Browsing: Youtube Arrested Ramanujganj

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में शिक्षक से कथित तौर पर 10 हजार रुपये मांगने और सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित करने के मामले में पस्ता पुलिस ने यूट्यूबर दीपक यादव समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दीपक यादव, श्रवण यादव और सूर्या यादव ने 14 अक्टूबर को न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था। इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। सहायक शिक्षक रुकमन बारीक ने आरोप लगाया था कि रुपये नहीं देने पर उन्हें बदनाम करने और नौकरी से निलंबित करवाने की धमकी दी गई।