Browsing: Gamharia Police Station

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में गम्हरिया थाना परिसर में महिला फरियादी के साथ दुष्कर्म के आरोप ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। मामले में थाना प्रभारी समेत अब तक 15 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जा चुका है। इनमें से एसआई मनोज कुमार साहू और हवलदार संतोष कुमार राय को एसआईटी ने गिरफ्तार किया है। एसपी मनोज स्वर्गियारी ने खुद थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों से पूछताछ की और चेतावनी दी कि मामले में किसी की भी संलिप्तता सामने आने पर उसे बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही सभी थानों में महिला फरियादियों की शिकायत प्राथमिकता से दर्ज करने और पुलिसकर्मियों के आचरण पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।