Browsing: Naxal Rehabilitation

कभी उत्तर छत्तीसगढ़ में नक्सली संगठन का एरिया कमांडर रहा बलरामपुर का सीताराम सोनवानी अब परिवार के साथ सामान्य जिंदगी बिता रहा है। गरीबी के कारण 1998 में एमसीसीआई में शामिल हुआ सीताराम 2005 में संगठन छोड़कर असम चला गया था। पत्नी के समझाने पर 2021 में आत्मसमर्पण किया। 14 महीने जेल में रहने के बाद उसे पक्का मकान मिला। अब जिले के 24 आत्मसमर्पित पूर्व नक्सलियों को कुल 3.45 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई है।