Browsing: ED Action In Balrampur

छत्तीसगढ़ में मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई के बीच बलरामपुर जिले में भी हलचल तेज हो गई। जानकारी के अनुसार ईडी की टीम बलरामपुर पहुंची और अपर कलेक्टर चेतन बोरघरिया से सर्किट हाउस में पूछताछ की। बोरघरिया पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी रह चुके हैं। वहीं भिलाई में बघेल के पूर्व निजी सहायक के.के. चंद्रवंशी के आवास सहित प्रदेश के कई ठिकानों पर ईडी की तलाशी चल रही है।