Browsing: Police Parade

बलरामपुर पुलिस अधीक्षक वैभव बेंकर ने शुक्रवार को रक्षित आरक्षी केंद्र का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान बेहतर टर्नआउट और परेड प्रदर्शन करने वाले 21 अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया। वहीं, अनुशासनहीनता के मामले में एक कर्मचारी को दंडित किया गया। एसपी ने शासकीय वाहनों, शस्त्रागार और विभिन्न शाखाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर पुलिसकर्मियों को अनुशासन, जिम्मेदारी और आम नागरिकों के प्रति संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए।