता और परंपरा को बनाए रखने के लिए गंगा की मिट्टी विशेष रूप से कोलकाता से मंगाई जाती है।

    कुल मिलाकर, बसंत पंचमी से पहले बलरामपुर में सरस्वती पूजा की तैयारियां अपने चरम पर हैं। आस्था, परंपरा और कला के इस संगम ने पूरे जिले को उत्सव के रंग में रंग दिया है।

    ये भी पढ़िए………

    पूर्व सांसद ने अडानी समूह और राज्य सरकार के खिलाफ दर्ज कराया कड़ा विरोध

    Post Views: 719
    Basant Panchami Offbeat Special News Saraswati Puja Balrampur
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleपूर्व सांसद ने अडानी समूह और राज्य सरकार के खिलाफ दर्ज कराया कड़ा विरोध
    Next Article इंद्रावती में हादसे ने मचाई अफरा-तफरी, नाव डूबने से एक परिवार के चार सदस्य लापता
    Vishnu Pandey

    विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

    Related Posts

    इतिहास के पन्नों में 18 अगस्त: पांच दिन का टेस्ट महज दो दिन में खत्म, लॉर्ड्स में बना क्रिकेट का अनोखा रिकॉर्ड

    August 17, 2026

    इतिहास के पन्नों में 16 अगस्त: लॉर्ड्स में फिर गूंजा तिरंगा, विराट की कप्तानी में भारत ने रचा था 151 रन की जीत का इतिहास

    August 16, 2026

    Rashifal 16 August 2026: आज किस राशि की खुलेगी किस्मत और किसे मिलेगा अचानक लाभ? सितारे दे रहे हैं बड़े संकेत

    August 16, 2026

    इतिहास के पन्नों में 14 अगस्त : आजादी की दहलीज पर खड़ा वह दिन, जब जश्न के साथ बंटवारे का दर्द भी मिला

    August 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    एनीकट के बीच फंसा युवक, अचानक तेज धार में समाया; 500 मीटर तक दिखा बहता

    August 23, 2026

    उबका बांध में रिसाव, ग्रामीणों को सता रहा टूटने का डर; 100 एकड़ फसल और कई घरों पर खतरा

    August 22, 2026

    रामगढ़ के इस्पात प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत

    August 22, 2026

    आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने सुधा डेयरी में समझी दूध से बाजार तक की पूरी प्रक्रिया

    Sponsor: RKDF University, RanchiAugust 22, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • एनीकट के बीच फंसा युवक, अचानक तेज धार में समाया; 500 मीटर तक दिखा बहता
    • उबका बांध में रिसाव, ग्रामीणों को सता रहा टूटने का डर; 100 एकड़ फसल और कई घरों पर खतरा
    • रामगढ़ के इस्पात प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत
    • आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने सुधा डेयरी में समझी दूध से बाजार तक की पूरी प्रक्रिया
    • ब्रेकिंग : राजपुर-कुसमी मार्ग पर भीषण हादसा, ट्रक-पिकअप की आमने-सामने टक्कर; 3 मजदूरों की मौत
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.