
कोडरमा। झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर 15 नवंबर को समाहरणालय परिसर में भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उपायुक्त आदित्य रंजन, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, अपर समाहर्ता अनिल तिर्की और अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार मीणा ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पार्पित कर उन्हें नमन किया। मौके पर गोपनीय प्रभारी जयपाल सोय, जिला शिक्षा पदाधिकारी अलका जायसवाल, जिला योजना पदाधिकारी खोपलाल राम, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी, नगर प्रशासक जितेंद्र कुमार जैसल, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शिवनंदन बड़ाईक, एपीआरओ अविनाश कुमार समेत पदाधिकारी, कर्मियों ने भी भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पार्पित कर उन्हें नमन किया।
