विष्णुगढ़। थाना अंतर्गत बनासो के गरहमुर्गी के पास शुक्रवार दोपहर घटी एक सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। सब्बी बस हजारीबाग से गोमिया की ओर जा रही थी। विपरीत दिशा से आ रही बाइक बस से टकरा गई।नतीजतन बाइक सवारों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।मृतकों की पहचान बिरजू सिंह (25) और महादेव सिंह (22) पिता स्व. महेर सिंह के रूप में हुई है। दोनों सगे भाई बताए गए हैं और बोकारो जिलान्तर्गत चतरोचट्टी थाना के माघा गांव के रहने वाले थे।
बताया गया है कि 2 मई को महादेव सिंह की शादी तय थी। दोनों भाई शादी की खरीदारी करने बनासो बाजार जा रहे थे।बड़े भाई बिरजू सिंह की शादी पिछले साल ही हुई थी। उसका दो महीने का एक बच्चा है। घटनास्थल अघोषित एक्सीडेंट जोन हो गया है। अक्सर वहां सड़क हादसे होते रहते हैं। एक पखवाड़ा पहले भी इसी जगह एक बाइक सवार की सड़क दुर्घटना में जान चली गयी थी। लगातार घट रही ऐसी घटनाओं से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया था। विष्णुगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मान मनौल कर जाम हटाई।
ये भी पढ़िए…