Browsing: Excise Department

बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर स्थित कम्पोजिट विदेशी मदिरा दुकान में शराब बिक्री की राशि बैंक में जमा नहीं कराने के मामले में पुलिस ने फरार सुपरवाइजर लाल बिहारी यादव को गिरफ्तार किया है। ऑडिट के दौरान 1 मई से 11 जून 2026 के बीच बिक्री की रकम और बैंक में जमा राशि के मिलान में 7 लाख 59 हजार 720 रुपये की कमी सामने आई थी। पुलिस के अनुसार, आरोपित पर यह रकम गबन कर शासन को राजस्व की क्षति पहुंचाने का आरोप है। पुलिस रिमांड पर उससे पूछताछ की जा रही है और मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।