Browsing: Indian Politics

झारखंड भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने शनिवार को रांची पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मांदर बजाकर आदिवासी कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। रिंग रोड स्थित हवेली बैंक्वेट हॉल में पारंपरिक नृत्य, पुष्पवर्षा और जोहार गमछे के साथ उनका स्वागत किया गया। बैठक में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी रणनीति पर चर्चा होनी है।